अयोध्या कुंज, आगरा में भक्तिमय वातावरण के साथ श्री मद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ,कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब






 आगरा, 24 मई 2026: आध्यात्मिक नगरी आगरा के अयोध्या कुंज में आज रविवार से श्री मद्भागवत कथा का संगीतमय और भव्य आयोजन भक्तिपूर्ण वातावरण में प्रारंभ हुआ। सात दिवसीय इस आयोजन का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।श्रीराम मंदिर में पूजन के साथ हुआ श्रीगणेश*कथा के मुख्य व्यास, अयोध्या नाथ श्री राम मंदिर के महंत श्री पंडित पवन शास्त्री जी के सानिध्य में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रातः 09:00 बजे श्री राम मंदिर में कथा व्यास जी द्वारा श्रीराम दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा कथा व्यास महंत श्री पवन शास्त्री जी का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया।कलश यात्रा में थिरके श्रद्धालु प्रातः 10:00 बजे अयोध्या कुंज मंदिर से एक भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रही। कॉलोनी के सैकड़ों श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते और भजनों का आनंद लेते हुए कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। ​इस यात्रा के मुख्य यजमान श्री विनोद अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संतोष अग्रवाल ने अत्यंत भक्तिभाव के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण को अपने शीश पर धारण किया। यह कलश यात्रा संपूर्ण कॉलोनी का भ्रमण करती हुई कथा स्थल तक पहुंची, जहाँ बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।​सात दिनों तक बहेगी भक्ति की अविरल धारा*आयोजकों ने जानकारी दी कि आज से प्रारंभ हुई यह कथा आगामी सात दिनों तक अनवरत चलेगी। व्यास पीठ से कथा व्यास पंडित पवन शास्त्री जी के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 02:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन कराया जाएगा।​आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस कथा श्रवण का लाभ उठाने की अपील की है।आयोजन करता विनोद अग्रवाल, धर्मपत्नी श्री संतोष अग्रवाल, समस्त श्री अयोध्या नाथ श्री राम मंदिर कार्यकारिणी एवंम अयोध्याकुंज निवासियों व धर्म प्रेमियों का पूर्ण सहयोग,


Jarnalist Satish Mishra Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी