Posts

Showing posts from February, 2026

मंडलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में आगरा के हाॅर्टिकल्चर क्लब ने प्राप्त किए 19 पुरस्कार*

Image
  प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के प्रति सतत् कार्यरत आगरा के हाॅर्टिकल्चर क्लब को भारत सरकार द्वारा 22 फरवरी, 2026 को वर्ष 2026 की मंडलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी, उत्तरप्रदेश में अनेक पुरस्कार प्रदान किए गए। हॉर्टिकल्चर क्लब आगरा के बागवानी प्रेमियों का एक समूह है, जिसमें 100 से ज्यादा सदस्य हैं। यह क्लब पौधों की देखभाल, ऑर्गेनिक खेती, बागवानी और लैंडस्केपिंग को बढ़ावा देता है। यह क्लब कार्यशालाओं पौधों की बिक्री और विशेषज्ञ चर्चाओं के माध्यम से टिकाऊ प्रथाओं और ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करता है।यह अत्यंत गर्व की बात है कि इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत हाॅर्टिकल्चर क्लब के 10 सदस्यों को प्रथम, 6 को द्वितीय व 3 को तृतीय पुरस्कार* प्रदान किए गए हैं, जिनका विवरण निम्नांकित है - *प्रथम पुरस्कार*  कंचन आहूजा, विभा गुप्ता, सुनील गुप्ता, राम कुमार अग्रवाल, पायनियर प्रिंटर्स, रेशमा मगन, कुलदीप सिंह गुजराल *द्वितीय पुरस्कार* अंशिका सरकार, राम कुमार अग्रवाल, डाॅ. सुशील गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, मोनिका गोयल, एकता जैन एवं डॉ. मुकुल पंड्या lतृतीय पुरस्कार*डॉ. देबजनी सरक...

श्रीमद्भागवत सप्ताह के विश्राम दिवस पर श्रीकृष्ण–सुदामा मित्रता प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Image
 आगरा, शमशाबाद रोड स्थित राहुल बिहार कॉलोनी  में चल रही पावन श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सप्ताहिक आयोजन का विश्राम दिवस बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ, विशाल एवं भव्य रूप से सजे पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया,कथा प्रवक्ता शास्त्री रविकांत जी ने विश्राम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी की अलौकिक मित्रता का हृदयस्पर्शी वर्णन किया, उन्होंने बताया कि सच्ची मित्रता त्याग, प्रेम और समर्पण का प्रतीक होती है। श्रीकृष्ण–सुदामा प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे, कथा के मध्य प्रस्तुत श्रीकृष्ण–सुदामा की मनोहारी झांकी ने सभी का मन मोह लिया और पूरा पंडाल “राधे-श्याम” के जयकारों से गूंज उठा, वृंदावन से पधारे संगीत कलाकारों और संजीव राघव के मधुर भजनों एवं संगीतमय प्रस्तुति से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया, भक्ति सुमधुर धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया,परीक्षित चन्द्रभान सिंह  ने बताया कि इस पावन आयोजन में तोमर परिवार एवं कॉलोनी के भक्तों का विशेष सहयोग सराहनीय र...

दृष्टिबाधित विद्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य और भावपूर्ण आयोजन किया गया दृष्टिबाधित बच्चों के भजनों से गुंजायमान हुआ कालिंदी विहार

Image
 आगरा, 28 फरवरी, 2026 आज कालिंदी विहार स्थित आगरा दृष्टिबाधित विद्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य और भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री - भाजपा प्रणीत महासंघ, जिलाध्यक्ष - क्रीड़ा भारती, चेयरमैन - मिग्फ्रे ग्रुप) विशिष्ट अतिथि सतेंद्र गोदानी डॉ अशोक कुमार गुप्ता कपिल यादव अंकुर पंडित शिवा शर्मा काजल गांधी प्रदीप गांधी प्रवेंद्र गोयल सुनेना आदि ने विद्यालय के बच्चों के साथ रंगों का यह उत्सव मनाया।कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ भक्तिमय शुरुआत: कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा प्रस्तुत होली के भजन और गीत रहे। बच्चों की सुरीली प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा परिसर 'फाग' और भक्ति के गीतों से गुंजायमान हो उठा।ठाकुर जी के साथ होली: मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल और विद्यालय परिवार ने सबसे पहले राधा-कृष्ण की प्रतिमा पर गुलाल अर्पित कर आशीर्वाद लिया, जिसके बाद उत्सव की औपचारिक शुरुआत हुई। अतिथियों का स्वागत माला और पट्टिका पहनाकर किया गया।मुख्य अतिथि का संबोधन बच्चों का उत्साह...

राधारानी की सखियों ने हर्षोल्लास से मनाया फूलों की होली महोत्सव

Image
 आगरा, ताजगंज थाने के सामने  शिव मंदिर जुडी आगरा महिला मंडल ताजगंज  राधारानी की सखियों ने बड़े उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ फूलों की होली मिलन समारोह मनाया, कार्यक्रम के दौरान सखियाँ भजन-कीर्तन पर झूमती-नाचती रहीं और “राधे-राधे” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा, रंग-गुलाल के स्थान पर सुगंधित पुष्पों की वर्षा कर प्रेम और आनंद का संदेश दिया गया,मुख्य संयोजिका लक्ष्मी ज्ञानचंदानी ने कहा कि फूलों की होली आपसी प्रेम, सौहार्द और आध्यात्मिक आनंद का प्रतीक है, राधारानी की कृपा से सभी सखियाँ हर साल परिवार की तरह मिलकर इस पावन उत्सव को मनाती हैं, जिससे समाज में सकारात्मकता और भाईचारा बढ़ता है,वहीं समाज सेविका चांदनी भोजवानी ने बताया कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं बल्कि भक्ति और मिलन का अवसर है, जिसमें सभी महिलाएँ प्रभु स्मरण के साथ अपने जीवन में खुशियों के रंग भरती हैं,उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति और परंपराएँ जीवंत बनी रहती हैं,कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सखियों ने मिलकर लजीज व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को फूलों से होली की शुभकामनाएँ दीं, पू...

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन

Image
 (कीर्तन निरमोलक हीरा ) आगरा, छठवीं पातशाही गुरु हरगोविंद साहिब जी की पावन चरण छोह  ऐतिहासिक  गुरुद्वारा श्री गुरुद्वारा गुरु का बाग मधुनगर आगरा में धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में भव्य एवं दिव्य कीर्तन दरबार का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ,कार्यक्रम की शुरुआत फिरोजपुर से आये पंथ के महान कीर्तनिये  भाई साहब भाई जगजीत सिंह (बबीहा )द्वारा मधुर एवं भावपूर्ण  गुरबाणी कीर्तन से की गई, उन्होंने संगत को नाम सिमरन एवं निरमोल गुरुवाणी से जोड़ते हुए आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया, भाई हरप्रीत सिंह एवं हजूरी रागी वीर जप सिंह ने कीर्तन द्वारा संगत को शब्द गुरवाणी द्वारा निहाल किया, वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह, के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया,इस पावन आयोजन में विशेष सहयोग गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी का रहा, जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं अनुशासित रूप में संपन्न हुआ, साथ ही अमरजीत सिंह वाधवा परिवार  का भी सराहनीय सहयोग रहा, जिन्होंने तन-मन-धन से सेवा निभा...

मिग्फ्रे साइंस एग्जिबिशन 2026: भविष्य का निर्माण, मिग्फ्रे की सही दिशा के साथ!

Image
 किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में साइंस एग्जिबिशन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  डॉक्टर आर के चौहान (डायरेक्टर श्याम हॉस्पिटल), श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा, प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश व मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष कुमार मित्तल (डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप), डॉक्टर रीना जालान (को चेयरमैन मिग्फ्रे ग्रुप), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (को डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप), ऋषि मित्तल (डिप्टी डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप),मिसेस नुपूर सिंघल (मिग्फ्रे अकादमिक डायरेक्टर), मिसेज निर्मल चौहान (ए वी एम डी प्रिंसिपल)मिसेज सुनैना नाथ (के वी पी एस प्रिंसिपल) सभी ने उपस्थित होकर बच्चों को ऊर्जान्वित किया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथियों ने साइंस प्रदर्शनी का उद्घाटन पानी से दीप जलाकर , रिबन काटकर, सौप वाटर और टर्मरिक रिएक्शन आदि एक्सपेरिमेंट्स से किया। छात्रों ने विभिन्न साइंस मॉडल्स और प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया, जिन्हें मुख्य अतिथियों ने सराहा और छात्रों को प्रोत्साहित किया।मिग्फ्रे साइंस एग्जिबिशन की विजेत...

2026 की मंडलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी, उत्तरप्रदेश में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को पुनः मिला द्वितीय पुरस्कार, अनवरत 9 वर्षों से पुरस्कृत होकर बनाया रिकार्ड

Image
 प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के प्रति सतत् कार्यरत *डॉ. सुशील गुप्ता के प्रतिष्ठित विद्यालय प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को* भारत सरकार द्वारा *22 फरवरी, 2026 को वर्ष 2026 की मंडलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी, उत्तरप्रदेश में सर्वोत्तम औद्योगिक संस्थान/कार्यालय उद्यान की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार* प्रदान किया गया। यह अत्यंत गर्व की बात है कि *वर्ष 2018 से विद्यालय लगातार यह पुरस्कार प्राप्त कर रहा है।*इसके साथ ही इस प्रदर्शनी में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय की अनेक छात्राओं व शिक्षिकाओं ने कई पुरस्कार प्राप्त किए, जिनका विवरण निम्नांकित है-   *मेहंदी डिजाइन* दिव्या भागिया (प्रथम) कनिष्का अग्रवाल (द्वितीय) आध्या गंगवार (तृतीय) *रंगोली प्रतियोगिता*  खुश्बू चौहान (प्रथम)  वाणी कटियार (तृतीय) *सलाद सज्जा*  अनिका यादव (द्वितीय)  शिविका अग्रवाल (तृतीय)  रचना अग्रवाल- शिविका की माँ (तृतीय) *खाद्य संरक्षण*  यश सिंह (तृतीय) रित्विक गुप्ता (तृतीय) आरव गुप्ता (तृतीय) *पुष्प आभूषण डिजाइन*    कनिष्का (प्रथम) *पुष्प सज्जा* वाणी कटिया...

महिला मंडल पंचवटी सखियों द्वारा फूलों की होली उत्साहपूर्वक सम्पन्न

Image
 आगरा,  पंचवटी कॉलोनी, ताज नगरी फेज़-2 स्थित महिला मंडल पंचवटी सखियों द्वारा भव्य जगमग रोशनी से सजे राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे फूलों की होली का भव्य एवं आनंदमय आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ सभी सखियों ने राधा रानी के समक्ष चंदन टीका कर किया गया, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिभाव और सौहार्द की सुगंध की महक रही।ढोलक की थाप पर सखियों ने पारंपरिक नृत्य होली गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया, राधे-राधे के जयकारों के बीच भजनों की मधुर धुनों ने माहौल को पूरे तरीके से आध्यात्मिक बना दिया, राधा कृष्ण स्वरूप बनी मंजू शर्मा  निशा गुप्ता संग सभी सखियों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेली और प्रेम, उल्लास व एकता का संदेश दिया।,कार्यक्रम के दौरान लजीज व्यंजनों, ठंडाई एवं विविध स्वादिष्ट पकवानों का सभी ने आनंद लिया।, पंचवटी संरक्षक ने बताया पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला।महिला मंडल की ओर से यह आयोजन सेवा भाव से किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की, अंत में सभी ने राधा-कृष्ण के जयकारों के साथ एक-दूसरे को होली की शुभका...

फागुन मास व होली पर्व की आनंदमयी बेला में संगीतमय सुंदरकांड एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन

Image
  आगरा, फागुन मास एवं होली के पावन पर्व की हर्षोल्लासपूर्ण भावना के बीच माल रोड स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर (जंगल वाले बाबा) में भक्ति, संगीत और श्रद्धा से ओतप्रोत संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया,मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा और चारों ओर जय श्रीराम तथा बजरंगबली की जय के जयघोष गूंजते रहे,कार्यक्रम का आयोजन मंदिर से जुड़े भक्तों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा अत्यंत श्रद्धा के साथ किया गया, संगीतमय सुंदरकांड का गायन प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह बल्लो, रजत शमशाबादी द्वारा भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित भक्तों को प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति में भाव-विभोर कर दिया, मेरी सुनलो मारुति नंदन,,, होली खेल रहे नन्द लाल करदे करदे बेड़ा पार,,,उनके मधुर भजनों और चौपाइयों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया,इस अवसर पर मंदिर को भव्य फूलों से सजाया गया तथा बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया, कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने पुष्पों से होली खेलकर फागुन की आनंदमयी परंपरा को जीवंत कर दिया, फूलों की वर्षा के बीच भक्तों ने भक्ति ...

फाल्गुन की फुहार में सीनियर सिटीज़न्स ने गुरु नाम सिमरन में सत्संग व कीर्तन का लिया आनंद

Image
 आगरा,फाल्गुन मास और होली के पावन अवसर पर पार्श्वनाथ  पंचवटी कॉलोनी ताज नगरी फेस-2 स्थित सत्संग भवन में सीनियर सिटीज़न्स द्वारा भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से ओत-प्रोत “फाल्गुन की फुहार” सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नागरिकों ने गुरु को हाजिर मानते गुरु के सान्निध्य में बैठकर भजन-कीर्तन का रसास्वादन किया और आध्यात्मिक वातावरण में होली की मंगलमय शुभकामनाएँ एक-दूसरे को दीं। सत्संग की शुरुआत गुरु महिमा के स्मरण से हुई। जिसके बाद गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए मधुर भजनों व कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। हारमोनियम और झांझ की संगत में प्रस्तुत भक्ति गीतों ने भक्तिरस से सराबोर कर दिया,उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों की गूंज के साथ भजनों में सहभागिता की और वातावरण “राधे-राधे” व “जय गुरु देव” के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने फाल्गुन मास की आध्यात्मिक महत्ता बताते हुए कहा कि यह महीना प्रेम, रंग और उल्लास का प्रतीक है तथा होली हमें आपसी भाईचारे, सौहार्द और सद्भाव का संदेश देती है, वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि इस प्रकार के सत्संग से मन को शांति...

प्रसिद्ध कथा व्यास पं. अमित नारायण द्विवेदी जी के द्वारा किया जा रहा श्री शिव महापुराण कथा का सुंदर वर्णन

Image
 आगरा। खेरिया मोड़, पुलिस चौकी के पास श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित अमित नारायण द्विवेदी जी के मुखारविंद से 20 फरवरी से 28 फरवरी किया जा रहा है।  जिसमें पूजा के लिए यजमान के रूप में मिथिलेश ताराचंद अग्रवाल रहे। मनोज नौतनानी ने बताया रविवार को प्रसिद्ध श्री शिव महापुराण कथा  प्रसंग शिवजी ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकट हुए। दिनांक 23 फरवरी सोमवार कथा का चौथा दिन का प्रसंग दक्ष के यहां जन्म के समय मां जगदंबा ने कहा था कि मैं तुम्हारे यहां जन्म लूंगी परंतु यदि मेरा अपमान हुआ तो मैं तुम्हारे यहां ही अपने उस शरीर को त्याग दूंगी। माता सती का जन्म हुआ। फिर उसके बाद में उन्होंने हर महीने नंदा तिथि को व्रत रख करके शिव को प्राप्त किया। इसी बीच कथावाचक पंडित अमित नारायण द्विवेदी जी द्वारा बताया गया। मनचाहा वर पाने के लिए एक वर्ष का नियम धारण कर हर महीने की नंदा तिथि को शिव के लिए व्रत रहना चाहिए व्रत के नियम बताएं और उसके फलों का वर्णन किया जिस प्रकार माता सती ने शिव को प्राप्त किया। इस प्रकार यह उपाय बताए गए। फिर कथा में आगे शिव शक्ति प्रसंग का वर्णन हुआ। माता स...

आगरा वनस्थली विद्यालय में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Image
 आगराAgra Vanasthali Vidyalaya में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीक पर आधारित अनेक आकर्षक, रचनात्मक एवं कार्यशील (Working) मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित अतिथि एवं अभिभावक अत्यंत प्रभावित हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में Brajmohan Dhangar (जिला पंचायत सदस्य, भाजपा, आगरा) उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा,आज के विद्यार्थी ही कल के वैज्ञानिक हैं। इस प्रकार की प्रदर्शनी बच्चों की प्रतिभा और नवाचार को नई दिशा देती है। ऐसे प्रयास राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” प्रबंधन मंडल के प्रेरणादायक संदेशचेयरमैन V.K. Mittal ने कहा, “विज्ञान जिज्ञासा से जन्म लेता है। प्रश्न पूछते रहिए और खोज की भावना को कभी समाप्त न होने दें।”डायरेक्टर Manish Mittal ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल की सराहना की।को-चेयरमैन Reena Jalan ने कहा, “शिक्षा तभी सार्थक है जब उसमें प्रयोग और नवाचार शामिल हों।”को-डायरेक्टर Dr. Swati Chandra ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और तार्किक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प...

गुरुद्वारा गुरु का बाग में नए प्रधान का चयन, संगत में उत्साह

Image
आगरा। मधु नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु का बाग में आज बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धार्मिक वातावरण के बीच गुरु की हज़ूरी में संगत द्वारा नए प्रधान का चयन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हज़ूरी में कीर्तन से हुई। जिसमें कीर्तनकार वीर जप सिंह ने गुरबाणी की अमृतमई गुरवाणी से संगत को भावविभोर कर दिया। बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों से पूरा गुरुद्वारा परिसर गूंज उठा। हाजिर-नाज़िर, जागती जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष सर्वसम्मति से सरदार अरजिंदरपाल सिंह को दो वर्ष के लिए गुरुद्वारा गुरु का बाग, मधु नगर का मुख्य सेवाधार (प्रधान) चुना गया। संगत ने गुरु महाराज के चरणों में अरदास की कि वे उन्हें निरोगी काया,उत्तम स्वास्थ्य और सेवा-भाव प्रदान करें ताकि वे गुरु घर की सेवा निष्ठापूर्वक कर सकें। इस अवसर पर पूर्व प्रधान भाई नरेंद्र सिंह लालिया सहित समस्त संगत ने प्रधान अरजिंदरपाल सिंह का पुष्पमालाओं से सम्मान कर गुरु की हज़ूरी में भव्य स्वागत किया, वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा। समारोह के दौरान भाई ज्ञानी रविंदर सिंह द्वारा विशेष अरदास की गई त...

प्रसिद्ध कथा व्यास पं. अमित नारायण जी के द्वारा किया जा रहा श्री शिव महापुराण कथा का सुंदर वर्णन

Image
आगरा। खेरिया मोड़, पुलिस चौकी के पास श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित अमित नारायण द्विवेदी जी के मुखारविंद से 20 फरवरी से 28 फरवरी किया जा रहा है। यह कथा सभी के सहयोग से की जा रही है, जिसमें पूजा के लिए यजमान के रूप में मिथिलेश ताराचंद अग्रवाल रहे। शनिवार को प्रसिद्ध श्री शिव महापुराण कथा वाचक पंडित अमित नारायण द्विवेदी द्वारा बताया गया शनिवार का प्रसंग शिवजी ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकट हुए। आज दिनांक 22 फरवरी रविवार का प्रसंग ब्रह्मा जी द्वारा सभी सभी देवताओं का प्रादुर्भाव का वर्णन किया जाएगा। कथा में प्रमुख रूप से अजय नोतनानी, अनुज दुबे, मनोज पाठक, अजय शर्मा, दीपक कुशवाह, धर्मेंद्र सुमित, ध्रुव सुमित शर्मा, मनीष खेत्रपाल, ललित, अनुराग शर्मा, आदित्य शर्मा, अखिल वर्मा, संजय जैन, सत्य प्रकाश, नीतू सोलंकी, सुशीला त्यागी, मनोज नोतनानी आदि भक्तगण एवं सहयोगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   

विज्ञान के सितारे: किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में चमके बच्चे*

Image
 किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एक शानदार आयोजन रहा, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र सिंह चौहान (चेयरमैन, चौहान हॉस्पिटल), विद्यालय चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल, और विद्यालय डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल , विद्यालय को चेयरमैन डॉक्टर रीना जालान, विद्यालय को डायरेक्टर डॉक्टर स्वाति चंद्रा,प्रधानाचार्य सुनैना नाथ, सुपरवाइजर ममता सभी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।बच्चों ने लैंप, वाटर डिस्पेंसर, लंग्स वर्किंग मॉडल, सोलर सिस्टम, विंड टर्मिन्ड, रोबोटिक आर्म, स्मार्ट ट्रैफिक लाइट, और अर्थ क्वीक रेजिस्टेंस बील्डिंग जैसे कई मॉडल्स बनाकर सबको प्रभावित किया। आयोजन में बच्चों की प्रतिभा और नवाचार को देखकर मन भाव विभोर हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुति दी और अपने ज्ञान को साझा किया।मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा, "विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की प्रतिभा देखकर बहुत खुशी हुई। यह आयोजन बच्चों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद करता है ...

एफईटी आगरा कॉलेज के छात्रों का सफल प्लेसमेंट

Image
 आगरा। भरतपुर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, भरतपुर में दिनांक 18–19 फरवरी 2026 को आयोजित पूल कैंपस ड्राइव में एफईटी, आगरा कॉलेज, आगरा के छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इस कैंपस ड्राइव का आयोजन Roop Polymer Ltd., गुरुग्राम द्वारा किया गया। जिसमें कोटा यूनिवर्सिटी, झालावाड़ महाविद्यालय, धौलपुर इंस्टीट्यूट सहित विभिन्न संस्थानों से लगभग 50 छात्रों ने प्रतिभाग किया।चयन प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न हुई। प्रथम चरण में एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया गया, द्वितीय चरण में ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से छात्रों की कम्युनिकेशन स्किल का मूल्यांकन किया गया तथा अंतिम चरण में पर्सनल इंटरव्यू लिया गया। आगरा कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। चयनित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग अनूप कुमार, हरेंद्र परमार, यश उप्रेती, संजना चौहान इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कशिश गुप्ता, अंजलि बघेल, मानसी उपाध्याय, सोनिया यह प्लेसमेंट ड्राइव डॉ. धीरेंद्र अग्रवाल के सहयोग तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. अनुराग शर्म...

आगरा जागरण कलाकार समिति आगरा द्वारा प्रथम कन्या विवाह का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ

Image
आगरा जागरण कलाकार समिति आगरा द्वारा प्रथम कन्या विवाह का आयोजन सत्संग भवन ईदगाह पोस्ट ऑफिस कि सामने आगरा में धूमधाम से संपन्न हुआ। आगरा जागरण कलाकार समिति के माध्यम से पांच लड़कियों के विवाह पूर्ण करा रहे है। समिति के माध्यम से सभी कन्यायों को घर गृहस्थी का पूर्ण सामान प्रदान किया गया। वही समिति ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया और उन्हें स्वादिस्ट भोजन परोसा गया। आये हुए मेहमानों ने सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर नम आँखों से विदा करायी। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महेश गोयल, जयेश गुप्ता, पं गरिमा किशोरी जी, श्याम भोजवानी राकेश लोधी, अनिल गुर्जर, संजीव सिकरवार पार्षद,आदि लोग पहुंचे। इस शुभ अवसर पर बलवीर सिंह, देवेंद्र शास्त्री, कुंज बिहारी अग्रवाल, पवन अग्रवाल,राजू टाइगर, डॉ सतेंद्र नायक,कमल कांत, संदीप अग्रवाल, मनोज,शिवनन्दन, राम शंकर पाठक, अजय शर्मा, शिवानी शर्मा, प्रीती गुप्ता, हेमंत,आशीष आदि लोग उपस्थित  रही।

शिवाजी महाराज से प्रेरणा लें नौजवान अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ (भारत)"*

Image
  छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस पर नौबस्ता गोपेश्वर नाथ बगीची एक झांकी व वाहन रैली निकाली गई* आगरा। आज दिनांक 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस पर नौबस्ता गोपेश्वर नाथ बगीची के राष्ट्रीय संयोजक प्रदेश  अध्यक्ष सुमित कटियार एवं गोपाल सिंह चाहर प्रदेश महामंत्री के संयुक्त नेतृत्व में एक झांकी व वाहन रैली निकाली गई रैली में शामिल कार्यकर्ता जय भवानी जय शिवाजी अंर्तराष्ट्रीय हिंदू महासंघ भारत के नारे लगाते हुए पंचकुईयां तहसील कलैक्ट्रेट होते हुए बिजली घर चौराहे पर स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पहुंचकर सभी कार्यकर्ता ने माल्यार्पण करते हुए शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वहाँ पर सभी कार्यकर्ताओं ने शिवाजी महाराज को माल्यार्पण कर उनको नमन किया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुमित कटियार एवं गोपाल सिंह चाहर प्रदेश महामंत्री ने संयुक्त रूप से कहा कि 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी के दुर्ग में माता जीजाबाई ने शिवाजी को जन्म दिया था से उखाड दिया। औरंगजेब द्वारा लगातार हिन्दुओं पर जो जुर्म कर रहा था और हिन्दुओं को मुस्लिम बना रहा था मन्दिरों को तोड़ रहा था ...

झूलेलाल जयंती की तैयारियां शुरू — चंद्र दर्शन के साथ रंगूराम धाम में जोत प्रज्वलित, सिंधी समाज में उत्सव का माहौल

Image
 आगरा, भगवान झूलेलाल जयंती के पावन पर्व की तैयारियों का शुभारंभ आज चंद्र दर्शन के साथ पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में हुआ, सिंधी समाज द्वारा इस अवसर पर पूज्य बहिराणा साहिब की विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान झूलेलाल की पवित्र ज्योति (जोत) प्रज्वलित की गई और जयंती के आगमन की खुशियों में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला प्रारंभ कर दी गई,कार्यक्रम बाबा रंगूराम धाम, कैलाशपुरी में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर सत्संग, पल्लव, आरती एवं प्रसादी (भंडारा) में भाग लिया,  पूज्य स्वामी गुरुमुख दास उदासीन एवं दास दीपक उदासीन द्वारा सत्संग में अमृतमयी वाणी की वर्षा की गई, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे, संपूर्ण वातावरण “झूलेलाल बेड़ा पार” के जयघोष से भक्तिमय बना रहा,सिंधी समाज के लिए यह पर्व अत्यंत आस्था और उल्लास का प्रतीक है, शहर की विभिन्न पूज्य सिंधी पंचायतों एवं श्री झूलेलाल मंदिरों में झूलेलाल जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है, समाज के लोगों ने बताया कि यह पर्व उनके लिए दीपावली के समान होता है,हर घर में विशेष पूजा, सजावट एवं सर्व समाज मे प्र...

अमावस्या के पावन अवसर पर गुरुद्वारे में दिव्य कीर्तन-कथा,अमृतसर से पधारे कथावाचक ने संगत को किया निहाल

Image
आगरा। अमावस्या के पावन दिवस पर गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर में अत्यंत भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया, इस पावन अवसर पर श्री दरबार साहिब अमृतसर से धर्म प्रचार कमेटी के भाई डिम्पल सिंह  कथावाचक ने गुरमत प्रचार-प्रसार के अपने देशव्यापी प्रवास के अंतर्गत संगत को गुरुबाणी का अमृतपान कराया,कथावाचक ने अपने भावपूर्ण प्रवचनों में मानव जीवन की सार्थकता, नाम सिमरन की महिमा तथा गुरु की शरण में रहने का महत्व अत्यंत सरल और हृदयस्पर्शी शब्दों में समझाया, उन्होंने कहा कि अमावस्या का दिन आत्मचिंतन, सेवा और प्रभु स्मरण के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। समागम में  कीर्तनकार भाई हरजिंदर सिंह जी ने गुरुबाणी की मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति देकर संगत को भक्ति रस में सराबोर कर दिया,बोले सो निहाल सत श्रीअकाल के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा और उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर कीर्तन का आनंद लेते रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर गुरु चरणों में मत्था टेका ज्ञानी मंशा सिंह द्वारा सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की अरदास की, गुरुद्वारा प्रबंधन ...

आगरा पूर्वी में समरसता यात्रा का भव्य स्वागत एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Image
 आगरा पूर्वी क्षेत्र में समरसता यात्रा का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। यात्रा का सर्वप्रथम स्वागत वॉटरवर्क्स चौराहे पर फूल-मालाओं से किया गया। इसके पश्चात यात्रा जीवनी मंडी स्थित राधा वल्लभ मंदिर पहुँची, जहाँ स्वागत के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।इसके उपरांत यात्रा दरेसी क्षेत्र में पहुँची, जहाँ कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात मनकामेश्वर मंदिर में समरसता अभिषेक सम्पन्न हुआ।समरसता यात्रा इसके बाद सदर भट्टी स्थित दाऊजी मंदिर पहुँची, जहाँ एक सभा का आयोजन किया गया। सभा के समापन के पश्चात यात्रा कम्युनिटी हॉल, न्यू आगरा के लिए प्रस्थान कर गई।इस अवसर पर यात्रा में प्रमुख रूप से नरोत्तम दास जी महाराज,योगेश पुरी जी महाराज,प्रांत सह मंत्री श्री राकेश त्यागी जी,विभाग संगठन मंत्री श्री सुशील जी,विभाग सह मंत्री एवं यात्रा संयोजक श्री राहुल जोशी,जिला उपाध्यक्ष श्री रवि त्रिलोकानी जी,श्री सागर जी,श्री कपिल त्यागी जी,श्री राहुल वार्ष्णेय जी,श्री आकाश राठौर जी,श्री राजकुमार गुरनानी जी,जिला अध्यक्ष श्री अजय कुशवाह जीसहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागर...

गौमाता के गौरव और भारतीय संस्कृति का संदेश देती फिल्म ‘गौदान’ का सफल प्रदर्शन, दर्शकों ने दी भावपूर्ण प्रतिक्रिया

Image
 आगरा। समाज में सकारात्मक जागृति और गौसेवा के प्रति श्रद्धा बढ़ाने के उद्देश्य से धार्मिक एवं प्रेरणादायी फिल्म गौदान का विशेष प्रदर्शन सोमवार को पारस पर्लस मॉल में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों, गौभक्तों एवं परिवारों ने भाग लेकर फिल्म का अवलोकन किया।फिल्म के प्रदर्शन के पश्चात दर्शकों ने इसे अत्यंत मार्मिक, प्रेरणादायी और संस्कारपूर्ण बताया। उपस्थित लोगों का कहना था कि फिल्म ने गौमाता के प्रति श्रद्धा, करुणा और संरक्षण की भावना को गहराई से जागृत किया। कई दर्शक भावुक भी हो उठे और उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में समाज को सही दिशा देने का कार्य करती हैं। तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ती हैं। फिल्म में गौमाता को भारतीय संस्कृति, धर्म और मानवता का प्रतीक बताते हुए दया,सेवा और सह-अस्तित्व का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा, उपस्थित महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी इसे परिवार सहित देखने योग्य बताया। इस आयोजन में वयानी परिवार का विशेष सहयोग रहा, बबलू वयानी ने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। स...

आगरा की शान भीमनगरी: कोठी मीना बाजार में सजेगा बाबा साहेब की 135वीं जयंती का मेला, कार्यालय का हुआ उद्घाटन*

Image
आगरा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में ग्यासपुरा क्षेत्र द्वारा आयोजित की जाने वाली 31वीं ऐतिहासिक एवं हाईटेक भीमनगरी इस वर्ष शाहगंज स्थित कोठी मीना बाजार में भव्य रूप से सजेगी। तीन दिवसीय इस विराट आयोजन की तैयारियों को लेकर भीम नगरी कार्यालय का उद्घाटन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहेब के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य संरक्षक एडवोकेट करतार सिंह भारतीय, संरक्षक विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री देवेंद्र सिंह चिल्लू, केंद्रीय समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, प्रमोद कुमार सिंह महानगर महामंत्री अनुसूचित मोर्चा भाजपा,  श्याम जरारी, क्षेत्रीय समिति अध्यक्ष सुभाष सागर, महामंत्री महेंद्र सिंह सहित समिति के प्रबुद्धजनो ने शाहगंज स्थित जूता प्रदर्शनी केंद्र पर फीता काट कर किया गया। Jarnlist satish mishra agra 

महाशिवरात्रि पर स्वामी टेँऊराम आश्रम में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

Image
 आगरा, पावन पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर केदार नगर स्थित स्वामी टेँऊराम आश्रम में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, दिनभर चले धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया,प्रातःकाल में आश्रम परिसर में भगवान शिव के पवित्र शिवलिंग पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई, श्रद्धालु बहनों ने अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से अभिषेक एवं पूजन संपन्न कराया, आश्रम की मुख्य सेविका दीदी भगवंती साजनानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस पूजा में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की,कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, नन्हे-मुन्ने बालकों ने भगवान भोले बाबा के विभिन्न स्वरूपों का सजीव रूप धारण कर मंच पर भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं, शिव भजनों पर उनके मनमोहक नृत्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं का हृदय जीत लिया और पूरा सत्संग हॉल, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा,इसके पश्चात आयोजित सत्संग में भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया भक्ति रस से सराबोर वातावरण में श्...

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में हुआ भव्य अभिषेक, पूरी रात गूंजे भजन-कीर्तन

Image
आगरा,महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर माता सीता की नगरी पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी, ताज नगरी फेस-2 स्थित पाँच सौ अस्सी परिवारों की कॉलोनी में श्रद्धा, भक्ति और सद्भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला, कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी,पं. गिरीश उपाध्याय द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का पवित्र अभिषेक किया गया, इसके पश्चात पंचवटी परिवार के सभी सदस्यों ने बारी-बारी से शिवलिंग पर जल, दुग्ध, बेलपत्र एवं पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की,मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और पुष्पों से सुसज्जित किया गया, वहीं भगवान शिव का भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा, भक्तों ने “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।आयोजकों के अनुसार महाशिवरात्रि की पावन रात्रि में महिलाओं द्वारा पूरी रात भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें शिव भक्ति के मधुर भजनों से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर कॉलोनी के संरक्षक श्याम भोजवानी ने सभी श्रद्धालुओं को शु...

Agra Vanasthali Vidyalaya में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें Dolly's Public Inter College तथा AVMD Institute के विद्यार्थियों की भी गरिमामयी सहभागिता रही

Image
 Agra Vanasthali Vidyalaya में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें Dolly's Public Inter College तथा AVMD Institute के विद्यार्थियों की भी गरिमामयी सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में Raj Kumar Gupta (महानगर अध्यक्ष, भाजपा) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा,“विद्यार्थी जीवन संघर्ष और निर्माण का समय होता है। यदि आप लक्ष्य स्पष्ट रखकर ईमानदारी और परिश्रम से आगे बढ़ेंगे तो सफलता निश्चित है। अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान हमेशा बनाए रखें, यही आपकी असली पूंजी है।”साथ ही Pankaj Jain (मंडल अध्यक्ष) ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। Anil Kumar Saraswat एवं Nitish Bhardwaj की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।  प्रबंधन एवं शैक्षणिक नेतृत्व के संदेश चेयरमैन V.K. Mittal ने कहा, “सफलता अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास से प्राप्त होती है।” डायरेक्टर Manish Mittal ने आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता पर बल दिया। को-चेयरमैन Reena Jalan ने शिक्षा और संस्...

श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर सुदामा चरित सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Image
 आगरा, ताज नगरी स्थित ए डी ए हाइट्स सोसायटी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर आज वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और भावविह्वल रहा, कथा व्यास सुनील शास्त्री जी ने अत्यंत सुचिंतित एवं मार्मिक शैली में सुदामा चरित का वर्णन करते हुए भक्त और भगवान के निष्कपट प्रेम, मित्रता तथा समर्पण की अनुपम व्याख्या की, कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु बार-बार भाव-विभोर होकर राधे-राधे के जयघोष से वातावरण गुंजायमान करते रहे।ए डी हाइट्स परिवार के सभी सदस्यों ने आयोजन को भव्य एवं आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया, पूरे सात दिनों तक सोसाइटी परिसर मानो वृंदावन धाम का रूप ले चुका था, भजन, कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन के बीच श्रद्धालु झूमते-नाचते दिखाई दिए और कथा के प्रत्येक प्रसंग का आत्मिक आनंद लिया।विश्राम दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कथा से आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त की, कार्यक्रम के समापन पर सोसाइटी के अध्यक्ष अजय कांत लवानिया ने सभी श्रद्धालुओं, आयोजकों तथा सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक भक्ति और सेवा भाव ही समाज को जोड़ने की...

आगरा: केंद्रीय हिंदी संस्थान में सिंधी भाषा और संस्कृति का भव्य संगम

Image
आगरा। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद एवं केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के संयुक्त तत्वाधान में, भारतीय सिंधु सभा व सिंन्धी सेंट्रल पंचायत आगरा के सहयोग से एक भव्य सेमिनार एवं सिंधी भगत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खंदारी स्थित 'अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय सभागार' में राष्ट्रीय सिंन्धी भाषा विकास परिषद व केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के निदेशक प्रो. सुनील बाबुराव कुलकर्णी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। भारतीय सिन्धु सभा के मीडिया प्रभारी कमल जुम्मानी ने बताया की प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जिला सत्र न्यायाधीश श्री किशन रजवानी उपस्थित रहे। विसिष्ठ अतिथि मे भारतीय सिन्धु सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी व प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व निदेशक व भारतीय सूचना सेवा से श्री किशन रतनानी द्वारा किया गया। वैचारिक सत्रों का आयोजन सेमिनार के दौरान तीन महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। जिनमें सिंधी भाषा के संरक्षण ...

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उमंग वार्षिकोत्सव का समापन

Image
आगरा। श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, आगरा छावनी, आगरा में उमंग वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो० आशु रानी, कुलपति, विशिष्ट अतिथि माननीय अजय मिश्रा, कुलसचिव एवं माननीय डॉ० ओम प्रकाश परीक्षा नियंत्रक डॉ० बी०आर० आम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा और महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० वंदना अग्रवाल, आगरा कालेज के प्राचार्य प्रो० सी०के० गौतम, बी०वी०आर०आई० कॉलेज बिचपुरी की प्राचार्या प्रो० सीमा भदौरिया एवं प्रबंध समिति के श्री वीरेन्द्र सिंह बोहरा, प्रो० एस०के० जैन डॉ० एस०के० चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व महाविद्यालय गान के साथ किया गया। सभी अतिथियों का शॉल, माला, बूके एवं मोमेन्टों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो० मीरा अग्रवाल के निर्देशन में संगीत विभाग की छात्राओं ने द्रोपदी चीरहरण की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, कुछ क्षण के लिये ऐसा लगा कि मंच पर द्वापर युग जीवंत हो गया हो। बी०एड० की छात्राओं ने देशभक्ति व महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रेत ऑपरे...

फुलेरा दूज पर भव्य पंडाल में 5 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह, समाज से बढ़-चढ़कर सहयोग की अपील

Image
आगरा। फुलेरा दूज के पावन एवं मंगलमय अवसर पर 19 फरवरी 2026 को आगरा जागरण कलाकार समिति के तत्वावधान में 5 निर्धन कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह समारोह सत्संग भवन, ईदगाह पोस्ट ऑफिस के बराबर, आगरा में विशाल एवं सुसज्जित पंडाल में अत्यंत गरिमामय वातावरण के साथ आयोजित किया जाएगा, यह पुण्य कार्य समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं का अनुपम उदाहरण बनेगा। वरिष्ठ  समाजसेवी श्याम भोजवानी ने समाज के सभी वर्गों से इस पुण्य कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी जरूरतमंद बेटी का विवाह संपन्न कराना अत्यंत महान सेवा है,उन्होंने बताया कि यह समिति का प्रथम सामूहिक विवाह समारोह है और इस वर्ष 5 कन्याओं के हाथ पीले किए जाएंगे,विवाह उत्सव का शुभारंभ 18 फरवरी से ही हो जाएगा। इस दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ महिला संगीत का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें सभी कन्याओं को शुभ मेहंदी लगाई जाएगी। मंगल गीत एवं लोकगीतों की मधुर स्वर लहरियों के बीच वातावरण  उत्सवमय एवं भावनात्मक होगा, महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीतों के साथ बेटियों को आशीर्वाद दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह बल्लो ...

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हाइड्रोपोनिक वर्टिकल गार्डनिंग का शुभारंभ: एक नए युग की शुरुआत

Image
आगरा के प्रतिष्ठित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में कक्षा ग्यारह के बायोलॉजी स्ट्रीम के छात्रों  द्वारा हाइड्रोपोनिक वर्टिकल फार्म का शुभारंभ किया गया। यह पहल GRASP (ग्रीन रिसर्च एंड सस्टेनेबिलिटी प्रोग्राम) के सहयोग से की गई है, जो सतत कृषि प्रौद्योगिकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर GRASP परियोजना के संस्थापक आर्यन शर्मा ने कहा कि हम सिर्फ पौधे नहीं उगा रहे हैं, बल्कि ज्ञान, कौशल और अवसर भी बढ़ा रहे हैं। यह पहल अगली पीढ़ी को आत्मनिर्भर और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने के लिए सशक्त बनाएगी।विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हाइड्रोपोनिक फार्म एक शैक्षिक मंच और सामुदायिक संसाधन दोनों के रूप में काम करेगा, जहाँ प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के छात्र जलवायु-अनुकूल कृषि के पीछे के विज्ञान को सीखेंगे और ताज़ा उपज उगाएँगे। यह पहल न केवल छात्रों को शिक्षित करेगी, बल्कि स्थानीय समुदाय को भी लाभ पहुँचाएगी।इस अवसर पर रंजिन रंजन (एसोसिएट प्रोफेसर, DEI में आउटरीच (कृषि) के डीन), अमित शर्मा (एक्वाट्रैक्स के संस्थापक), आगरा पब्लिक स्कूल से रक्षित चोपड़ा व अंकित गो...

श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, आगरा के उमंग वार्षिकोत्सव के अंतर्गत प्रेस कॉफ्रेंस का आयोजन

Image
 आगरा। श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, आगरा के उमंग वार्षिकोत्सव के अंतर्गत दिनांक 11.02.2026 को प्रेस कॉफ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० वंदना अग्रवाल द्वारा उमंग कार्यक्रम के परिचय के साथ किया गया, उन्होंने बताया कि उमंग वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन स्व० सेठ अचल सिंह अंतरमहाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ शैक्षिक और सांस्कृति प्रर्दशनी का आयोजन किया जायेगा एवं द्वितीय दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रो० मीरा अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति सांस्कृतिक कार्यक्रम का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया जायेगा। वाद-विवाद समिति की प्रभारी प्रो० शिखा श्रीधर ने बताया कि 12.02.2026 को आयोजित होने वाली वाद-विवाद प्रतियोगिता में आगरा एवं अन्य मण्डलों के विभिन्न महाविद्यालयों से छात्रायें प्रतिभाग करेंगी। प्रो० अनुराधा गुप्ता ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने हेतु सभी को बधाई दी। प्रो० शुभलेश कुमारी ने शैक्षिक प्रदर्शनी के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि प्रर्दशनी में ...

हेल्थ केयर ग्रुप द्वारा महेंद्रा वेलकम सेंटर कोलक्खा आगरा पर शिवरात्रि महोत्सव का शुभारम्भ

Image
 आगरा। हेल्थ केयर ग्रुप द्वारा   दिनांक 8 फरवरी 2026 को (दिन रविवार )किंग महेंद्रा वेलकम सेंटर कोलक्खा आगरा पर शिवरात्रि महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। श्री एस. बी. एस चौहान मेजर, डॉ. वी. के. गुप्ता फिजिशियन, डॉ. राजीव उपाध्याय (उपाध्याय हॉस्पिटल )के द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही महिला वर्ग मैं ब्रह्माकुमारी रूचि, डॉ. लतेश, श्रीमती राजेश गहलोत, श्रीमती सी. एम. ओ, श्रीमती सरिता चौहान, श्रीमती पूजा,श्रीमती भाग्या जी काफ़ी सहयोग रहा आश्रम के सभी भाई, बहिनों ने बहुत सहयोग किया। शिवजी का श्रंगार, पूजन, आरती का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शिवबाबा के झंडा रोहन का सौभाग्य मिला डॉ. राजीव उपाध्याय जी ने कहा कि शिवबाबा के परिवार से हम सभी का जन्मों, जन्मों से नाता था है। और रहेगा। बाद मैं प्रसाद, ब्राह्मभोजन का आयोजन रहा।

फागुन संक्रांति के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा दशमेश दरबार में भव्य गुरबाणी कीर्तन एवं कथा-विचार समागम

Image
आगरा,फागुन संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा दशमेश दरबार, विभव नगर, शहीद नगर, आगरा में धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन एवं पवित्र हज़ूरी में दिनांक 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को एक भव्य गुरबाणी कीर्तन एवं कथा-विचार समागम का आयोजन श्रद्धा, सत्कार एवं गुरु मर्यादा के अनुरूप किया जा रहा है,यह पावन समागम सायं 6:30 बजे से रात्रि 9:15 बजे तक आयोजित होगा, इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु प्यारी साध संगत से परिवार सहित अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु कृपा प्राप्त करने की विनम्र अपील की गई है,समागम का शुभारंभ सायं 6:30 बजे से 7:00 बजे तक ज्ञानी मनसा सिंह जी द्वारा सोदर एवं रहिरास साहिब जी के पाठ से होगा,इसके उपरांत भाई हरजिंदर सिंह  (विकी वीर) एवं साथियों द्वारा अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी, जो संगत को नाम सिमरन से जोड़ते हुए निहाल करेगी,सायं 8:00 बजे से वीर महिंदर पाल सिंह जी (दिल्ली वाले) द्वारा गुरबाणी कथा-विचार किया जाएगा, जिसमें गुरु साहिब की महान शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए संगत को सेवा, सिमरन एवं गुरु मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्...

विशाल एवं भव्य विहसंत सागर तीर्थधाम के नव निर्माण हेतु होगा भूमि शिलान्यास समारोह-देश- विदेश से उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

Image
 आगरा-उत्तर प्रदेश के जैतपुरा उदी मोड़,इटावा स्थित प्रस्तावित विहसंत सागर तीर्थधाम का भव्य शिलान्यास समारोह रविवार 15 मार्च  को प्रातः 9:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।यह ऐतिहासिक आयोजन श्री विहसंत सागर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ न केवल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे,बल्कि वे स्वयं विधिवत भूमि शिलान्यास की क्रियाएं संपन्न कर इस पावन परियोजना का शुभारंभ करेंगे।इस भव्य आयोजन की जानकारी आगरा के बोदला स्थित सेक्टर-7 के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में  रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आगरा में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर मुनिराज ने बताया कि यह तीर्थधाम साधु-संतों के ध्यान, अध्ययन, तपस्या, आहारचर्या और आत्मकल्याण के लिए एक विशिष्ट आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।इस अवसर पर कार्यक्रम से संबंधित विशेष पत्रिका का भी विमोचन किया गया।उन्होंने बताया कि यह आयोजन जैन समाज के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा महाशिलान्यास...

धन-धन बाबा अजीत सिंह जी जन्मदिन का पोस्टर विमोचन संपन्न

Image
  आगरा। धन-धन बाबा अजीत सिंह जी के पावन जन्मदिन समारोह को लेकर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजक समिति एवं अरोड़ा परिवार की उपस्थिति में मीडिया को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।  आयोजक समिति ने बताया कि धन-धन बाबा अजीत सिंह जी का जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में विशेष कीर्तन दरबार 11 फरवरी 2026, बुधवार को शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक गुरुद्वारा अजीत नगर, खेड़िया मोड़, आगरा में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। मनोज नौतनानी ने बताया कार्यक्रम के दौरान शबद कीर्तन का पाठ ज्ञानी गुरदेव सिंह जी (ऑस्ट्रेलिया वाले) द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही विशेष रूप से संत बाबा प्रीतम सिंह जी, मुखी गुरुद्वारा गुरु का ताल श्रद्धालुओं को दर्शन प्रदान करेंगे। आयोजन में अरदास एवं गुरु इतिहास से संबंधित कार्यक्रम भी संपन्न होंगे। आयोजक समिति ने समस्त संगत एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है,अध्यक्ष ब्रजिंदर सिंह बावा, चरणजीत सिंह, हरसिमरन सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, जगतजीत सिंह, परमजीत...