भिक्षावृत्ति मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वृंदावन में हुआ भव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम, वीरेंद्र कुमार मित्तल ने समाज को किया जागरूक
वृंदावन। “भिक्षावृत्ति मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत बुधवार को वृंदावन स्थित होटल रॉयल भारती, रुक्मणी विहार में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को भिक्षावृत्ति उन्मूलन के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करना रहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मथुरा सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीमती हेमा मालिनी जी रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह जरूरतमंदों की सहायता कर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने “भिक्षावृत्ति मुक्त भारत” अभियान को समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।कार्यक्रम का आयोजन उम्मीद संस्था द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणित) के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई।वीरेंद्र कुमार मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि भिक्षावृत्ति केवल सामाजिक समस्या नहीं, बल्कि मानव सम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों को शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि “जब समाज और संगठन मिलकर कार्य करेंगे तभी ‘भिक्षावृत्ति मुक्त भारत’ का सपना साकार होगा।”कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को जागरूकता, पुनर्वास एवं सामाजिक सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार मित्तल के सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा की भावना की भी सराहना की गई। उनकी सक्रिय भागीदारी और समाजहित में निरंतर किए जा रहे प्रयासों की उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की।
Jarnalist Satish Mishra Agra

Comments
Post a Comment