प्राकृतिक ‘बॉर्डर’ तबाह होने से बेकाबू हुईं हवाएं: ट्री मैन की चेतावनी


 आगरा के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता और ‘ट्री मैन’ के नाम से मशहूर त्रिमोहन मिश्रा ने 31 मई 2026 को लाल किले पर अपनी टीम के साथ जंगलों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते पर्यावरण संकट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विकास की अंधी दौड़ में इंसानों ने प्रकृति के सुरक्षा कवच को नष्ट कर दिया है, जिसके कारण मौसम में अप्रत्याशित बदलाव और तेज हवाओं का प्रकोप बढ़ रहा है।त्रिमोहन मिश्रा के अनुसार, घने जंगल और बड़े पेड़ प्राकृतिक विंडब्रेक की तरह काम करते थे, जो तेज हवाओं की गति को नियंत्रित करते थे। पेड़ों की लगातार कटाई के कारण यह प्राकृतिक सुरक्षा दीवार समाप्त हो गई है, जिससे सामान्य हवाएं भी आंधी और बवंडर का रूप ले रही हैं।उन्होंने कहा कि केवल पेड़ काटना ही नहीं, बल्कि जंगलों के विनाश पर चुप रहना, पौधारोपण न करना और दिखावटी हरियाली अभियान चलाना भी पर्यावरण के प्रति अपराध है। उन्होंने स्वच्छता अभियान, नदियों की सफाई, पशु-पक्षियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था, निःशुल्क शिक्षा और चिकित्सा जैसे सामाजिक कार्यों को भी पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा।बढ़ते तापमान, हीटवेव और कंक्रीट के फैलते जंगलों पर चिंता जताते हुए उन्होंने प्रशासन और नागरिकों से पेड़ों की कटाई रोकने तथा प्रत्येक व्यक्ति से हर यादगार मौके पर बीज व पौधे लगाकर उन्हें जीवित रखने का संकल्प लेने की अपील की।ट्री मैन द पावर ऑफ अर्थ’ अभियान के माध्यम से वे देशभर के पर्यावरण प्रेमियों को जोड़ रहे हैं। उनका संदेश था— “पहले पृथ्वी बचाओ, मंगल ग्रह नहीं।” कार्यक्रम में थाना पर्यटक से शिवम दीक्षित अपनी टीम के साथ जागरूकता में मौजूद रहे साथ ही उनके साथी गणेश शर्मा, करन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता पौधे और ऑक्सीजन मास्क के साथ उपस्थित रहे।

Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी