पंचवटी परिवार द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ


 आगरा। ताजनगरी स्थित पार्श्वनार्थ पंचवटी परिवार द्वारा राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल पंचवटी परिवार की महिलाओं ने पूरे भक्तिभाव से सुंदरकांड का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयघोषों से गूंज उठा। कार्यक्रम में महिलाओं ने मधुर भजनों और संगीतमय चौपाइयों के माध्यम से वीर बजरंगी हनुमान जी की आराधना की, सुंदरकांड पाठ के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। पंडित गिरीश उपाध्याय द्वारा श्रद्धालुओं ने मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समस्त समाज के मंगल की कामना की। पंचवटी परिवार के ओ पी शर्मा श्याम भोजवानी रनवीर सिंह चाहर  सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा,आपसी प्रेम और संस्कारों को मजबूत करने का माध्यम होते हैं, कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक आरती उतारी गई तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला, महिला मंडल की सहभागिता और भक्ति ने कार्यक्रम को और भी दिव्य एवं यादगार बना दिया।


Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी