Agra Vanasthali Vidyalaya में “जश्न-ए-क्रिकेट” प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ






 आगरा। Agra Vanasthali Vidyalaya में आज “जश्न-ए-क्रिकेट” प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह प्रतियोगिता Krida Bharati के सौजन्य से आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि Gajendra Verma द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर Virendra Kumar Mittal (प्रदेश महामंत्री,  जिला अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती आगरा), Manish Mittal (Director, MIGFRE), Nupur Singhal (Academic Director, MIGFRE), Nirmal Chauhan (Principal, AVMD), Yatendra Saraswat (Vice Principal, AVMD), Kapish Sir (Coordinator, AVV) एवं Dinesh Sir (Coordinator, AVV) विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि Gajendra Verma ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।Virendra Kumar Mittal ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास भी प्रदान करते हैं। विद्यालय सदैव प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।Manish Mittal ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करते हैं।Nupur Singhal ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा देती हैं।विद्यालय की प्रधानाचार्या Nirmal Chauhan ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी टीमों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट अवसर प्रदान करना है।प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच Brij Public School एवं SBG Convent School के मध्य खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए SBG Convent विजेता रही। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए Nitin को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में Saurabh Sir, Abhishek Sir, Dimple Ma’am, Mukesh Sir, Meena Ma’am एवं Sunil Nishad Sir सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।


Jarnalist, Satish Mishra,Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी