आगरा: श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
आगरा। बैंक कॉलोनी, राजपुर स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण एवं ज्ञान यज्ञ कथा के द्वितीय दिवस पर धर्मपरायण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक पंडित संतोष शास्त्री जी महाराज ने सत्संग की महिमा और शिवलिंग की उत्पत्ति का अत्यंत दिव्य वर्णन सुनाया।पंडित संतोष शास्त्री जी ने अपने प्रवचन में कहा कि सत्संग मनुष्य के जीवन को एक सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भगवान शिव की अनन्य भक्ति से ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। कथा के दौरान पंडित शास्त्री जी ने शिवलिंग पूजन की विधि और उससे प्राप्त होने वाले फलों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अलग-अलग वस्तुओं से अभिषेक करने के विशेष फल हैं:
जलाभिषेक: मानसिक शांति के लिए।
दुग्धाभिषेक: सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए।
शहद: जीवन में मधुरता लाने के लिए।
घी: आरोग्यता और उत्तम स्वास्थ्य के लिए।
बेलपत्र: भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न करने और मनोकामना पूर्ति के लिए।भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालुकथा के दौरान पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर निरंतर "हर-हर महादेव" के जयघोष लगाते रहे। इस अवसर पर समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने और भावी पीढ़ी में संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।इस अवसर पर विजय, राधिका, प्रीती, सुक्लेश, दीपा, पूनम, सुनीता, सुमन, रीना, दीप्ति, अनु गुप्ता, मीनाक्षी, नेहा, मंजू, सरिता, राधिका, संतोष, कमलेश, माधुरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment