सौरा (सैया) में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन: सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष प्रसंग ने भक्तों को किया भावविभोर


सैया (आगरा/सौरा) पुरुषोत्तम माह के पावन उपलक्ष्य में ग्राम सौरा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का गुरुवार को गरिमामयी समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास श्रद्धेय पं. लोकेश कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने जरासंध वध, सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की अत्यंत मार्मिक और ज्ञानवर्धक कथा सुनाई। पं. लोकेश कृष्ण शास्त्री जी ने सुदामा और कृष्ण की मित्रता के माध्यम से निस्वार्थ प्रेम और भक्ति का संदेश दिया। वहीं, परीक्षित मोक्ष की कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्ति के सागर में डूब गया। महाराज जी ने बताया कि भगवान की शरण में जाने से ही जीव का कल्याण संभव है। कथा के विश्राम के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पुण्य कार्य में ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और पूरी श्रद्धा के साथ व्यवस्थाएं संभालीं। इस पावन अनुष्ठान में मुख्य परीक्षित के रूप में श्रीमती गुड्डी देवी और श्री नवल किशोर जी उपस्थित रहे। साथ ही, कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रामनिवास, राममोहन, भगवान सिंह, पंकज लवानिया, हरिओम, भोला, शुभम त्यागी, उपेंद्र, देवकान्त, चंद्रमोहन, नंदनी, रेनू, शिवि, अंजली और अंजू सहित ग्राम के अनेक भक्त व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Jarnlist ,satish mishra, agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी