Posts

Showing posts from December, 2024

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का ओट आसरा 2025 आगमन की खुशी में अलौकिक कीर्तन दरबार सजा

Image
 आगरा गुरुद्वारा गुरु का बाग मधु नगर पर सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन व गुरुद्वारा गुरु का बाग प्रबंधक कमेटी द्वारा नव वर्ष 2025 के आगमन की खुशी में अलौकिक कीर्तन दरबार में  आकृषित लाइटिंग से सजा पूरा गुरुद्वारा भव्य फूलों से सजे दीवान पर सुशोभित धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे हजारों साध संगतों ने पंक्तिबद होकर माथा टेका कीर्तन दरबार की आरंभता पाठ श्री रहिरास  साहिब जी के साथ हुई पंथ के उच्च कोटि के कीर्तनकार हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए भाई साहब भाई जोरा सिंह जी भाई साहब भाई जगदीप सिंह अमृतसर वाले हजूरी रागी भाई मेजर सिंह  द्वारा शब्द गुरबाणी कीर्तन का लाहा गुरमुख संगत ने लिया एक के बाद एक गुरबाणी शब्द: 1, लख खुशियां पातशाहियां जे सतगुरु नदर करें,,,,, तू काहे डोले प्राणिया तूध राखेगा सिरजनहार,,,,,,ऐसा दाता सतगुरु कहीए,,,,जाग रे मन जागन हारे,,,,,सुना संगतों को निहाल किया  रात घड़ी की सुई के 12 बजते ही अपार संगत का सैलाब बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों की गूंज से जयघोष गूंज अद्भुत दृश्य  धरती पर स्वर्ग का नजारा सभी परिवारों ने नववर्ष ...

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर संगीतमई सुंदरकाण्ड पाठ भव्य सजा फूल बंगला

Image
  आगरा। श्री राम हनुमान मंदिर बिजली घर शिवाजी मार्केट स्थित शिवाजी मार्केट एसोसिएशन वीर बजरंगी के भक्तों द्वारा नववर्ष का स्वागतम सुंदरकांड के पाठ के साथ भजन संध्या  हरिमोहन शर्मा एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा एक के बाद एक प्रभु के भक्ति भजन की प्रस्तुति दी 1 मेरे सिर पर बाबा रख दो अपने यह दोनों हाथ देना है तो दीजिए जनम-जनम का साथ,,, भक्तों ने झूमते नाचते प्रभु श्री राम दरबार वीर बजरंगी के दरबार में हाजिरी देकर सभी देवी देवताओं की जय जयकार कर  प्रभु के चरणों में सभी के मंगल की कामना की पंडित अवधेश शास्त्री द्वारा विशाल आरती के बाद भंडारे का वितरण मुख्य रूप से मौजूद रहे अध्यक्ष पंकज सचदेवा संरक्षक श्याम भोजवानी आजाद जैन राकेश पुरी गगनदीप लूथरा अमित भाटिया प्रदीप लूथरा राहुल चोपड़ाप्र दीप मल्होत्रा,मनोज भाटिया, मुनालाल अग्रवाल सूरज,संतोष , शोभी भाई,मोहित,। Jarnalist, Satish Mishra, Agra

नगर क्षेत्र यूटा द्वारा मंडल/ जिला कार्यकारिणी का हुआ सम्मान समारोह

Image
 आगरा। प्राथमिक विद्यालय नया घेर नगर क्षेत्र आगरा में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा नगर क्षेत्र आगरा की ओर से नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष केशव दीक्षित,जिला अध्यक्ष के के शर्मा, जिला महामंत्री राजीव वर्मा एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारी गण का नगर अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव के नेतृत्व में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रमां सरस्वती के मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। उसके उपरांत मंडल अध्यक्ष केशव दीक्षित, जिला अध्यक्ष के के शर्मा एवं जिला महामंत्री राजीव वर्मा का माला,पगड़ी पहनाकर धूमधाम से स्वागत किया।मडल अध्यक्ष केशव दीक्षित ने नगर क्षेत्र में शिक्षक संख्या में भारी कमी पर कहा कि अति शीघ्र शासन स्तर पर शिक्षकों की कमी छात्र संख्या अनुपातुसार मांग पत्र दिया जाएगा।वहीं जिला अध्यक्ष के के शर्मा एवं राजीव वर्मा ने समस्त शिक्षकों को निर्भीकता के साथ शिक्षण कार्य करने के लिए प्रेरित किया साथ ही उनको पूरी तरह से आश्वस्त किया कि उनके साथ किसी भी तरह का अगर विभागीय शोषण होता है तो तत्काल यूटा आगरा को अवगत कराएं यूटा आगरा उनके सम्मान के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा।स्वागत...

ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा लोहा मंडी में सजा भव्य कीर्तन दरबार

Image
 आगरा। ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा लोहा मंडी में सजा भव्य कीर्तन दरबार अमावस्या के पावन अवसर पर पावन कीर्तन दरबारों की श्रृंखला में ऐतिहासिक गुरुद्वारा दुख निवारण लोहा मंडी नयाबांस में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह ने अपनी मधुर रसना से अमृतमई शब्दों का गायन कर अमृत वर्षा से सबको सरोबार कर दिया। उन्होंने सर्वप्रथम शब्द "वंदना हर बंदना गुण गावो गोपाल राय" सुनाकर सभी को प्रभु के नाम से जोड़ा उपरांत जाको हर रंग लागो इस जुग मै" शब्द का गायन करके सभी में जोश भर दिया। उन्होंने कहा कलयुग के भयानक समय में असली सूरा व शूरवीर वही है जो प्रभु के नाम से जुड़ा है। क्योंकि संसार में सब कुछ नाम के आसरे है नाम किसी के आसरे नहीं है। नाम से ही इंसान के अंदर सच, शूरवीरता, अडोल अवस्था, सरबत के भले की सोच,नम्रता व संतोष रूपी गुण आ जाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर गुरु महाराज के अटूट लंगर का वितरण हुआ। जिसे सभी धर्म प्रेमियों ने बड़ी श्रद्धा व प्यार से ग्रहण किया। इस समागम में मुख्य रूप से हरजीत सिंह,गुरनाम सिंह अरोड़ा, जसप्रीत सिंह, प्रवीन अरोड़ा,कमल भोज...

सेंट एंड्रूज प्रीमियर स्कूल में मनाया गया 6वां वार्षिकोत्सव

Image
 आगरा। दिनांक 29/12/2024 को सेंट एंड्रयूज प्रीमियर स्कूल में 6 वां वार्षिकोत्सव तथा पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास से आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ जी. एस. धर्मेश ( एम. एल. ए.), अध्यक्ष डॉ आर एस तिवारी ( कवि और लेखक) एवं विशिष्ट अतिथि  सुश्री  रेणुका डंग ( उद्योगपति ), विद्यालय के  सीएमडी डॉ० गिरधर शर्मा जी, एम.डी. शिवांजल शर्मा , प्रांजल शर्मा , अपूर्वा शर्मा, ओशीन शर्मा  सहित संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित तथा माता सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण द्वारा किया गया । अतिथि देवो भव: का निर्वहन करते हुए विद्यालय के छात्रों द्वारा सभी अतिथियों को बैच लगाकर व पौधा देकर सम्मानित किया गया । विभिन्न संस्कृत कार्येक्रमों के द्वारा कार्येक्रम की प्रासंगिकता पर रोचक ढंग से प्रकाश डाला गया, जिसके अंतर्गत  पंच तत्वों का समूह पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश की महत्ता को बताया गया एवं  ब्रह्मांडीय सृजन को दर्शाया गया। नन्हे- मुन्ने बाल कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया ।मुख्य अथिति डॉ जी. एस. धर्मेश ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते ह...

नव वर्ष 2025 के शुभ आगमन पर आलौकिक कीर्तन दरबार

Image
 आगरा।हर साल की तरह इस बार भी विशेष कीर्तन दरबार का उपरला गुरु महाराज जी की अपार कृपा का सदका सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एव गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मधु नगर के सहयोग से दिनांक 31,12.2024 रात्रि 8:00 बजे से 12:30 बजे तक गुरुद्वारा गुरु का बाग मधु नगर आगरा पर कीर्तन दरबार में हाजिरी भरेंगे उच्च कोटि के रागीजन भाई साहब भाई जोरा सिंह  हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर भाई साहब भाई जगदीप सिंह अमृतसर हजूरी रागी भाई मेजर सिंह दीवान की आरंभता संत बाबा प्रीतम सिंह जी मौजूद मुखी गुरुद्वारा गुरु का ताल द्वारा की जाएगी गुरु का अटूट लंगर बरतेगा। गुरु रूप साध संगत दोय  हथ जोड़ विनती कीर्तन दरबार में परिवार सहित पहुंचकर गुरु वाले बनो गुरु घर की खुशियां प्राप्त करो।विनती करतान रेंद्र सिंह लालिया, परमजीत सिंह मक्कर, अरजिंदरपाल सिंह,बंटी चावला, श्याम भोजवानी, अमरजीत सिंह वाधवा, तरनप्रीत पुरी ,मलकीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जयमल सिंह तेजपाल सिंह सतनाम लालिया,जसप्रीत सिंह मेहर

आगरा में धन धन साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबज़ादों और माता गुजरी जी के शहीदी दिवस को समर्पित कीर्तन दरबार

Image
 आगरा। गुरुद्वारा बाबा अजीत सिंह जी अजीत नगर खेरिया मोड़ आगरा मे  विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जो साहिब श्री गुरु गोबिंद जी के चार साहिबज़ादों और माता गुजरी जी के शहीदी दिवस को समर्पित था। इस पवित्र अवसर पर सिख संगत ने बड़ी संख्या में भाग लिया और गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अरदास से हुई, जिसके बाद हजूरी रागी भाई करनैल सिंह जी और पंथ के प्रसिद्ध रागी भाई जसपाल सिंह जी ( दिल्ली वाले ) ने हर जस कीर्तन कथा कर संगतो को निहाल किया। इस दौरान, साहिबज़ादों और माता गुजरी जी की शहादत की गाथा सुनाई गई, जिसने सभी को भावुक कर दिया। संगत ने इस अवसर पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और गुरुद्वारा साहिब में लंगर का आयोजन भी किया गया। गुरुद्वारा कमेटी से अमन प्रीत सिंह जी ने बताया की इस कीर्तन दरबार का उद्देश्य साहिबज़ादों और माता गुजरी जी की शहादत को याद करना और उनकी वीरता और बलिदान से प्रेरणा लेना था। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने एकजुट होकर उनके बलिदान को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिसमे परमातमा सिंह अरोड़ा, चरणजीत सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी,हरजी...

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (ब्रज प्रांत) ग्राहक जागरूकता रैली निकालकर किया ग्राहकों को और राहगीरों को किया जागरुक

Image
आगरा। राष्ट्रीय अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (ब्रज प्रांत) द्वारा आयोजित ग्राहक जागरूकता रैली में मुख्य अतिथि के मुख्य अतिथि श्री राकेश गर्ग अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रैली को का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय ग्राहक दिवस नहीं अपितु एक लोकपर्व है। संस्था द्वारा इस पर्व को ग्राहक पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मनोहर पुर से बल्केश्वर महादेव मंदिर तक रैली निकाली गई।और कहा वस्तु खरीदते समय बिल अवश्य लें। वस्तु की एमआरपी, मेन्युफेक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर देख लें। इसके बाद ही सामान की खरीददारी करें। अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने कहा कि ओवर रेटिंग करने वालों के खिलाफ शिकायत करें। संस्था पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दें। संस्था उस ग्राहक के साथ धोखाधड़ी वस्तु का गलत मूल्य वस्तु की गारंटी समय पर न देने वालों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। कार्रवाई कराने का काम करेगी। इस मौके पर मौजूद लोगों ने जागरूकता के लिए पंपलेट और रैली में राहगीरों को महत्वपूर्ण जानकारियां देने के लिए संस्था पदाधिकारि...

गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर चल रहे सफर- ए- शहादत शहीदी सप्ताह पर शहीदी समागम

Image
 आगरा।गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर चल रहे सफर ए शहादत शहीदी सप्ताह पर शहीदी समागम में हाजिर नाजिर गुरु धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दीवान में अपनी हाजिरी भरने आए पंथ के महान विद्वान कथा विचारक भाई साहब भाई कुलदीप सिंह दरबार साहिब सचखंड श्री हरमंदिर अमृतसर वालों ने शहादत ए सफरनामा देश कोम के लिए कुर्बानी सरवंश दानी गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार पंज प्यारे चार साहिबजादो शहीदी सिंह सिंहंगनीयो बाबा बंदा सिंह बहादर शहीद पिता के गुरु तेग बहादुर साहिब जी के बेटे शहीद पुत्रों के पिता माता गुर्जर कौर की कोख से जन्मे धन-धन गुरु गोविंद सिंह मानवता की मिसाल जिनका कोई सानी नहीं ऐसे गुरुओं की शहादत को नमन कर जुल्मी हुकूमत के जुल्म इतिहास गुरमत विचार वृतांत सांझा किए संगतो को गुरुओं की बख्शीश बक्शी हर किसी की आंखों में हंजू वाह वाह गोविंद सिंह आपके गुरु चेला गुरु के कीर्तनीय भाई जगतार सिंह देहरादून वालों ने भाई गुरशरण सिंह आगरा वालों द्वारा शब्द गुरबाणी कीर्तन  शहीदी का महत्व समझाया शब्द: मेरे राम राय तू संता का संत तेरे तेरे सेवक को भव किछ नाही जम नहीं आवे नेडे,,,,,...

देश के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से देश को हुई बड़ी छाती- शबाना खंडेलवाल, भाजपा नेत्री

Image
आगरा। भाजपा वरिष्ठ नेत्री शबाना खंडेलवाल ने कहा है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन से देश के विकास को हुई बड़ी छाती आज हमारे दिलों में डॉ मनमोहन सिंह बसे हुए हैं और हमेशा बसे रहेंगे डॉक्टर मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश ne बड़ी-बड़ी उपलब्धियां पाई क्योंकि आप डॉक्टर मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री जैसा स्वभाव अन्य किसी प्रधानमंत्री का नहीं था ऐसे प्रधानमंत्री ईश्वर बहुत कम दुनिया में भेजता है की जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश को समर्पित कर दिया हो डॉ मनमोहन सिंह जी जब तक प्रधानमंत्री रहे वह हमेशा हमारे भारत देश को विकसित करने के लिए काम करते रहे ऐसे महान व्यक्ति को शत-शत नमन एवं श्रद्धांजलि हम सभी देशवासी अर्पित करते हैं जब-जब हम ने उनसे मुलाकात करने की बात कही तो वह एक आम आदमी की तरह हमसे मिले और हमारी एवं देश की हर समस्या को डॉक्टर मनमोहन सिंह जी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उसे समस्या को दूर करने का आश्वासन देते हुए उसे समस्या को दूर कराया देश के ऐसे प्रधानमंत्री को हम सभी भारतवासी दिल से याद करते रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन...

वीर बाल दिवस पर सोसायटी में परिवार सहित इतिहास की जानकारी टी वी स्क्रीन पर

Image
 आगरा।गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादौ की शहादत को नमन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने निवास पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया। वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए कीर्तन समागम में चार साहिबजादौ  की शहादत को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने नई पीढ़ी से। साहिबजादौ के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पिछले कई वर्षों से निरंतर मुख्यमंत्री आवास पर कीर्तन समागम का आयोजन किया जाता रहा है जिसको लेकर सिख समाज में काफी उत्साह है ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आयोजित किए गए इस कीर्तन समागम का सीधा प्रसारण आगरा के भी कई गुरुद्वारों में देखा गया ।गुरुद्वारा श्री दशमेश दरबार विभव नगर के प्रधान ने संगत के साथ वह कावेरी फेस वन विभव हाइट्स पर इस सीधे प्रसारण  को देखा।साथ ही मुख्यमंत्री की इस पहल का के लिए उन्हें धन्यवाद दिया ।मुख्यमंत्री आवास पर हुए इस कार्यक्रम को  उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में प्रशासन की ओर से गुरुद्वारों में लाइव दिखाया गया।आगरा में भी कई गुरुद्वारों वार्षिक परिवारों ने सामूहिक रूप से इस कीर्तन समागम का लाइव...

क्रिसमस डे दृष्टिबाधित बच्चों के नाम

Image
 आगरा। दुनियाभर के लोगो के साथ साथ  आगरा के समाजसेवियों ने राघास्वामी दृष्टिबाधितार्थ संस्थान द्वारा संचालित आगरा आवासीय दृष्टिबाधित विद्यालय कालिंदी विहार मे 25 दिसंबर को क्रिसमस डे अलग ढंग से मनाया हेमा शाक्या जी ने बताया कि ये ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है। इसी दिन ईसा मसीह (जीसस क्राइस्ट) का जन्म हुआ था, इसलिए इसे बड़ा दिन भी कहते हैं। इस दिन के लिए चर्च को खासतौर से सजाया जाता है। क्रिसमस के पहले वाली रात में गिरजाघरों में प्रार्थना सभा की जाती है,  शांति बिना अस्तित्व नहीं क्रिसमस शांति का संदेश लाता है। पवित्र शास्त्र में ईसा को शांति का राजकुमार कहा गया है। ईसा हमेशा अभिवादन के रूप में कहते थे कि शांति तुम्हारे साथ हो, शांति के बिना किसी का अस्तित्व संभव नहीं है। घृणा, संघर्ष, हिंसा और युद्ध का धर्म को इस धर्म में कोई जगह नहीं दी गई है। शायद यही वजह है कि क्रिसमस किसी एक देश या राष्ट्र में नहीं, बल्कि दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर समाजसेवी रेनू अग्रवाल जी, हिमांशू सुगंधी कन्हैया गुप्ता जी, विशाल मित्तल जी, वंदना मित्तल जी, सचिन उपाध्याय जी, श्...

कामरेड अब्दुल हफीज स्मृति समारोह 28 दिसम्बर 2024 की यूथ होस्टल संजय पैलेस आगरा

Image
 आगरा। अब्दुल हफीज का जन्म 15.03.1917 को झाँसी में एक सम्पन्न महबूब बक्स के परिवार में हुआ था। हाई स्कूल तक शिक्षा झाँसी में प्राप्त करने के पश्चात् आगरा में आगे की पढ़ाई के लिये आगरा आये थे। तथा स्टूडेन्ट फैडरेशन के गठन में आपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा 1938 में आगरा में स्टूडेन्ट फैडरेशन का सम्मेलन कराया। तथा मजदूर यूनियन का गठन कर फिरोजाबाद की कॉच उद्योग के कर्मचारियों की समस्याओं के लिए आन्दोनन का नेतृत्व किया। और का० हफीज पर मजदूर आन्दोलन का इतना गहरा असर हुआ कि उन्होने तभी मजदूर की विभिन्न संगठनों का का गठन करने का निश्चय किया जिसमें का० महादेव नरायन टंडन, कृष्णा चन्द नागर, विशव कपूर, डा० शुक्ला, डा० वी०जी० कुन्टे, राजेन्द्रद्ववेशी तथा रामगोपाल सिंह ने भी विभिन्न श्रमिक संगठनों का नेतृत्व करने के लिये का० हफीज का पूर्ण साथ दिया था। का० हफीज ने अपना पूर्ण समय मजदूर की समस्याओं एवम् उनके हक दिलाने के लिये विभिन्न विभागों की यूनियनों का गठन किया। जैसे कि मैकेनिकल एन्ड टेकनीकल वर्क्स यूनियन, छपाई कर्मचारी संघ, जूता कर्मचारी यूनियन, सिनेमा कर्मचारी यूनियन, होटल एन्ड रेस्टोरेन्ट...

रोटरी क्लब आगरा ग्रेटर द्वारा मोतियाबिंद के इक्यावन आपरेशन निःशुल्क संम्पन्न

Image
 आगरा।रोटरी क्लब आगरा ग्रेटर द्वारा  को बृहद नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन सुंदरानी नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से डिफेंस स्टेट फेज एक में दुर्गा मंदिर प्रांगण में किया गया था। चिकित्सालय  के सचिव श्री उमेश सिंह जी व डॉ स्मृति सिंह के नेतृत्व में ऑप्टोमेट्रिस्ट व अन्य स्टाफ के साथ लगभग 250 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण किया गया था जिसमे 64 मरीज कैटरेक्ट के आपरेशन के लिए चिन्हित किये गए थे।कैटरेक्ट  सुंदरानी नेत्र चिकित्सालय बालूगंज में हुए। कुल 51 निःशुल्क ऑपरेशन संम्पन्न हुए अन्य शुगर या बीपी होने की वजह से नहीं हो सके।कैम्प के संयोजक रो.किशोर गोयल व रो.राकेश कुमार गोयन थे। रो.किशोर गोयन ने सारी व्यवस्था देगी एवम मरीजों को लाने में  मेहनत की।क्बल अध्यक्ष रो. अल्पा भार्गव, सचिव रो. डॉ शादान ज़ाफ़री कोषाध्यक्ष रो.डॉ तनवीर क़मर सहायक मंडलाध्यक्ष रो.अशोक टंडन,डिस्ट्रिक्ट मेम्बरशिप चेयर रो. थान सिंह,डिस्ट्रिक्ट ग्रीटिंग चेयर रो. मंजरी टंडन, पूर्व अध्यक्ष रो. डॉ आशीष कुमार, पूर्व अध्यक्ष रो.अखिलेश अग्रवाल, रो. आलोक भार्गव, रो.डॉ मोहित गुप्ता, रो.विकास अग्रवाल , रो.किशोर गोयल...

आगरा के गुरुद्वारा शहीद नगर में 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक शहीदी सप्ताह का आयोजन

Image
 आगरा। गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादौ,माता गुर्जर कौर और 40 सिखों की शहादत को इन दिनों पूरी दुनिया में शहीदी समागमों के रूप में मनाया जा रहा है ।जिसके चलते आगरा के गुरुद्वारा शहीद नगर में  21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक शहीदी सप्ताह का आयोजन किया गया है ।जिसमें देहरादून से आए रागी भाई जगतार सिंह और आगरा के रागी भाई गुरशरण सिंह ने अपने रसमई कीर्तन के माध्यम से गुरुओं की वीरता व शहादत से जुड़े शब्द पर संगत को निहाल किया । उन्होंने करता तू सभना का सोई जा सकता सकते को मारे ता मन रोस ना होई ,,,,, तेरा कीया मीठा लागे  हर नाम पदार्थ नानक मांगे..... शब्द सुनाएं। श्री हरमंदिर साहिब सचखंड अमृतसर से आए कथा वाचक भाई कुलदीप सिंह जी क्रमवार शहादत के इस सफर पर विस्तार से अपने विचार रखें ।गुरुद्वारा दशमेश दरबार विभव नगर के प्रधान हरपाल सिंह ने बताया कि इस क्रमवार गुरमत विचार के अंतर्गत चौथे दिन संगत के सामने बड़े साहबजादौ की शहादत के बाद दोनों छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह को लेकर माता गुर्जर कौर किस तरह से अपने किले से निकलते हैं और मुगल फौज से बचते बचते बारिश भारी स...

जीवन में खुशियों का भरता है रस] उत्साह का पर्व क्रिसमस

Image
 आगरा। दिनांक 24-12-24 सेंट एंड्रयूज स्कूल बरौली अहीर के वातानुकूलित प्रेक्षा गृह में क्रिसमस कार्निवल का शुभारंभ एक विशेष प्रार्थना सभा में यीशु के जन्म की लघु नाटिका प्रस्तुत कर किया गया। जिसमें यह बताया गया। कि यीशु का जन्म विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिए हुआ था। इसके उपरांत विद्यालय के प्रांगण में मशल वं परेड के साथ अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इस दौरान सांता क्लास ने बच्चों को उपहार भी दिए। वी विश यू मैरी क्रिसमस  पर नन्हे बच्चों के नृत्य ने मन मोह लिया। जिंगल बेल और कैरोल की मधुर ध्वनि स्कूल के प्रांगण में गूंज रही थी। विद्यालय को क्रिसमस ट्री और अन्य सजावट की वस्तुओं से सजाया गया। इस अवसर पर कई प्रकार की रेसों का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य आकर्षण था बैलून बस्टिंग] गेट रेडी फॉर स्कूल रेस तथा हुला हूप रेस आदि।समारोह में खेलों में सर्वश्रेष्ठ व उम्दा प्रदर्शन के लिए छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रिदा खान के निर्देशन में सानवी] अध्यांश और पलक के द्वारा किया गया। डेकोरेशन] साउंड एंड म्यूजिक का संचालन jsहाना परवीन] नीतू माह...

शहीदी सप्ताह सफर ए शहादत गुरुओं की शहादत की गाथा पंथ के महान कथा विचारकों द्वारा

Image
करतार की सौगंध है  नानक की कसम है जितनी भी तारीफ की जाए गुरु गोविंद सिंह की वह कम हैशहीदी सप्ताह सफर ए शहादत गुरुओं की शहादत की गाथा पंथ के महान कथा विचारकों द्वारा गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर श्री हरमंदिर साहिब सचखंड दरबार श्री अमृतसर से आए भाई साहब भाई कुलदीप सिंह कथा विचारक द्वारासाहिबे कमाल सरवंश दानी धन धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार की शहीदी शहादत की गाथा इतिहास सफर ए शहादत शहीदी सप्ताह में धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में श्रद्धा भाव के समागम में गुरु प्यारी साध संगत को एकाग्रता एकचित गुरु सिखी धर्म कोम के इतिहास की जानकारी सांझा की हजूरी रागी भाई जगतार सिंह देहरादून वीर गुरशरन सिंह द्वारा  साप्ताहिक समागम में शब्द गुरबाणी कीर्तन कथा से साध संगत को दस पोह परगुरुवाणी कीर्तन शब्द: माऐ तेरे पो शहीदी पाआ गऐ नीहा विच आखरी फतह बुला गए ,,,,, अरदास हुकुमनामा उपरांत गुरु महाराज जी के सुखासन निज स्थान सचखंड पहुंचा दातार से अमृतवेले की दात मांगी  प्रबंधक कमेटी द्वारा 28 दिसंबर तक होने वाले सुबह शाम कथा गुरबाणी कीर्तन में संगते परिवार सहि...

दशम पातशाही गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर निकलने वाले नगर कीर्तन की व्यवस्थाओं के लिए जिला मुख्यालय में बैठक

Image
 आगरा। दशम पातशाही गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर निकलने वाले नगर कीर्तन की व्यवस्थाओं के लिए जिला मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया ।एडीएम सिटी अनूप कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव के साथ-साथआगरा शहर की प्रमुख सिख संस्थाओं व गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया ।बैठक के दौरान नगर कीर्तन का संचालन करने वाली श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा माईथान के प्रधान कवलदीप सिंह ,हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह,नगर कीर्तन के चेयरमेन परमात्मा सिंह अरोड़ा ने नगर कीर्तन मार्ग की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया ।मुख्य रूप से नगर कीर्तन मार्ग में साफ सफाई बिजली के तारों विद्युत व्यवस्था के साथ-साथ मोबाइल टॉयलेट की तैनाती आदि कराई जाने के बारे में सुझाव दिए गए ।सभी सुझावों को प्रशासन ने गंभीरता से सुना वह समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया ।एडीएम सिटी अनूप कुमार ने बताया कि जल्द ही प्रशासन सभी विभागों के अधिकारियों के साथ नगर निगम मार्ग का भ्रमण कर, मार्ग की समस्याओं को चिन्हित किया जाएगा और जल्द से जल्द इनका समाधान कर दिया जाएगा ।उन्ह...

साहिबजादो की शहादत को नमन हेतु बनाई मानव श्रृंखला,नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने दिलाई स्वच्छता की शपथ पंजाबी विरासत द्वारा हुआ भव्य कार्यक्रम

Image
आगरा। पंजाबी विरासत परिवार द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहबजादे माता गुजर कौर जी के बलिदान को याद करते हुए स्कूली बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई यह श्रृंखला अप्सा, नप्सा , बोसा,समाज के स्कूल एवं डी आई ओ एस ऑफिस के सहयोग से छोटे-छोटे स्कूली बच्चों द्वारा भगवान टॉकीज से सुभाष पार्क तक देखी गई जहां नजर डालो वहां छोटे-छोटे बच्चे मानव श्रृंखला बनाकर उन चारों साहबजादौ की शहादत को नमन करते हुए दिखाई दिए पिछले 5 वर्षों की तरह इस बार छठवीं साल भी पंजाबी विरासत द्वारा शहीदों की शहादत को याद करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीदी सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को समस्त स्कूल के बच्चों ने एक विशाल मानव श्रृंखला का आयोजन किया यह अपने आप में एक अद्भुत आयोजन था । एमजी रोड पर भगवान टॉकीज से लेकर सुभाष पार्क तक स्कूल बच्चों की मानव श्रृंखला और जयकारों के उद्घोषों के बीच वातावरण जोश पूर्ण व भक्ति भाव वाला बना रहा है स्पीड कलर लैब के बाहर बनाए गए स्टेज से  शहादत से संबंधित एक नाटक प्रस्तुति छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई, इस दौरान चारों साहिबजादे के नाम से अवार्ड भी दिए गए इ...

प्रिल्यूड में हुआ 'कक्षा शिक्षण में भावनात्मक बुद्धिमत्ता' विषय पर कार्यशाला का आयोजन

Image
 आगरा। अप्सा (एसोसिएशन ऑफ़ प्रोगेसिव स्कूल्स ऑफ़  आगरा) छात्रों और शिक्षकों के शैक्षणिक विकास व लाभ हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहती है। शिक्षकों की गुणवत्ता में वृद्धि के उद्देश्य से कक्षा शिक्षण में भावनात्मक बुद्धिमत्ता विषय पर प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 23 दिसंबर, 2024 को अप्सा से संबद्ध लगभग 33 विद्यालयों से 104 पी.जी.टी. शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण सत्र की प्रशिक्षु वक्ता डॉ. कोमल प्रीत कौर (दिल्ली), जो एक विख्यात मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट व इंस्टीट्यूट ऑफ़ प्रोगेसिव साइकोमेट्रिक एसेसमेंट एंड काउंसलिंग की चेयरपर्सन हैं, ने बताया कि आज के तकनीकी युग में मनुष्य इतना अधिक व्यस्त तथा तनावग्रस्त हो गया है कि वह प्रसन्नता से बहुत दूर हो गया है और इसका दुष्प्रभाव उसकी कार्य कुशलता तथा आसपास के लोगों पर भी पड़ता है। उन्होंने बताया कि छात्रों को चुनौतियों को दुर्गम बाधाओं के रूप में नहीं, बल्कि विकास और आत्म सुधार के अवसरों के रूप में देखना चाहिए क्योंकि वास्तविक जीवन के अनुभवों को अपनाने और उनसे सीखने से व्यक्ति में लचीलापन और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। भा...

गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर सफर -ए- शहादत शहीदी सप्ताह समागम

Image
 आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर सफर ए शहादत शहीदी सप्ताह समागम में धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में साध संगत द्वारा नितनेम के पाठ अमृत में कीर्तन कथा का संचार दरबार साहिब सचखंड श्री हरमंदिर साहिबअमृतसर से कथा वाचक भाई साहब भाई कुलदीप सिंह हजूरी रागी भाई जगतार सिंह देहरादून सचखंड श्री हेमकुंड साहिब के हजूरी रागी भाई हरपाल सिंह वीर गुरशरन सिंह द्वारा  साप्ताहिक समागम में शब्द गुरबाणी कीर्तन कथा से साध संगत को नो पोह की काली रात की दास्तान सुनाई। छोटे साहिबजादो बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह अते माता गुजर कौर जी ने मोरिंडा की कोतवाली में रात कैद रह के रहकर देश कोम की खातिर तसियी सहे  गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार की शहीदी का  वर्णन किया। गुरुवाणी शब्द: जो तो प्रेम खेलण को चाहो  सिर धर तली गली मेरी आओ,,,, ज्यों ज्यों तेरा हुकुम तिवे त्यों होवणा,,,,,, तेरे भरोसे प्यारे में लाड लडाया,,,,, एक के बाद एक शब्द सुन संगतो ने  बोले सो निहाल सत श्री अकाल की जयकारों की गूंज के साथ समूह संगत में श्रद्धा भाव के साथ गुरुओं की शहादत को नमन ...

25 साल पुरानी यादें फिर ताजा हुई सेंट जॉर्जेज स्कूल में 99 बैच द्वारा रियूनियन आयोजित करायी गई

Image
 आज 22 दिसंबर को 25 साल पुरानी यादें फिर ताजा हुई सेंट जॉर्जेज स्कूल में 99 बैच द्वारा रियूनियन आयोजित करायी गई। इसमें की देश विदेश से 99 बैच के स्टूडेंट इकट्ठे हुए कोई दुबई से  तो कोई अमेरिका से तो कोई दिल्ली पुणे से आया था ।समय कैसे बीता है इसका अंदाजा में आज हुआ जब 25 साल पुराने दोस्त आपस में मिले जिसमें की टीचरों ने भी भाग लिया। मुख्य रूप से इसमें अक्षय जरमाया प्रिंसिपल जे एस जरमाया जी टीचर्स और स्टूडेंट में शरद महेश्वरी जतिन वोहरा ,मनप्रीत  सोबती राधिका अरोड़ा अंकुर गोयल भारत सोलंकी त्रिलोचन अरोड़ाआदि मौजूद रहे।

सेंट सी.एफ. ऐन्ड्रूज़ स्कूल का 21वाँ वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह

Image
 आगरा। दिनांक 22.12.2024 को सेंट सी.एफ. ऐन्ड्रूज़ स्कूल के प्रांगण में 21वाँ वार्षिकोत्सव तथा पुरस्कार वितरण समारोह हर्षाेल्लास से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष बी.के. अश्विना दीदी एवं  विशिष्ट अतिथि- डॉ सुकन्या शर्मा (ए.सी.पी.), विद्यालय के सीएमडी डॉ गिरधर शर्मा, एमडी प्रांजल शर्मा, शिवांजल शर्मा, अपूर्वा शर्मा, ओशिन शर्मा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील उपाध्याय, उप-प्रधानाचार्या रीनू त्रिवेदी सहित संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित तथा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। भगवान श्री कृष्ण के जीवन दर्शन पर आधारित ‘‘श्री कृष्ण दर्शनम्’’ का विद्यार्थियों ने अत्यन्त मनमोहक ढंग से प्रस्तुतिकरण किया। इस विषयार्न्तगत कृष्ण जन्म, कृष्ण लीला, कंश वध एवं महाभारत युद्ध की कथाओं को रोचक एवं मार्मिक ढंग से मंचित किया गया।  नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया तथा सभी दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। सी.एम.डी डॉ गिरधर शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि तथा सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों का शाब्दिक स्वागत तथा अभिनंदन किया ...

तिरंगा चौक सेल्फी प्वाइंट पर प्रतिदिन होने वाले ध्वजारोहण व राष्ट्रगान में के मुख्य अतिथि डॉ. श्री आशीष मित्तल जी रहे

Image
 आगरा। तिरंगा चौक सेल्फी प्वाइंट पर प्रतिदिन होने वाले ध्वजारोहण व राष्ट्रगान में के मुख्य अतिथि डॉ. श्री आशीष मित्तल जी जिला चिकित्सालय आगरा के वरिष्ठ डॉक्टर रहे। आशीष मित्तल जी के द्वारा  ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान कार्यक्रम में उपस्थित बाजार कमेटी परिवार के सदस्य राजेश यादव,अजय नोतनानी, अनिल कुमार , तेज सिंह , हुकुम सिंह, विनोद त्यागी, अरुण चौहान , मकबूल अहमद ,  सत्येंद्र दुबे, पंकज यादव , दिनेश अरोरा, रितेश महाजन,   सुनील कोहली, उमा फौजदार सुधीर कुमार,इमरान अब्बास , शिव शंकर सहज, कमांडो महेन्द्र यादव ,अनुरागसिंह,उत्कर्ष यादव,आदि उपस्थित सभी पदाधिकारी, व सदस्यों को 26 जनवरी 2018 से निरंतर चलते हुए इस कार्यक्रम की प्रशंसा कर शुभकामनाएं दी। Jarnalist, Satish Mishra, Agra

सफर- ए- शहादत शहीदी सप्ताह को नमन

Image
 आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर अमृतवेले सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी प्रकाशमान संग़तो ने परिवार सहित माथा टेककर सफर ए शहादत शहीदी सप्ताह के प्रथम दिवस  धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन शब्द गुरबाणी का ओट आसरा लेकर अपने जीवन को सफल किया श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ श्री चौपाई साहिब जी के पाठ की हाजिरी संगत ने भरी। सचखंड श्री हेमकुंड साहिब पावन पवित्र स्थान के हजूरी रागी भाई हरपाल सिंह मेहर भाई जगजीत सिंह द्वारा अमोलक शब्द गुरबाणी कीर्तन कथा से संगत को सरवंश दानी सतगुरु दीनदयाल गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार की शहीदी की गाथा कीर्तन कथा से साध संगत को को भाव विभोर किया शब्द: में प्रभु मिलने का चाहो,,,,, जमड मरड न तिनकों जो हर लड़ लागे, प्रधान हरपाल सिंह ने अपने व्यक्तत्व में बताया  गुरु गोविंद सिंह जी की शहादत की मिसाल पूरी दुनिया में कहीं नहीं है चार पुत्र वारे पंचमी मां वारी छेवा बाप वारया सतवा आप वारया सतवार के कहने सतवार के कहने भाणा मीठा लागे तेरा सरवंश दातीया  वे तेरा,,,, समय का ठहराव आंखों में आंसू गुरुओं की शहादत को नमन देश कोम के लि...

द लर्निंग किंगडम क्रेयोनस स्कूल में 21 दिसंबर 2024 को चार साहिबजादो दे के बारे में बड़ी स्क्रीन पर अवगत कराया

Image
 द लर्निंग किंगडम क्रेयोनस स्कूल में 21 दिसंबर 2024 को चार साहिबजादो दे के बारे में बड़ी स्क्रीन पर अवगत कराया। गया बच्चों ने बहुत उत्साह से गुरु गोविंद सिंह जी एवम् चार  साहिबजादो के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की यू के जी एवम् एल के जी विद्यार्थियों ने चार साहबजादो  के चित्रों में रंग भरकर उन्हें नमन किया पी जी एवम् पी नर्सरी के विद्यार्थियों ने छोटे साहबजादो  के चित्रों में रंग भर के उन्हें श्रद्धा फूल अर्पित किए विद्यालय के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भसीन एवम् डायरेक्टर श्रीमती कुलबीर कौर  समाजसेविका चांदनी भोजवानी ने विद्यालय स्टाफ की सराहना की श्रीमती ज्योति यादव कुमारी स्नेह शर्मा  अंकित शर्मा कुमारी प्रियंका शर्मा कुमारी मुस्कान शर्मा का पूर्ण सहयोग रहा

यूटा आगरा के निर्वाचन में के के शर्मा बने जिला अध्यक्ष, राजीव वर्मा ने जिला महामंत्री पद पर लगातार तीसरी बार की हैट्रिक

Image
 आगरा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जनपदीय अधिवेशन का आज भव्य आयोजन विभवनगर शमसाबाद रोड स्थित चाणक्य होटल के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम  का उद्घाटन डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह एमएलसी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान उन्होंनेचिंता, भय व भ्रष्टाचार मुक्त बेसिक शिक्षा के संकल्प के साथ पूरी प्रतिबध्दता के साथ कार्यशील शिक्षक संगठन यूटा के प्रदेशभर के पदाधिकारियों की सक्रियता की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यूटा एक अद्भुत मिशाल है जिसने मुख्यमंत्री योगी की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ समर्पित भाव से कार्य किया जा रहा है। वहीं विधायक भगवान सिंह ने कहा कि पिछली वर्षों में परिषदीय विद्यालयों की स्थिति में जबरदस्त बदलाव हुआ है। सरकार की नीति के तहत प्रदेश में कायाकल्प के अंतर्गत स्कूल भवनों का व्यापक स्तर पर सुदृढ़ीकरण हुआ और शिक्षकों ने पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य करके शिक्षा को काफी गुणवत्तापूर्ण व रुचिकर बनाने का कार्य किया है।कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक ऐसे शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया जिनके अथक प्रयास से वि...

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व ध्यान दिवस

Image
 आगरा।प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल अपने छात्रों के बहुमुखी विकास में सदैव प्रयासरत रहता है। इसी श्रृंखला में विद्यालय में *21 दिसंबर, 2024 को विश्व ध्यान दिवस* मनाया गया। इस अवसर पर *विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव,* शिक्षकगण व सभी छात्र उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि मिश्रा (वी.टी.पी. एवं टी.टी.पी. कॉर्डिनेटर, यूपी वेस्ट- आर्ट ऑफ लिविंग) ने सर्वप्रथम छात्रों को मेडिटेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ध्यान व योग के द्वारा तनाव को कम करने, ध्यान और भावनात्मक संतुलन में सुधार करने, चिंता और अवसाद को कम करने और नींद की गुणवत्ता को बढ़ाने की इसकी क्षमता को रेखांकित किया गया है। यह रक्तचाप को कम करने और दर्द को प्रबंधित करने सहित बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य में भी योगदान देता है।शारीरिक क्षमता को बढाने के उद्देश्य से विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न योगासनों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इसका उद्देश्य बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से तंदुरुस्त बनाना था।तत्पश्चात रुचिरा ढल (स्टेट चिल्ड्रन एंड टीन्स कॉर्डिनेटर, यूपी वेस्ट- आर्ट ऑफ लिविंग) ने छात्रों को नियंत्...

आगरा ट्रेड सेंटर पर आयोजित हुआ महिला रोजगार मेला, 1570 महिलाओं ने भागीदारी कर रोजगार के लिए कराया पंजीकरण

Image
 आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने रिया अस्थाना मेमोरियल फाउंडेशन और स्टोनमैन हेल्प फाउंडेशन द्वारा शनिवार को सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर आयोजित महिला रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में आज 33 प्रतिशत महिलाएं रोजगार से जुड़ी हुई हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह आंकड़ा 37 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यह उपलब्धि सरकार की गुड गवर्नेंस और महिलाओं के लिए बनाए गए नीतियों और योजनाओं का परिणाम है।उन्होंने महिला रोजगार मेले की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हर छह महीने में किए जाने चाहिए ताकि महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकें और वे आत्मनिर्भर बन सकें। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा, "महिला सशक्तिकरण से ही देश सशक्त होगा।"इस रोजगार मेले में 1570 महिलाओं ने भागीदारी की और रोजगार के लिए अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम ने न केवल महिलाओं को आर्थिक अवसर प्रदान किया बल्कि उन्हें समाज में उनकी भूमिका और महत्व का अहसास भी कराया।इससे पूर्व मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ मंचसीन अतिथि संयुक्त आयुक्त उ...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन*

Image
  आगरा।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर इस समय विपक्ष पूरे देश भर में प्रदर्शन कर रहा है। इसी कड़ी में सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर आगरा में भी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। आगरा के सुभाष पार्क पर इकट्ठा हुए सपा कार्यकर्ता पदाधिकारी ने हाथों में बाबा साहब के बैनर पोस्टर ले पहले तो जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च किया उसके बाद जिला मुख्यालय पर जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर काफी देर तक नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेताओं का कहना था बाबा साहब दलित और पिछड़ों के मसीहा है और जिस तरह से गृहमंत्री जैसे बड़े पद पर बैठे अमित शाह ने उन्हें लेकर जो बयान दिया है। वह बेहद निंदनीय है। ऐसे में अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी को उन्हें पार्टी से भी बाहर करना चाहिए। सपा नेताओं कार्यकर्ताओं का कहना था की सपाई बाबा साहब का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। बता दे काफी लंबे अरसे बाद सपाई किसी मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरे थे लेकिन जिस तरह से सत...

संत श्री विजय कौशल जी महाराज ने केवट द्वारा श्रीराम को गंगा पार व लंका काण्ड का भावमय वर्णन किया

Image
 आगरा। जैसे ही हनुमान जी ने सीता के समक्ष मुदिरा डालने का विचार किया रावण पहुंच गया। भक्ति और भक्त के बीच विघ्न बनकर रावण खड़ा था। इसलिए शुभ कर्मों को तुरन्त कर डालो। रावण भी भक्ति का पुजारी है, चाहता है कि भक्ति स्वरूपा जानकी जी की कृपादृष्टि मिल जाए। परन्तु उसका रास्ता गलत था। भक्ति लोभ, लालच, भय से नहीं विनम्रता, कृपा और समर्पण से आती है। रावण लोभ का प्रयोग करता है। लोभ से दुनिया तो मिल सकती है लेकिन दीनानाथ नहीं मिल सकते। सम्पत्ति भोग मिल सकते है परन्तु भक्ति और भजन समर्पण, हाथ जोड़ने और शीश झुकाने से मिलता है। जुगनू के प्रकाश से कमल नहीं खिलते। रावण अपनी सभी रानियों को सीता जी की दासी बनाने को तैयार था परन्तु गलत रास्ते से भक्ति को न पा सका। संत श्री विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि रावण में हजार दुर्गुण होने पर भी कुछ विशेषताएं थीं। रावण कभी सीता से जी अकेले और रात मिलने नहीं आया। सीता मैया का भ्रम मिटाने के लिए हनुमान जी द्वारा कहे रामदूत में मातु जानकी, सत्य शपथ करुणानिधान की दोहे का वर्णन करते हुए कहा कि करुणानिधान नाम श्रीराम को माता गौरी ने दिया था। जब सीता जी उपवन में पति ...

यूटा की जिला कार्यसमिति के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ समस्त 17 पदों के सापेक्ष दावेदारों किया नामांकन

Image
 आगरा। शिक्षक संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की जिला कार्यसमिति के त्रिवर्षीय चुनाव की प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गयी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह द्वारा अपने पत्र के माध्यम से तय किये गए चुनाव पर्यवेक्षक व संगठन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष वी.पी.बघेल की देखरेख में चुनाव अधिकारी यादवेन्द्र शर्मा (प्रदेश संगठन मंत्री) के द्वारा संगठन के बुढ़ान सैय्यद स्थित जिला कार्यालय पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज नामांकन पत्र लिए जाने की कार्यवाही की गई। संगठन के जिला कार्यालय पर आज शिक्षकों की खासी भीड़भाड़ रही।संगठन की संवैधानिक व्यवस्था के तहत जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित कुल 17 पदों के सापेक्ष दावेदार शिक्षकों ने नामांकन किये। इस दौरान प्रत्याशी अध्यापकों के साथ उनके समर्थन में भारी संख्या में आये शिक्षकों में जबरदस्त उत्साह था। चुनाव अधिकारी यादवेन्द्र शर्मा ने बताया है कि प्राप्त नामांकन पत्रों के आधार पर निर्वाचन की विधिवत  घोषणा कल (21 दिसम्बर को) की जाएगी। वहीं संगठन के निवर्तमान जिला महामंत्री राजीव वर्मा ने बताया है संगठन का जनपदीय अधिवेशन कल (21 ...

ई-वेस्ट से छुटकारा पाओ, पर्यावरण को स्वच्छ बचाओ।

Image
आगरा। छात्रों में ई-वेस्ट के विषय में* जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से *प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 17 दिसंबर, 2024 को कक्षा 4 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए* एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में *मुख्य वक्ता - महक बंसल (ई-वेस्ट विशेषज्ञ), विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव व शिक्षकगण* उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य मानव जीवन में ई-वेस्ट के प्रति छात्रों की मानसिकता को व्यापक बनाना था। मुख्य वक्ता ने ई-वेस्ट के विषय में बताते हुए कहा कि* ई-वेस्ट को घर में रखना हानिकारक है। ई-कचरे को रिसाइकल किया जाना चाहिए ताकि पर्यावरण संरक्षण में मदद मिल सके। उन्होंने छात्रों को जानकारी दी कि ई-कचरे के अंतर्गत सीसा, जस्ता, निकिल, अग्निरोधी, बेरियम और क्रोमियम जैसे ज़हरीले पदार्थ आते हैं।उन्होंने बताया कि ई-कचरे को गर्म करने पर, उसमें मौजूद ज़हरीले रसायन हवा में मिल जाते हैं, जिससे वायुमंडल को नुकसान पहुँचता है। इसे लैंडफ़िल में फेंकने पर, उसके ज़हरीले पदार्थ भूजल में रिस जाते हैं, जिससे भूमि और समुद्री जीव प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में ई...

साँई लीलाशाह भगवान् के निर्वाण स्थल पालनपुर (गुजरात) से साईं भक्तों का एक जत्था श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज आगरा आया

Image
 आगरा। दिनांक 20 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार साँई लीलाशाह भगवान् के निर्वाण स्थल पालनपुर (गुजरात) से साईं भक्तों का एक जत्था श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज आगरा आया यहां साँई की पावन कुटिया के दर्शन कर गौमाताओ को हराचारा खिलाया गौमाता का पूजन किया गया श्री कृष्ण गौशाला कमेटी के अध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी जी ने सभी को गौशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी  व साँई के दृष्टांत बताते हुए साँई चरणों में दो भजन पेश किये, गौशाला कमेटी की ओर से गिरधारी लाल भगत्यानी, समाजसेवी श्याम भोजवानी,मनीष हरजानी ,भगवान अवतानी,जय प्रकाश धर्माणी,लाल मोटवानी,दीदी रश्मि,भोजराज लालवानी,तुलजाराम पुरसानी गोवर्धन सोनेजा ,जितेंद्र भावनानी,जे के मदनानी,पीलू भाई,महेंद्र देवानी,योगेश लालवानी द्वारा सभी श्रद्धालुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।पालनपुर से आए हुए ट्रस्टी आत्माराम चंदानी जी के साथ गोपाल चंदानी, देवराज खूबचंदानी चन्द्र डोलनी महेश मेघराजआनी, गोरधन चंदानी, प्रदीप , प्राग, आदित्य, बंटी, जैनिल, कशिश, किरन,जानवी, जस्सी, झील, दुर्गा,उषा, महक, खुशी, सिमरन, आरका सभी ने गौसेवा की Jarnalist, Satish Mishra, Agra

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट एंड्रूज स्कूल के 5 शूटर्स करेंगे शिरकत।

Image
 नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में सेंट एंड्रूज स्कूल के 5 शूटर्स का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता डॉक्टर करणी सिंह  शूटिंग रेंज तुगलकबाद में दिनांक 13/12/2024 से 5/01/2025 तक चलेगी। सभी शूटर्स 10 मीटर एयर पिस्टल में प्रतिभाग करेंगे। सेंट एंड्रूज स्कूल शूटिंग रेंज की बात की जाए तो इस रेंज से प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने प्रदेश, देश व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शूटर्स धैर्य राघव, अतुल कुमार, शक्षम मित्तल, आयूष गोयल, मयंक सिकरवार है। सेंट एंड्रूज स्कूल के पूर्व छात्र व अंतर्राष्ट्रीय शूटर मयंक पाठक ने शूटर्स को शूटिंग की बारीकियों और तकनीकीयों से अवगत कराया। विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने विद्यालय के शूटर्स की इस कामयाबी पर हर्ष व्यक्त किया व आगामी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश के शूटर्स ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जो उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं वह गौरवान्वित करने वाली है। एम.डी ओशिन शर्मा ने शूटर्स की कामयाबी को निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया। प्रधान...

श्री सतगुरु राजा सोमनाथ योगेश्वर जी के 22वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्री सोमनाथ धाम पर रक्तदान शिविर का

Image
 आगरा 19 दिसंबर श्री सतगुरु राजा सोमनाथ योगेश्वर जी के 22वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्री सोमनाथ धाम पर रक्तदान शिविर लगाया गया सोमनाथ धाम के सेवक समाजसेवी हेमंत भोजवानी ने बताया कि मठाधीश पीर डॉ शंकरनाथ योगी जी के सानिध्य में मंदिर परिसर से प्रात 7 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। जिसका शुभारंभ गुरु जी द्वारा किया गया विभिन्न स्थानों में भ्रमण हुआ व फेरी का जगह जगह स्वागत हुआ,महायज्ञ एवं महाआरती के बाद रक्तदान शिविर लगाया गया जिसका शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने किया।नेत्र परीक्षण में चिन्हित 73 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया।एवं सभी को कंबल वितरित किए गऐनजर के चश्मे वितरित किए गए। लोकहितंम ब्लड बैंक के सहयोग से गुरु जी के 60 अनुयायियों ने  रक्त दान किया ।माननीया महापौर द्वारा राजा सोमनाथ जी की महिमा का वर्णन किया मंदिर से हो रहे कार्यों की प्रशंसा की।इस अवसर पर योगी जहाजनाथ, विश्वनाथ, हेमंत भोजवानी, चंद्रप्रकाश सोनी घनश्याम देवनानी आगरा विकास मंच के, सुशील जैन पंडित भूपेंद्र शर्मा, महेश मंघरानी, जयप्रकाश धर्मानी अनिल शर्मा डा संदीप उपाध्याय भरत मंगलानी, घनश्याम ख्यानी...

आगरा नगर निगम अंबेडकर पार्क में आज स्थानीय निकाय सफाई संघ संगठन द्वारा प्रान्तीय सफाई कर्मचारी प्रतिनिधि सम्मान समारोह

Image
 आगरा। नगर निगम अंबेडकर पार्क में आज स्थानीय निकाय सफाई संघ संगठन द्वारा प्रान्तीय सफाई कर्मचारी प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन एवं भगवान वाल्मीकि स्वामी व बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आगरा महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर रही, कार्यक्रम की अध्यक्षता वाल्मीकि महापंचायत के अध्यक्ष तरूण चौधरी, मानसिंह ने की कार्यक्रम का संचालन दीपक जंगारे व वरूण देशभक्त ने किया औरकार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के  हर जिलो से आये हुए अतिथियों एवं मुख्य अतिथि का माला वुके व पटका पहनाकर ताज महल की मोमेटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष डागोर ने अपने विचारों में सफाई कर्मचारीयों की समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व के समश्र रखा समस्या जैसे संविदा सफाई कर्मचारीयों को स्थाई किया जाएं आउटसोर्सिंग प्रदा को प्रदेश से खत्म किया जाए इनको पच्चीस हजार वेतन दिया जाए प्रदेश में स्थाई भर्ती कि जाए जिसमें सभी मुख्य अतिथियों ने कहा माननीय  मा: मुख्यमंत्री महोदय से मीलकर सक्षम रखी जाएगी समस्या का समाधान की बात की जाएगी मुख्य रूप से उपस्थि...

अग्रबंधु समन्वय समिति ने कार्यक्रम के पोस्टर का किया विमोचन

Image
 आगरा। अग्रबंधु समन्वय समिति द्वारा 22 दिसंबर को कमलानगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक पर प्रात: 10 बजे से महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को बल्केश्वर स्थित सकारात्मक भवन पर रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। संयोजक पार्षद मुरारी लाल गोयल पेन्ट व संरक्षक सुमन गोयल ने कहा कि एक व्यक्ति के रक्तदान से तीन व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य लोगों के बीच जागरूकता लाना है। कि कैसे मात्र रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। कैंसर, दुर्घटना में घायल, अंग प्रत्यारोपण या किसी बड़ी सर्जरी आदि से पीड़ित मरीज़ हो सकते हैं, जिन्हें रक्त की सख्त ज़रूरत हो सकती है और हमारा रक्त उनकी जान बचाने में मदद कर सकता है।समिति के अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है और क्षेत्रीय जनता से अपील की कि वह एक बार रक्तदान अवश्य करें। एक स्वस्थ पुरुष साल में चार बार और महिला साल में तीन बार रक्तदान कर सकते है। पोस्टर विमोचन के अवसर पर समिति के मधुबाला अग्रवाला, संतोष गोयल, रवि अग्रवाल, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, आशा अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनीष अ...

अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन।

Image
 आगरा। दिनांक 18.12.2024 को जनपद आगरा में समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक में समेकित शिक्षा के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों ( दिव्यांग जनों ) के उत्साह वर्धन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन सशक्तिकरण दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज आगरा में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिला विद्यालय निरीक्षक श्री चन्द्रशेखर सरस्वती जी जिला विधायक निरीक्षक द्वितीय श्री विश्व प्रताप सिंह एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री मानवेंद्र सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया इनके साथ । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सयुक्त शिक्षा निदेशक श्री आर पी शर्मा।द्वारा दिव्यांग बच्चों की दोड प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं समस्त खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया और उनका उत्साहवर्धन किया । माननीय मुख्य अतिथि महोदय  द्वारा दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर प्रसन्न हुई और बच्चों आशीर्वचन देते हुए उन्होंने बताया कि कर्म प्रधान है, उन्होंने  का दिव्यांग बच्चों को सद्भाव बत...

साइबर क्राइम चरम पर उससे बचने की विशेष आवश्यकता

Image
 आगरा।साइबर क्राइम एक ऐसा अपराध है। जिसमें जाने अनजाने में बच्चों से लेकर बड़े तक फंस रहे हैं ।अब तो साइबर क्राइम में डिजिटल अरेस्ट करके दो-दो तीन-तीन दिन तक बहुत बड़ा क्राइम हो रहा है अकाउंट से सारे पैसे खाली किये जा रहे हैं। इस संदर्भ में सभी आमजन को सतर्क रहना है, किसी भी अनजान कॉल को उठाना नहीं है, किसी भी लिंक को टच नहीं करना है, कभी भी अपना ओटीपी नहीं बताना है और तो और अब नए साइबर क्राइम में आपके घर पर कोई भी फ्रॉड कोरियर वाला आता है और अपना बारकोड देकर कहता है किसको स्कैन कर दीजिए पेमेंट हो जाएगा उस पर भी आपको विशेष निगाह पर रखनी है।यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा आगरा के जिला महामंत्री राजीव वर्मा ने बताया की साइबर क्राइम से बचने के लिए लालच से दूर रहें। जितने भी ऑनलाइन गेम आते हैं उनके लालच के बहकावे में आकर ना खेलें क्योंकि साइबर क्राइम के शातिर गैंग ने भोली वाली जनता को गुमराह कर के पैसे ऐंठने का धंधा शुरू कर दिया है ।कभी भी किसी के पास ऐसे अनजानी कॉल या लिंक आए तो तत्काल साइबर क्राईम सेल में संपर्क करें। राजीव वर्मा, जिला महामंत्री यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा आगरा Jarna...