अद्वितीय मिग्फ्रे की प्रतिभा का प्रदर्शन: डोली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता
आगरा दिनांक 28 जनवरी, डॉली'ज पब्लिक इंटर कालेज में मिग्फ्रे बूगी वूगी डांस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया !इस आयोजन का शुभारंभ श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी(प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा, मिग्फ्रे चेयरमैन), श्री मनीष कुमार मित्तल जी (मिग्फ्रे डायरेक्टर), डॉक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे डायरेक्टर), श्रीमती नूपुर सिंघल (मिग्फ्रे अकादमिक डायरेक्टर)और सभी इकाइयों से चुने गए पेरेंट्स जज आगरा वनस्थली विद्यालय से श्रीमती शिखा , ए वी एम डी से श्रीमती सपना, डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज से श्रीमती अंशुल शर्मा ,किड्स वनस्थली प्राइमरी स्कूल से श्रीमती एकता ,आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय से श्री अजय रावत सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मां सरस्वती और मिग्फ्रे संस्थापक की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया! इसमें मिग्फ्रे की सभी इकाइयो डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज बल्केश्वर आगरा , आगरा वनस्थली विद्यालय छलेसर आगरा, आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय टी वाई सी आगरा ,ए.वी.एम.डी इंस्टीट्यूट एत्मादपुर आगरा,किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल कालिंदी विहार आगरा के सभी बच्चों ने अपना अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया !सर्वप्रथम सभी इकाइयों में इंटर स्कूल प्रतियोगिता कराई गई ।उसमें से प्रत्येक कक्षा में आए प्रथम विद्यार्थी को मिग़फ्रे बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता के लिए चुना गया ! प्रतियोगिता में सभी इकाइयों के बच्चे जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया कक्षा प्रथम से आराध्या (डॉली' ज पब्लिक इंटर कॉलेज),कक्षा द्वितीय से अनिका जैन (आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय),तृतीय कक्षा से आराध्या (किड्स वनस्थली प्राइमरी स्कूल),कक्षा चतुर्थ से विनी (डोली' ज पब्लिक इंटर कॉलेज),कक्षा पांच से निखिल कुमार (डोली' ज पब्लिक इंटर कॉलेज),कक्षा छः से वंश गुप्ता (डोली' ज पब्लिक इंटर कॉलेज),कक्षा सात से उदय (किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल),कक्षा आठ से नायरा (किड्स वनस्थली प्राइमरी स्कूल),कक्षा नवम से जानवी (आगरा वनस्थली विद्यालय),कक्षा ग्यारह से उनमित (एवीएमडी) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी जीतकर अपने विद्यालय व माता पिता का नाम रोशन कर दिया।श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की और सभी को अपने हुनर को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया श्री मनीष कुमार मित्तल जी ने बताया कि मिग्फ्रे परिवार इस तरह के कार्यक्रम कराकर बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का हमेशा प्रयास करता रहता हैं l जिससे सभी बच्चे अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा पहचान सके और जिंदगी की ऊंचाइयों को पाने में सफल हो सके l डॉक्टर रीना जालान और डॉक्टर स्वाति चंद्रा द्वारा प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ! कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका भूमिका सिसोदिया द्वारा किया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम,रिचा,गीता,संध्या,शिखा,निशा,धर्मेश, मयंक,तान्या,अनु,शिवांगी,वंदना,रानी,रजनीश,सौरभ,पायल, सुजल, दीक्षा,कल्पना, लक्ष्मी का विशेष सहयोग रहा।

Comments
Post a Comment