Posts

Showing posts from January, 2026

आगरा वनस्थली विद्यालय में गांधी जी शहीद दिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रम

Image
 दिनांक 30-01-26 को आगरा वनस्थली विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीद दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी के आदर्शों, सत्य और अहिंसा के मार्ग से प्रेरित करना था।कार्यक्रम की शुरुआत श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), श्री मनीष कुमार मित्तल जी (मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर), डाक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे ग्रुप को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे ग्रुप को डायरेक्टर), मुकेश सर (विद्यालय एच ओ डी),दिनेश सर (विद्यालय कॉर्डिनेटर) और सभी शिक्षकों द्वारा महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन, उनके विचारों और देश के लिए किए गए बलिदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश दिया।इस अवसर पर स्मार्ट क्लास के माध्यम से महात्मा गांधी जी के जीवन पर आधार...

दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

Image
आगरा यू.पी. अर्बन प्रोजेक्ट, इम्मानुएल हॉस्पिटल एसोसिएशन (EHA), आगरा द्वारा एलिम्को (ALIMCO) संस्था के सहयोग से नगला फकीरचंद, ईदगाह, आगरा में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का संचालन परियोजना अधिकारी श्री राजकुमार द्वारा किया गया। प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती अदिति सिंह ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य पात्र दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है।शिविर में लगभग 200  प्रतिभागियों ने भाग लिया। पूर्व में चिह्नित 101 लाभार्थियों को व्हीलचेयर, वॉकर, कमोड वॉकर, श्रवण यंत्र, छड़ी, कमर बेल्ट एवं सिलिकॉन कुशन जैसे सहायक उपकरण वितरित किए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय एम. एल.सी श्री विजय शिवहरे जी उपस्थित रहे। उनके साथ सह-अतिथि के रूप में ब्रज क्षेत्र से मंत्री श्री अशोक पिप्पल जी,  बृज प्रांत प्रमुख, मेडिसिन विजन ABVP से डॉक्टर सिमरन उपाध्याय जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री तुला राम शर्मा, श्री दीनब...

हरि बोल ट्रस्ट आगरा द्वारा आयोजित सामूहिक एकादशी उद्यापन में गूंजे वैदिक मंत्र, दूर-दूर से आए जोड़ों ने किया फलाहार*

Image
 *70 जोड़ों ने हवन-पूजन व कथा श्रवण कर किया सामूहिक एकादशी  *-आज गाजे-बाजों के साथ निकलेगी 11 दुल्हों की भव्य बारात, 11 बेटियों का होगा विवाह, हवन-गऊ पूजन साथ होगा ब्राह्मणभोज* आगरा। धार्मिक संस्था हरि बोल ट्रस्ट, आगरा द्वारा एकलव्य वाटिका, मनोहरपुर, बलकेश्वर रोड पर आयोजित विशाल सामूहिक एकादशी उद्यापन एवं सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के तीन दिवसीय आयोजन में गुरुवार को आगरा उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए 70 जोड़ो ने माह की सबसे बड़ी एकादशी पर भव्य सामूहिक एकादशी उद्यापन में हवन-पूजन कर उद्यापन किया। प्रातः 7 बजे कार्यक्रम का दीप प्रज्जलन एवं शुभारंभ विशिष्ट अतिथि अमित अग्रवाल (ग्वाला), वीरेंद्र मित्तल, संरक्षक विनीता अग्रवाल, डॉली अग्रवाल, प्रियंका गोयल, अर्चना अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, रीना जालन व अन्य ने किया। देव पूजन प्रातः 8 बजे किया गया। तत्पश्चात प्रातः 9:00 बजे से एकादशी कथा का श्रवण विद्वान आचार्यों द्वारा कराया गया। सुबह 11 बजे सभी जोड़ों एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कथा के बाद भव्य  आरती की। कार्यक्रम स्थल पर इस अवसर पर भक्तिमय में वातावरण बना रहा। पूर...

चार राज्यों के 151 परिवारों ने किया सामूहिक एकादशी उद्यापन

Image
हरि कीर्तन में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, गणेश वंदना से हुई उद्यापन की शुरूआत आगरा। श्री हरि बोल सेवा समिति की ओर से सामूहिक 11वें एकादशी उद्यापन की बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में शुरुआत हो गयी। शुभारंभ पार्षद मुरारी लाल गोयल और संस्थापक भोला नाथ अग्रवाल ने गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रथम दिन आचार्य विष्णु दत्त शास्त्री ने 26 एकादशी अध्यायों का रसपान करते हुए श्रद्धालु हरि संकीर्तन में भाव-विभोर हो गए। समिति ने अतिथि, यजमानों एवं सभी पूजनीय ब्राह्मणों का फलाहार कराया।  अध्यक्ष केशव अग्रवाल ने बताया कि एकादशी का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सात्विकता, स्वास्थ्य और सौभाग्य का उदय होता है। सामूहिक कार्यक्रम के जरिए फिजूलखर्ची रोकना एवं समाज में सनातन धर्म की स्थापना करना समिति का प्राथमिक उद्देश्य है। महामंत्री विक्की गर्ग ने बताया कि जया एकादशी उद्यापन में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के 151 जोड़ो ने सामूहिक रूप से एकादशी उद्यापन किया। शुक्रवार को सुबह 8 बजे दीप प्रज्वलन, 9 बजे हवन पूजन, 10 बजे आरती और 1 बजे सामूहिक प्रसादी के साथ ...

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भव्य कीर्तन समागम, संगत से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

Image
 आगरा,संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर माघ पूर्णिमा, संवत 2082 के शुभ दिन रविवार, 1 फरवरी 2026 को चेतना सत्संग ‘गुरु घर’ में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव से परिपूर्ण कीर्तन समागम कीर्तन की हाजिरी के लिए  गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के  पवित्र स्थान श्री हेमकुंठ साहिब के हजूरी रागी भाई साहब हरपाल सिंह मेहर संगतो को संत रविदास जी उपमा का वर्णन कीर्तन कथा द्वारा संगत को निहाल करेंगे है। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन सुनिश्चित किया गया है,प्रेरणास्रोत स्वर्गीय हरिचरण मुल्ला जी, के पुण्य स्मरण के साथ उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सेवा और समरसता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया, आयोजकों ने बताया कि गुरु रविदास जी का जीवन समाज में समानता, प्रेम और मानवता की प्रेरणा देता है, जिसे आज के समय में आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है,कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गुरु घर परिवार के सक्रिय सेवक रविकांत  ने समाज के सभी वर्गों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर गुरु कृपा प्राप्त करने की भावपूर्ण अपील की, वहीं समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयो...

अद्वितीय मिग्फ्रे की प्रतिभा का प्रदर्शन: डोली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता

Image
 आगरा दिनांक 28 जनवरी, डॉली'ज पब्लिक इंटर कालेज में मिग्फ्रे बूगी वूगी  डांस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया !इस आयोजन का शुभारंभ श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी(प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा, मिग्फ्रे चेयरमैन), श्री मनीष कुमार मित्तल जी (मिग्फ्रे डायरेक्टर), डॉक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे डायरेक्टर), श्रीमती नूपुर सिंघल (मिग्फ्रे अकादमिक डायरेक्टर)और सभी इकाइयों से चुने गए पेरेंट्स जज आगरा वनस्थली विद्यालय से श्रीमती शिखा , ए वी एम डी से श्रीमती सपना, डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज से श्रीमती अंशुल शर्मा ,किड्स वनस्थली प्राइमरी स्कूल से श्रीमती एकता ,आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय से श्री अजय रावत सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मां सरस्वती और मिग्फ्रे संस्थापक की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया! इसमें मिग्फ्रे की सभी इकाइयो डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज  बल्केश्वर आगरा , आगरा वनस्थली विद्यालय छलेसर आगरा, आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय टी वाई सी आगरा ,ए.वी.एम.डी इंस्टीट्यूट एत्मादपुर आगरा,किड्...

ऐडियो फिएस्टा में पिया सिंह बनी मिस प्रिल्यूड व आराध्य सिंह बने मिस्टर प्रिल्यूड

Image
विदाई अंत नहीं, बल्कि नई यात्राओं का आरंभ है। इसी प्रेरणास्पद संदेश के साथ ऐडियो फिएस्टा थीम पर आधारित आशीर्वाद समारोह का आयोजन प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में बुधवार, 28 जनवरी, 2026* को गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं साक्षी भोजवानी, अनिरुद्ध भारद्वाज, अक्षर मिश्रा एवं अनन्या शर्मा* द्वारा किया गया। समारोह का शुभारंभ कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित मनोरंजक खेल प्रतियोगिता से हुआ, जिसका संचालन *हर्ष भारद्वाज* ने किया।तत्पश्चात विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता एवं शलब गुप्ता ने मुख्य अतिथि अशोका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन डॉ. रंजना बंसल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सत्य प्रकाश जी का स्वागत किया। साथ ही निर्णायक मंडल में श्रीमती आँचल मगन (मार्केटिंग प्रोफेशनल), श्रीमती प्रेरणा शर्मा (चार्टर्ड सेक्रेटरी) एवं डॉ.आकृति गर्ग (कंसल्टेंट पैथोलॉजिस्ट)* का भी हार्दिक अभिनंदन किया गया।विद्यालय के प्राचार्य श्री अरविंद श्रीवास्तव ने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन,...

आजाद अधिकार सेना के द्वारा 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया

Image
आगरा। आजाद अधिकार सेना के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सक्सेना व जिला सचिव अमित कुमार लवानिया के द्वारा ज्ञान विद्या प्रा०स्कूल मे व सेन्ट जी. एच. सेकेडी स्कूल जंगजीत नगर व हुब्बलाल जूनियर हाई स्कूल सेवला आगरा तथा एच. एल पब्लिक स्कूल नैनाना जाट में 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष में में ध्वजारोहण प्रात: 10 बजे किया गया। वहीं ध्वजारोहण के बाद स्कूलों में बच्चो के द्वारा रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व  माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई । वहीं कार्यक्रम में अधिकार सेना के मीडिया प्रभारी मोनू जादौन, प्रदेश महासचिव, मनोज सिह, प्रदेश सचिव अमित चाहर विनोद कुमार, ललित सिह, महिला मण्डल अध्यक्ष सुनीता जोशी निरोत्तम सिंह, रोहित गोला, केपी सिंह, तथा भारतीय जीवन वीमा कर्मचारी राहुल मीणा आदि उपस्थित रहे।

केंद्रीय बजट 2026-27 में उद्योग एवं व्यापार जगत को राहत प्रदान किए जाने के संबंध मे दिया ज्ञापन

Image
 आगरा। देश का उद्योग एवं व्यापार वर्ग स्वतंत्रता के बाद से आज तक निरंतर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, रोजगार सृजन करने तथा सरकार के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देला आ रहा है। वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई, ऊँची व्याज दरें, जटिल नियम-कानून एवं साइबर अपराध जैसी समस्याओं के कारण व्यापारी एवं उद्यमी वर्ग गंभीर संकट का सामना कर रहा है।अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि केंद्रीय बजट 2026-27 में उद्‌द्योग एवं व्यापार के हित में निम्नलिखित प्रस्तावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर राहत प्रदान करने की कृपा करें- 1. उद्योग एवं व्यापार के लिए दिए जा रहे बैंक ऋर्णा की वर्तमान ऊँची ब्याज दरों में कटौती किए जाने का प्रस्ताव लागू किया जाए। 2. व्यापारी एवं उद्यमियों के ऋण खाते मात्र तीन माह की किस्त/ब्याज जमा न होने पर एनपीए घोषित कर दिए जाते हैं, जिससे चलता हुआ व्यापार एवं उद्योग बंद हो जाता है।अतः एनपीए घोषित करने की समय सीमा 3 माह से बढ़ाकर कम से कम 6 माह की जाए तथा एनपीए हो चुके खातों के लिए विशेष पुनर्स्थापना योजना लागू की जाए। 3. देशभर में अनेक औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियाँ आवासीय क्षेत्रो...

थिंक गीता, लिव गीता' नामक निबंध लेखन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ सफलतापूर्वक संपन्न

Image
 अशोका आर. फाउंडेशन और श्री जगन्नाथ मंदिर के सौजन्य से "थिंक गीता, लिव गीता" नामक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन आगरा के विद्यालयों में 17 से 20 जनवरी तक किया गया, जिसका पुरस्कार वितरण समारोह 26 जनवरी, 2026 को काॅसमाॅस माॅल,  संजय प्लेस में किया गया।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा मन को भगवद्गीता की शिक्षाओं से प्रेरित करना था, जिससे उनमें बचपन से ही विचारों में स्पष्टता, नैतिक शक्ति और सकारात्मक जीवन जीने की भावना विकसित हो।प्रतियोगिता चार श्रेणियों में आयोजित की गई, जिसमें समस्त बोर्ड (यूपी, आई.सी.एस.ई व सी.बी.एस.ई) के 30 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।  प्रतियोगिता में प्रत्येक श्रेणी के अंतर्गत विजेताओं को प्रथम पुरस्कार ₹ 5100, द्वितीय पुरस्कार ₹ 3100, तृतीय पुरस्कार ₹ 2100 व ₹1100-1100 के दो सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।  *प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-*  *प्रथम* कुशल बंसल  दक्ष अग्रवाल  आदित्य प्रताप सिंह दिव्यांश जैन  भव्य कुकरेजा  *द्वितीय* दल्वित बंसल  रुत्वी मंगल  भविष्य लूथरा  खुशी गोयल...

मिग्फ्रे की सभी इकाइयों में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया:बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां, शहीदों को किया याद

Image
 आगरा !सभी को 77वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं l मिग्फ्रे ग्रुप की सभी इकाइयों डोली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज बल्केश्वर आगरा,आगरा वनस्थली विद्यालय छलेसर आगरा, आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय टी वाई सी आगरा, ए वी एम डी इंस्टीट्यूट एत्मादपुर आगरा, किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल कालिंदी विहार आगरा में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि गिरिराज बंसल जी(पार्षद), पूजा बंसल जी (पार्षद), चंचल बघेल जी (प्रधान खंदौली), आलोक कुमार जी (एस एच ओ एत्मादपुर) ,श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी( प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), श्री मनीष कुमार मित्तल जी(मिग्फ्रे डायरेक्टर), डॉक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे को डायरेक्टर), श्रीमती नूपुर सिंघल (मिग्फ्रे डायरेक्टर अकादमिक), श्रीमती निर्मल चौहान (ए वी एम डी प्रिंसिपल), सुनैना नाथ (प्रिंसिपल),यतेंद्र सारस्वत (ए वी एम डी वाइस प्रिंसिपल), मनाली रावल जैन (कॉर्डिनेटर), ममता बघेल (सुपरवाइजर)दिनेश सर (कॉर्डिनेटर), श्रीमती पूनम  (कॉर्डिनेट...

प्रिव्यूड पब्लिक स्कूल में भारत के 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत भव्यता, गरिमा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ

Image
  *तिरंगे की शान में जब कदम थमे,*   *तो हर दिल ने भारतीय होने का गर्व महसूस किया,*   *और हर स्वर में देशभक्ति की गूंज सुनाई दी।”*  देशभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत प्रिव्यूड पब्लिक स्कूल में भारत के 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत भव्यता, गरिमा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय एडवोकेट श्री देवेंद्र  बाजपेई  थे। कार्यक्रम के प्रथम चरण में विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया, जिसके उपरांत राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से वातावरण राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा। इसके पश्चात 77वें गणतंत्र दिवस के महत्व पर छात्रा उप-प्रमुख द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली भाषण सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना। द्वितीय चरण में कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ करते हुए सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन स किया गया। प्री-प्रायमरी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की  प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। इसके उपरांत अंतर्सदनीय प्रतियोगिताओं के नियम एवं निर्देश प्रस्तुत किए गए । तत...

केदार नगर आश्रम में भक्ति और उल्लास से गूंजा कीर्तन-सत्संग, अमेरिका से पधारे संत नरेश लाल जी का भावपूर्ण प्रवचन

Image
आगरा। स्वामी टेऊंराम आश्रम, केदार नगर में आज भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से परिपूर्ण कीर्तन-सत्संग का भव्य आयोजन हुआ। अमेरिका से पधारे परम पूज्य संत श्री नरेश लाल जी का आगमन संगत के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय रहा। आश्रम परिसर में उनके स्वागत में “सतनाम साक्षी” की जय-जयकार गूंजती रही और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा। संत श्री नरेश लाल जी ने अपने ओजस्वी एवं सरल प्रवचन में सतगुरु की महिमा, नाम-स्मरण की शक्ति तथा सेवा-भाव के महत्व पर प्रकाश डाला, उनके वचनों ने संगत को आत्मचिंतन की ओर प्रेरित किया, और जीवन में सदाचार, संयम एवं प्रेम को अपनाने का संदेश दिया, कीर्तन के दौरान संगत भावविभोर होकर झूम उठी और आश्रम प्रांगण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। विशेष आश्रम की मुख्य सेविका दीदी भगवंती साजनानी ने भी अपने प्रेरक प्रवचन से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया, उन्होंने सत्संग, सिमरन और सत्कर्मों के माध्यम से जीवन को सार्थक बनाने का भावपूर्ण संदेश दिया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु गहरे भाव में डूब गए। पूरे सत्संग के दौरान अनुशासन, श्रद्धा और एकात्मता का अनुपम दृश्य देखने को मिला, अंत में आ...

आगरा दीवानी परिसर में लगा स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर

Image
 आगरा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दीवानी परिसर में निशुल्क जांच और रक्ततदान शिविर लगाया गया। दोपहर दो बजे तक करीब 250 लोगों का चैकअप हो चुका था। अधिकांश लोगों में शुगर मिली। इसके अलावा लोगों ने रक्तदान भी किया। शिविर का हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जेजे मुनीर के अलावा दीवानी के जजों ने निरीक्षण किया। अधिवक्ताओं के शरीर की भी जांच की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया स्वास्थ्य विभाग की ओर से दीवानी परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर सुबह करीब नौ बजे से लगाया गया। दोपहर करीब दो बजे तक 250 मरीजों का चैकअप हो चुका था। कई लोगों ने रक्तदान भी किया। शिविर का हाई कोर्ट के न्यायामूर्ति जेजे मुनीर और दीवानी के जजों ने निरीक्षण भी किया। करीब 100 अधिवक्ताओं के शरीर की जांच भी की गई। इधर वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आशीष मित्तल ने बताया जांच में अधिकांश लोगों को शुगर पाया गया। इसके अलावा काफी लोगों को बीपी की भी शिकायत मिली। शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विनीत राय, हड्डी विशेषज्ञ डॉ. विशाल और गायनिक की डॉ. रुचि रानी के अलावा नर्स और कर्मचारियों का पूरा सहयोग ...

आओ मिलकर हम सब बसंत मनाएँ।,सबके चेहरों पर खुशियांँ लाएंँ

Image
 आगरा।हमारे जीवन में पर्व एवं त्योहारों का विशेष महत्व है और ये त्योहार ही हमें आनंद व उल्लास से सराबोर करते हैं। ऐसा ही हर्षोल्लास प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में 23 जनवरी, 2026 को बसंत पंचमी के उपलक्ष में होने वाली विशेष प्रार्थना सभा में दिखाई दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा ग्यारह की ध्रुवि व गीतिका द्वारा सभी का स्वागत एवं अभिनंदन के साथ किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता, प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव व समस्त समन्वयिकावृंद द्वारा विद्या, संगीत व कला की देवी मांँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के गायक समूह ने सरस्वती वंदना के गान से मांँ सरस्वती का आह्वान किया, जिससे सारा वातावरण अत्यंत शुद्ध व सात्विक हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्री-प्राइमरी के समस्त छात्र पीले वस्त्रों में एक अनुपम ही छटा बिखेर रहे थे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कक्षा ग्यारह के अंशुमन ने बसंत पंचमी पर्व के महत्व से सभी को अवगत कराया। कक्षा एक व दो तथा कक्षा छः से आठ की छात...

आगरा में भगवान श्री गणेश की आराधना हेतु भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा

Image
 आगरा,बसंत पंचमी के पावन एवं पुण्य अवसर पर श्री वरद बल्लभा महा गणपति मंदिर, आगरा में भगवान श्री गणेश की आराधना हेतु भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा, प्रातः काल से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के अलौकिक एवं दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करते रहे।इस शुभ दिन भगवान श्री गणेश को पीतांबरे (बसंती) श्रृंगार से सजाया गया, जो अत्यंत मनोहारी एवं अद्भुत रहा, पीले पुष्पों का भव्य फूल बंगला सजा, बसंती वस्त्रों एवं स्वर्णाभ आभूषणों से सुसज्जित भगवान श्री गणेश के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर हो उठे, पूरे मंदिर प्रांगण में बसंत ऋतु की दिव्यता, भक्ति और उल्लास का अनुपम वातावरण देखने को मिला।बसंत पंचमी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना मंदिर के आचार्य पंडित लखन दीक्षित एवं पंडित नीरज पाराशर द्वारा संपन्न कराई गई, मंत्रोच्चार और वैदिक विधियों से वातावरण  भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर समाजसेवी श्याम  भोजवानी ने बताया हर शुभ कार्य से पूर्व यदि भक्त मंदिर परिसर की परिक्रमा कर भगवान श्री गणेश के दर्शन करते हैं, तो उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, उन्होंने कह...

श्री वरद बल्लभा महा गणपति मंदिर में श्रद्धा व उल्लास के साथ रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणपति का जन्मोत्सव

Image
 आगरा।दुख हरता मंगल करता  सिद्धि  विनायक गणपति जी का जन्मोत्सव श्री वरद बल्लभा महा गणपति मंदिर, जलेसर रोड, आगरा पर अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में गणपति भक्तों का तांता लगा रहा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा,जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य आरती का आयोजन किया गया, वहीं पंडित लखन दीक्षित पंडित नीरज पाराशर द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई, मंदिर में घंटे-घड़ियालों की गूंज, शंखनाद और “गणपति बप्पा मोरया”, “जय श्री गणेश” के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान रहा,श्रद्धालुओं ने सुबह से लेकर देर रात्रि तक गणपति बाबा के दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की प्रार्थना की, भक्तों ने पुष्प, दुर्वा और मोदक अर्पित कर श्री गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की, भव्य आरती पूजा उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसे भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया,इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे जन्मोत्सव की शोभा और भी बढ़ गई, कार्यक्रम में सभी वर्गों के भक्तों की सहभागिता रही और पूरे आयोजन में भक्तिभाव की अद्भुत छटा दे...

हेमू कलानी चौक, सदर तहसील में स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद हेमु कलानी जी का 83वाँ बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

Image
 आगरा। आज हेमू कलानी चौक, सदर तहसील में स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद हेमु कलानी जी का 83वाँ बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने वीर शहीद के जीवन से प्रेरणा ली।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधी शक्ति संगठन के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुशील नोतनानी ने कहा कि अमर शहीद हेमू कलानी जी ने बहुत कम उम्र में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका बलिदान हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और ऐसे वीर सपूत सदैव देश की चेतना को जागृत करते रहेंगे।राष्ट्रीय सिंधी महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्री महेश सोनी ने कहा कि सिंधी समाज ही नहीं, बल्कि पूरा देश हेमू कलानी जी के साहस, त्याग और देशभक्ति पर गर्व करता है। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश, समाज और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए तथा ऐसे वीरों की स्मृति को जीवित रखना हम सभी का दायित्व है।वहीं पूर्व पार्षद श्री सुखदेव गिडवानी ने कह...

शहीद हेमू कलानी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा,सिंधी युवा मंच एवं सिंधी जनरल पंचायत ने हेमू कलानी को किया नमन

Image
 देश सेवा के लिए बलिदान होने वाले हेमू कालाणी को देश हमेशा रखेगा याद* *तहसील तिराहे पर स्थित हेमू कलानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन* आगरा ।  भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में हेमू कलानी की गिनती उन अमर शहीदों में होती है जिन्होंने अपने बलिदान से युवाओं में देश की स्वाधीनता का बिगुल बजाया था। देश को फिरंगी सरकार की बेड़ियों से मुक्ति दिलाने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले युवा क्रांतिकारी शहीद हेमू कालानी का 83वां बलिदान दिवस पूर्व वर्षों की भांति सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज की ओर से शहीद की प्रतिमा स्थल तहसील चौराहे पर मनाया गया। इस अवसर पर शहीद हेमू कलानी को नमन करते हुए  योगी विश्वनाथ ने बताया कि शहीद हेमू कालानी ने देश की खातिर अल्प आयु में ही अपने प्राणों की आहुति दी ऐसे युवा क्रांतिकारी  के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। हेमू कलानी को 19 वर्ष की अल्पायु में 21 जनवरी 1943 में अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर लटका दिया था देश की आजादी के लिए जीवन को न्योछावर करने वाले हेमू कलानी सिंधी समाज ही नहीं हर एक देशभक्त युवा के लिए क्रांति की मिसाल हैं...

सिंधी समाज का पावन पर्व चंद्र दर्शन बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ महिला मित्र मंडल ताजगंज द्वारा मनाया गया

Image
आगरा। सिंधी समाज का पावन पर्व चंद्र दर्शन बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ महिला मित्र मंडल ताजगंज द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर ईष्ट देव भगवान झूलेलाल साईं की प्रतिमा पर पुष्पमाला एवं साईं को दुशाला पहनाकर झूलेलाल साईं के दरबार में महिलाओं ने भजन–कीर्तन करते हुए ढोलक और ताल की मधुर धुनों पर झूमते-नाचते सिंधी गीतों पर अपनी भावपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई, 1, लालअह मुहिंजी पत रख जा सदा झूले लालण,,, मुहिंजी बेड़ी अथही विच सीर त्ते पल्लव पाया थी,,,पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और आनंद का वातावरण व्याप्त रहा। श्रद्धालु महिलाओं ने साईं झूलेलाल की महिमा का गुणगान करते हुए सामूहिक रूप से आराधना की, कार्यक्रम के अंत में विधिवत आरती संपन्न हुई, जिसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में महिला मित्र मंडल की सक्रिय सहभागिता एवं अनुशासन सराहनीय रहा। जिससे पर्व की गरिमा और भव्यता और अधिक बढ़ गई।व्यवस्था की देखरेख झूलेलाल मित्र मंडल द्वारा की गई मौजूदगी रही। लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, दादी पकानी,  चांदनी भोजवानी, केसर असवानी, लीला मोटडवानी...

आगरा समर्पण समिति रजिस्टर आगरा एवं समर्पण महिला मंच के द्वारा महिला संगीत एवं मेहंदी का कार्यक्रम का आयोजन

Image
आगरा समर्पण समिति रजिस्टर आगरा एवं समर्पण महिला मंच के द्वारा प्रथम सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 23 जनवरी को विजय क्लब विजय नगर कॉलोनी में होने जा रहा है इसी कार्यक्रम के अंतर्गत 20 जनवरी को महिला संगीत एवं मेहंदी का कार्यक्रम वाटर वर्क्स स्तिथ अतिथि वन वाटर वर्क्स चौराहा पर आयोजित किया गया जिसमें 23 जनवरी को होने वाली विवाह समारोह की कन्याओं को मेहंदी लगाई गई 23 जनवरी को विधिवत विवाह समारोह संपन्न होगा।शादियों के अवसर पर गृहस्थी से संबंधित आवश्यक सामग्री की व्यवस्था के साथ-साथ अतिथियों के लिए स्वादिष्ट दावत का भी प्रबंध किया गया है। बारात बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी। वैवाहिक कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित रहेगा।संस्था से जुड़े अनेक सदस्यों ने इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने की घोषणा की है, जो निस्संदेह बधाई के पात्र हैं।आज के वस्त्र वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से अध्यक्ष डॉ. योगेश कंसल, अनिल अग्रवाल, गणपति, अजय कंसल, बृजमोहन अग्रवाल, विनोद रंल्लन, राजेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, पी.के. भाई, महेश गोयल, डॉ. अभिषेक गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, म...

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर अमृतमयी गुरबाणी से गूंज उठा कीर्तन दरबार

Image
 मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर अमृतमयी गुरबाणी से गूंज उठा कीर्तन दरबार “सभना का मां प्यो आप है, आपे सार करे” मौनी अमावस्या के अत्यंत पावन एवं पुण्यकारी अवसर पर गुरुद्वारा गुरु का ताल स्थित भाई नंदलाल हॉल में एक भव्य एवं अलौकिक कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, अमृतमयी गुरबाणी के मधुर स्वरों से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिरस से सराबोर हो उठा,इस अवसर पर आगरा से पधारे प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह तथा विशेष रूप से आमंत्रित भाई अमरजीत सिंह जी (पटियाला वाले) ने अपनी सुमधुर रसना से गुरबाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया,कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी के पावन प्रकाश के साथ हुआ, तत्पश्चात समूह जटाना परिवार एवं सुखमनी सेवा सभा द्वारा श्रद्धा भाव से जपजी साहिब के पाठ किए गए,इसके उपरांत वीर महेंद्र पाल सिंह ने “कर किरपा तेरे गुण गावां” एवं “जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई सोई देवै” शबदों का भावपूर्ण गायन किया, उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि जिस प्रकार कुछ ही समय में किया गया भोजन कई घंटों तक शरीर को तृप्त रखता है, उसी प्रकार कुछ क्षणों का सच्चे मन से किया गया नाम ...

भारतीय सिन्धु सभा (आगरा नगर) की नई कार्यकारिणी घोषितः जगदीश डोडानी अध्यक्ष और प्रदीप बनवारी महामंत्री मनोनीत

Image
 आगरा। भारतीय सिन्धु सभा के उत्तर प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को मजबूती देने और सामाजिक गतिविधियों के विस्तार हेतु आगरा नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, समाज सेवा और संगठन कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जगदीश डोडानी को आगरा नगर का अध्यक्ष और प्रदीप बनवारी को महामंत्री मनोनीत किया गया है। यह घोषणा भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अगनानी एवं प्रदेश महामंत्री चन्द्र प्रकाश सोनी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश डोडानी और महामंत्री प्रदीप बनवारी को आगरा नगर की अपनी पूर्ण कार्यकारिणी (टीम) गठित करने का पूर्ण अधिकार दिया गया है। इसे नई नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य आगरा में सिन्धी समाज की एकता को बढ़ावा देना, संस्कृति का संरक्षण करना और सभा के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना है। प्रदेश नेतृत्व का भरोसाः प्रदेश अध्यक्ष अशोक अगनानी ने विश्वास जताया कि डोडानी और बनवारी की जोड़ी के नेतृत्व में आगरा नगर इकाई नई ऊंचाइयों को छुएगी रष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम देवनानी ने शुभकामनायें दी। Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

मकर संक्रांति पर दृष्टिबाधित छात्रों को मिली नई पहचान विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया

Image
 आगरा: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आगरा आवासीय दृष्टिबाधित विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अनीता जैन जी (माता जी, श्रीमती दर्शना जैन, सब-रजिस्ट्रार, एत्मादपुर, आगरा) द्वारा विद्यालय के सभी दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म भेंट की गई।नई यूनिफॉर्म पाकर छात्रों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें एक नई पहचान मिली। विद्यालय प्रशासन ने श्रीमती अनीता जैन जी और दर्शना जैन जी के इस परोपकारी कार्य की सराहना करते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है। विद्यालय की ओर से इस नेक पहल को बच्चों के भविष्य के लिए एक सकारात्मक कदम बताया गया।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री जगन्नाथ सिंह, सचिव स्वामी प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य जाकिया बानो, अध्यापक नवीन कुमार, अध्यापिका आशा कपूर, रेखा राजपूत, कर्मचारी बाबू कुशवाहा, रचना देवी, रूबी, और योगेश कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। Jarnlist satish mishra agar 

मिग्फ्रे की सभी इकाइयों द्वारा बड़ी शालीनता से मनाया गया मिग्फ्रे संस्थापक दिवस-एक प्रेरणा नई पीढ़ी के लिए

Image
 आगरा। दिनांक 16 जनवरी 2026, दिन गुरुवार को मिग्फ्रे की सभी इकाइयों डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज बल्केश्वर आगरा, ए वी एम डी इंस्टीट्यूट एत्मादपुर आगरा, आगरा वनस्थली विद्यालय छलेसर ,आगरा, आगरा वनस्थली महाविद्यालय छलेसर आगरा, आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय ,टी वाई सी ,आगरा एवम् किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल ,कालिंदी विहार ,आगरा सभी में मिग्फ्रे संस्थापक दिवस बड़ी ही शालीनतापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने अपने आदरणीय मिग्फ्रे पिता और माता के विचारों को एक-दूसरे से साझा किया और उनके द्वारा रखी गई नींव और विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया ।मिग्फ्रे परिवार के सभी सदस्यों श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा व मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष कुमार मित्तल (मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर), डॉक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे ग्रुप को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे ग्रुप को डायरेक्टर), श्रीमती नूपुर सिंघल (मिग्फ्रे अकादमिक डायरेक्टर), श्रीमती निर्मल चौहान (ए वी एम डी प्रिंसिपल), श्रीमती सुनैना नाथ (प्रिंसिपल के वी पी एस), यतेंद्र सारस्वत (...

मकर संक्रांति का पर्व रही धूम

Image
 आगरा। नोतनानी परिवार ने बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाया।सुबह से ही घर में उत्सव का माहौल था और सभी ने मिलकर पूजा-अर्चना की।इसके बाद छत पर रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाने का आनंद लिया गया।नीले आकाश में लहराती पतंगों ने वातावरण को और भी खुशनुमा बना दिया।बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी इस आनंद में शामिल रहे।तिल, गुड़ और खिचड़ी जैसे पारंपरिक व्यंजन घर में बनाए गए।हंसी-मज़ाक और आपसी प्रेम ने इस पर्व को खास बना दिया।परिवार के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।यह पर्व आपसी भाईचारे और खुशियों का संदेश देता है।मकर संक्रांति की यह यादगार सुबह हमेशा दिलों में बनी रहेगी।परिवार मुखिया रमेश चंद नोतनानी, सत्या नोतनानी ने सभी बच्चों की खुशहाली की मंगलकामना की,रमेश चंद नोतनानी,सत्या नोतनानी,मनोज नौतनानी,चंद्र  प्रकाश,गुलशन नौतनानी,भावना नौतनानी काजल वैशाली महक नौतनानी,नितिन जोतवानी, साहनवी वर्षा जोटवानी,कशिश,कनक, भूमी,जिया, हेतांश,हितेन, नव्या,आलिया परिवारजन आदि इकट्ठे हुए जी। Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

दृष्टिबाधित बच्चों के संग कवियों ने लगाए ठहाके, मनी मकर संक्रांति ठिठुरती ठंड में बरसीं खुशियां: बच्चों के बीच हास्य की फुहार और गीतों की गूंज

Image
आगरा। कालिंदी विहार स्थित आवासीय दृष्टिबाधित विद्यालय का प्रांगण गुरुवार को केवल मकर संक्रांति के दान-पुण्य का ही साक्षी नहीं बना, बल्कि यहाँ सुरों और ठहाकों की एक अनूठी महफिल भी सजी। अवसर था मकर संक्रांति पर्व का, जहाँ शहर की प्रमुख हस्तियों ने बच्चों के बीच पहुँचकर उनके जीवन में उमंग के रंग भर दिए।स्वाद और सेवा का संगम:दिन की शुरुआत बड़े ही स्नेहपूर्ण ढंग से हुई, जहाँ खुशी जी ने बच्चों को सुबह के नाश्ते में गरमा-गरम पोहा, जलेबी आदि खिलाकर उनका मन प्रसन्न कर दिया। वहीं दोपहर के भोजन की व्यवस्था कृष्ण गोपाल शर्मा जी द्वारा की गई, जिन्होंने बच्चों को विशेष प्रीतिभोज कराया।कवि सम्मेलन और सुरीली तान:कार्यक्रम में उस समय चार चाँद लग गए जब कवि सम्मेलन के प्रमुख डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिलन एवं अन्य कवियों ने अपनी चुटीली हास्य कविताओं से पूरे परिसर को हंसी से सराबोर कर दिया। वहीं, प्रसिद्ध गायिका निशी राज ने जब अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुतियां दीं, तो बच्चे झूम उठे। बच्चों ने भी पीछे न रहते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।सेवा का हाथ, ब...