अधिक मास व गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने किया शीतल ठंडा शरबत वितरण
आगरा, अधिक मास एवं पावन गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर शमशाबाद रोड निकट गुजरात साड़ी परिसर में व्यापारियों द्वारा श्रद्धा, सेवा और मानवता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया गया, भीषण गर्मी में राहगीरों, श्रद्धालुओं और श्रमिकों के लिए ठंडे मीठे शरबत का वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया,कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए समाज सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया, श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई, पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और आने-जाने वाले हजारों लोगों ने शीतल शरबत ग्रहण कर व्यापारियों की इस सेवा भावना की सराहना की। इस अवसर पर सभी व्यापारी भाइयों ने एकजुट होकर कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य समाज में भाईचारे और मानवता का संदेश देते हैं, कार्यक्रम के दौरान भगवान भोले बाबा से सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। सेवा कार्य को सफल बनाने में मनीष खोरेजा मनीष सचदेवा सहित समस्त व्यापारी भाइयों का विशेष सहयोग रहा,Jarnalist Satish Mishra Agra


Comments
Post a Comment