दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

आगरा यू.पी. अर्बन प्रोजेक्ट, इम्मानुएल हॉस्पिटल एसोसिएशन (EHA), आगरा द्वारा एलिम्को (ALIMCO) संस्था के सहयोग से नगला फकीरचंद, ईदगाह, आगरा में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का संचालन परियोजना अधिकारी श्री राजकुमार द्वारा किया गया। प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती अदिति सिंह ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य पात्र दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है।शिविर में लगभग 200  प्रतिभागियों ने भाग लिया। पूर्व में चिह्नित 101 लाभार्थियों को व्हीलचेयर, वॉकर, कमोड वॉकर, श्रवण यंत्र, छड़ी, कमर बेल्ट एवं सिलिकॉन कुशन जैसे सहायक उपकरण वितरित किए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय एम. एल.सी श्री विजय शिवहरे जी उपस्थित रहे। उनके साथ सह-अतिथि के रूप में ब्रज क्षेत्र से मंत्री श्री अशोक पिप्पल जी,  बृज प्रांत प्रमुख, मेडिसिन विजन ABVP से डॉक्टर सिमरन उपाध्याय जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री तुला राम शर्मा, श्री दीनबंधु शर्मा एवं श्री श्याम सुंदर टाँगड़ जी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि मंत्री श्री विजय शिवहरे जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनने एवं सम्मानजनक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आयोजनकर्ताओं द्वारा की गई इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।सह-अतिथि डॉक्टर सिमरन उपाध्याय जी ने कहा कि यह पहल दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को समान अवसर और सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस प्रयास की सराहना की।शिविर के दौरान लाभार्थियों ने सहायक उपकरण प्राप्त कर सरकार एवं दोनों संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय पार्षद श्री किशोर कुमार, पार्षद प्रतिनिधि श्री रवि कुमार, ई.एच.ए. संस्था से अदित सिंह, राजकुमार, नीरज, दीपिका, फिलोमीना, शालू, सेल्विना, कैरीना तथा एलिम्को संस्था से अमित कुमार, शुभांशु एवं समाज सेविका वर्षा देवी, शशिबाला, रेखा मैडम एवं अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Jarnlista satish mishra agra

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी