आगरा वनस्थली विद्यालय में गांधी जी शहीद दिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रम


 दिनांक 30-01-26 को आगरा वनस्थली विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीद दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी के आदर्शों, सत्य और अहिंसा के मार्ग से प्रेरित करना था।कार्यक्रम की शुरुआत श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), श्री मनीष कुमार मित्तल जी (मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर), डाक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे ग्रुप को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे ग्रुप को डायरेक्टर), मुकेश सर (विद्यालय एच ओ डी),दिनेश सर (विद्यालय कॉर्डिनेटर) और सभी शिक्षकों द्वारा महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन, उनके विचारों और देश के लिए किए गए बलिदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश दिया।इस अवसर पर स्मार्ट क्लास के माध्यम से महात्मा गांधी जी के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक वीडियो भी प्रदर्शित किए गए, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाते हुए विद्यालय के माननीय चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उनके प्रेरणादायक शब्दों से विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार हुआ।विद्यालय डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल जी ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वराज (स्व-शासन), और सर्वोदय (सभी का कल्याण) जैसे सिद्धांतो को सभी लोगों से अभिभूत कराया कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि वे महात्मा गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देंगे। यह कार्यक्रम सभी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक गणों अभिषेक, आकाश, लक्ष्मी, रश्मि, सुनील, सुनील निषाद, सुरेश, , मीना, डिंपल, दीपिका, मुकेश कुमार मुस्कान सभी का सहयोग रहा l

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी