तीसरे बड़वा मंगल पर तपती धूप भी नहीं रोक सकी आस्था का सैलाब,संकट मोचन दरबार में उमड़ा बाबा के भक्तों का अपार प्रेम


 आगरा,ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़वा मंगल पर माल रोड स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में आस्था,भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भीषण गर्मी और हीट अलर्ट के बावजूद सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बाबा संकट मोचन के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। जय श्रीराम और बजरंगबली की जय जयकार के जयघोषों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक विद्युत सज्जा एवं भव्य झांकियों से विशेष रूप से सजाया गया था। दिव्य भव्य बाबा का श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। विशेष पूजन, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और मंगल आरती में श्रद्धालु भक्ति भाव से लीन दिखाई दिए। भजन संध्या के दौरान,संकट  कटे मिटे सब पीरा, जो सिमरे हनुमत बलबीरा…जैसे भक्तिमय भजनों ने माहौल को पूरी तरह राममय बना दिया। भजन गायकों बलवीर सिंह बल्लो एवं रजत श्मशाबादी ने एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक भक्त बाबा के भजनों और जयकारों में झूमते रहे। भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं द्वारा विशाल भंडारे, शीतल जल और शरबत सेवा की विशेष व्यवस्था की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर के महंत योगेश भारद्वाज ने कहा,“सच्ची श्रद्धा के आगे मौसम की कोई बाधा नहीं टिकती,बाबा संकट मोचन अपने भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं। बड़वा मंगल सेवा, समर्पण और भक्ति का जीवंत उत्सव है। इस अवसर पर महंत योगेश भारद्वाज (छोटे गुरु ज़ी) समाजसेवी श्याम भोजवानी,पिंटू यादव,गोपाल शुक्ला, अमित कपूर, मनोज गुप्ता, माधव भारद्वाज, पंकज कुमार, टीकम सिंह, रामनिवास, अजय कुमार, संजय कोहली, दीपक भोला, सत्तो सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी सहभागिता ने आयोजन को और अधिक भव्य, दिव्य एवं उल्लासमय बना

Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न