प्रथम आगरा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, किड्स वनस्थली बना आयोजन स्थल


  
आगरा, 23 मई 2026: कालिंदी विहार स्थित किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्रथम आगरा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 12 से अधिक विद्यालयों एवं 8 ताइक्वांडो अकादमियों के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तकनीक, ताकत और अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल(प्रदेश महामंत्री बीजेपी प्रणित, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा एवं मिग्फ्रे ग्रुप अध्यक्ष), मिग्फ्रे ग्रुप के निदेशक मनीष मित्तल जी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल, मिग्फ्रे ग्रुप के निदेशक मनीष मित्तल जी और रूपेश अग्रवाल (क्रीड़ा भारती) ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।  मुख्य अतिथि *वीरेंद्र मित्तल जी ने कहा*: "खेल केवल जीत हार का माध्यम नहीं है। ताइक्वांडो जैसा खेल बच्चों को शारीरिक रूप से फिट रखने के साथ मानसिक मजबूती भी देता है। यह आत्मरक्षा की कला उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है। हमारा विद्यालय पढ़ाई के साथ खेलों को बराबर महत्व देता है और आगे भी जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं कराता रहेगा।"  विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार मित्तल ji ने कहा कि आगरा में पहली बार जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का होना गर्व की बात है। इससे यहां की प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करने की अपील की।  आयोजन को सफल बनाने में सुपरवाइजर ममता बघेल और समन्वयक कीर्ति उपाध्याय के साथ प्रीति सक्सेना, गीता कुमारी, आयुषी शर्मा, कविता चतुर्वेदी, विशाल वर्मा, साधना यादव सहित पूरे विद्यालय स्टाफ का योगदान रहा। रेफरी की भूमिका आगरा यूनाइटेड ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रमाणित प्रशिक्षकों ने निभाई।  विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सीबीएसई संबद्ध किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल प्लेग्रुप से कक्षा 10 तक शिक्षा देता है। यहां नियमित मार्शल आर्ट, योग और अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, खेल प्रेमी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी