श्री मद्भागवत कथा के दूसरे दिन भजनों पर झूमे श्रद्धालु, महन्त पंडित पवन शास्त्री जी ने किया मंत्रमुग्ध


आगरा, अयोध्या कुंज:अयोध्या कुंज में आयोजित भव्य श्री मद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा के द्वितीय दिन अयोध्या नाथ श्री राम मंदिर के पूज्य महन्त एवं कथा व्यास श्री पंडित पवन शास्त्री जी ने अपनी सुमधुर वाणी और दिव्य प्रसंगों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित पवन शास्त्री जी ने भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए जीवन में भक्ति और सत्संग के महत्व को समझाया। ​कथा के दौरान उनके द्वारा गाए गए एक से बढ़कर एक सुंदर और भावपूर्ण भजनों पर श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाए और भाव-विभोर होकर झूमने उठे। पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल और जयकारों से गूंज उठा। गिराज अग्रवाल, मनोज नोतनानी और सुन्दर लाल चेतावनी ने व्यासपीठ का पूजन किया। उन्होंने कथावाचक पंडित पवन शास्त्री जी को माला और पारंपरिक पगड़ी पहनाकर उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया। कथा के विश्राम पर मुख्य यजमानों और श्रद्धालुओं द्वारा ठाकुर जी की विशाल आरती उतारी गई। आयोजक बिनोद अग्रवाल, संतोष अग्रवाल ने आरती के उपरांत उपस्थित सभी भक्तों के लिए एक विशाल भंडारे (प्रसाद) का आयोजन किया , जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, माताएं-बहनें और भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी