आगरा दीवानी परिसर में लगा स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर


 आगरा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दीवानी परिसर में निशुल्क जांच और रक्ततदान शिविर लगाया गया। दोपहर दो बजे तक करीब 250 लोगों का चैकअप हो चुका था। अधिकांश लोगों में शुगर मिली। इसके अलावा लोगों ने रक्तदान भी किया। शिविर का हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जेजे मुनीर के अलावा दीवानी के जजों ने निरीक्षण किया। अधिवक्ताओं के शरीर की भी जांच की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया स्वास्थ्य विभाग की ओर से दीवानी परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर सुबह करीब नौ बजे से लगाया गया। दोपहर करीब दो बजे तक 250 मरीजों का चैकअप हो चुका था। कई लोगों ने रक्तदान भी किया। शिविर का हाई कोर्ट के न्यायामूर्ति जेजे मुनीर और दीवानी के जजों ने निरीक्षण भी किया। करीब 100 अधिवक्ताओं के शरीर की जांच भी की गई। इधर वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आशीष मित्तल ने बताया जांच में अधिकांश लोगों को शुगर पाया गया। इसके अलावा काफी लोगों को बीपी की भी शिकायत मिली। शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विनीत राय, हड्डी विशेषज्ञ डॉ. विशाल और गायनिक की डॉ. रुचि रानी के अलावा नर्स और कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहा

 jarnlista satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी