Agra Vanasthali Vidyalaya में “जश्न-ए-क्रिकेट” प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले
आगरा। Agra Vanasthali Vidyalaya में आयोजित “जश्न-ए-क्रिकेट” प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Virendra Kumar Mittal (प्रदेश महामंत्री, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (बीजेपी प्रणित) एवं जिला अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती आगरा) रहे।
मुख्य अतिथि Virendra Kumar Mittal ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर Manish Mittal (Director, MIGFRE), Nirmal Chauhan (Principal, AVMD) एवं Yatendra Saraswat (Vice Principal, AVMD) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Manish Mittal ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए मुकाबले में Dolly's Public Inter College एवं Andrews School के मध्य रोमांचक मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए Dolly's Public Inter College की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी Andrews School की टीम 10 विकेट पर 58 रन ही बना सकी। शानदार प्रदर्शन करते हुए DPIC टीम ने मैच अपने नाम कर लिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए Shivam Shakya को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया।विद्यालय प्रशासन ने विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन Saurabh Sir द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।
Jarnlist satish mishra agra

Comments
Post a Comment