Posts

Showing posts from March, 2026

महिला शक्ति का महापर्व: किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम का सफल आयोजन

Image
 आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा सभी महिलाओं का सम्मान किया गया। जो महिलाएं सिलाई केंद्र चलकर, चाय बनाकर, माला, बनाकर, मजदूरी कर, दूसरों के घरों में कार्य आदि कार्य कर अपना व परिवार का भरण पोषण करने वाली  महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए विशेष उपहार और सम्मान दिया गया।महिलाएँ जो समाज का आईना हैं, जिनके बिना समाज अधूरा है, उनके लिए मिग्फ्रे परिवार हमेशा कार्यरत है।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती मधु बघेल जी ( समाजसेवी, पत्नी माननीय मंत्रीजी श्री एस पी सिंह बघेल जी ), डॉक्टर कुंदनिका शर्मा जी (बीजेपी),शबाना खंडेलवाल जी (समाजसेवी), रवि प्रकाश (अध्यक्ष), मनोज बंसल (अध्यक्ष), नीतेश अग्रवाल (उपाध्यक्ष),स्वाति जी (सब इंस्पेक्टर टी वाई सी थाना), मनीषा जी (सब इंस्पेक्टर), रीता जी (एस आई) श्रीमान नागर जी (ए एस आई), श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष नेमिरा मित्तल(डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप), (डॉक्टर री...

झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नोतनानी परिवार ने चेटीचंड पर्व धूमधाम से मनाया

Image
आगरा। झूलेलाल जयंती (चेटीचंड) पर्व हर साल की भांति इस साल भी 20 मार्च 2026 को हर्षोल्लास से मनाया गया। सिंधी समाज बुजुर्ग माताएं बहने एवं परिवार की सभी सदस्यों द्वारा एकत्र होकर झूलेलाल की आरती कि ,आरती उपरांत भव्य भंडारे का भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। सराय ख्वाजा बाजार कमेटी अध्यक्ष के द्वारा हर साल कि तरह इस बार भी पंडित विकाश महाराज,के’ द्वारा भगवान झूलेलाल” कि विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर जोत प्रज्वलित कि ,उसके बार विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। ख्वाजा की सराय अध्यक्ष संजय नोतनानी (सोनू भाई) एवं सिंधी सेंट्रल पंचायत से अध्यक्ष श्री चंद्र सोनी, घनश्याम देवनानी, श्याम भोजवानी, नानक राम मनवानी, बाजार कमेटी श्री राजकुमार नोतनानी, दिनेश नोतनानी, आसाराम खेमानी, अजय संजय, मनोज संतोष अनिल नोतनानी, रूपचंद चदांनी, भोजराज, मनोज हीरा दिलीप खेमानी सुंदर चेतवानी, बाबू भाई,मनोज नोतनानी, मेघराज भारत हितांश अभिषेक कौशल नोतनानी, एवं परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। आरती दोपहर 12:00 भंडारा 1:00 बजे से 5:30 बजे तक चला आए हुए सभी गणमान्य लोगों का आभार झूलेलाल की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे। Jarnlis...

67 वर्ष की आयु में भी अटूट आस्था: 42 वर्षों से भगवान झूलेलाल का स्वरूप बन रहे हरीशचंद्र मोटवानी

Image
आगरा। इष्टदेव भगवान झूलेलाल के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए शहर के वरिष्ठ श्रद्धालु श्री हरीशचंद्र मोटवानी पिछले 42 वर्षों से लगातार भगवान झूलेलाल का स्वरूप धारण कर रहे हैं, 67 वर्ष की आयु में भी उनकी यह सेवा और भक्ति निरंतर जारी है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। सिंधी सामाज के वरिष्ठ श्याम भोजवानी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार,श्री मोटवानी बीते चार दशकों से अधिक समय से झूलेलाल जयंती के अवसर पर शोभायात्राओं और विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भगवान झूलेलाल का स्वरूप बनकर श्रद्धालुओं को भावविभोर करते आ रहे हैं। उनकी इस साधना के पीछे गहरी आस्था और भगवान झूलेलाल की विशेष कृपा मानी जाती है। उन्होंने न केवल झूलेलाल जयंती के भव्य आयोजनों में भाग लिया। बल्कि विभिन्न मंचीय कार्यक्रमों और सांस्कृतिक संध्याओं में भी भगवान झूलेलाल का स्वरूप धारण कर अपनी विशेष छाप छोड़ी है। वर्ष 2006 एवं 2010 में भी उन्होंने प्रमुख आयोजनों में मंच प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया था। श्री मोटवानी का कहना है कि यह सब भगवान झूलेलाल की कृपा और आशीर्वाद से ही संभ...

होटल लाल्स इन में भगवान झूलेलाल जयंती के निमंत्रण पत्र का विमोचन, 18 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Image
 आगरा। वरुण अवतार भगवान झूलेलाल जी की आगामी जयंती के उपलक्ष्य में सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होटल लाल्स इन में आयोजित एक समारोह के दौरान जयंती महोत्सव के निमंत्रण पत्र का विधि-विधान से विमोचन किया गया। अध्यक्ष जी ने सर्व समाज से शोभायात्रा में शामिल होने की अपीलसिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने इस अवसर पर सर्व समाज को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस शोभायात्रा में शामिल हों और धर्म लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि समाज की एकता और सौहार्द को प्रदर्शित करने वाला यह आयोजन इस वर्ष अत्यंत भव्य होगा।कार्यक्रम की रूपरेखाअध्यक्ष ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्य कार्यक्रम 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा:उद्घाटन: दोपहर 3:00 बजे हरियाली वाटिका में होगा, जहाँ समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान और स्वागत सत्कार किया जाएगा।शोभायात्रा: दोपहर 3:30 बजे शोभायात्रा हरियाली वाटिका से यथावत प्रारंभ होगी।मार्ग: यह भव्य शोभायात्रा घटिया आजम खाँ, फुल्लटी, सिंधी बाजार, किनारी बाजार, चिमन चौराहा, दरेसी-1 और दरेसी-2 से होते ह...

18 मार्च को निकलेगी भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा, शहर में उत्सव का माहौल-पदाधिकारियों को सौंपी गईं विभिन्न जिम्मेदारियां

Image
आगरा। सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल की जयंती (चेटीचंड पर्व) 18 मार्च को शहर में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्व को लेकर सिंधी समाज में अभी से उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दरेसी नंबर दो स्थित होटल लाल्स इन में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारियों के साथ आगरा की विभिन्न मोहल्ला पंचायतों के प्रमुख लोग मौजूद रहे। बैठक में शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में 15 मार्च को निकाली गई दोपहिया वाहन आमंत्रण रैली की शानदार सफलता पर भी खुशी व्यक्त की गई। अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने बताया कि इस वर्ष भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा को और भी भव्य और आकर्षक रूप में निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल सिंधी समाज ही नहीं बल्कि अन्य वर्गों के लोगों और विभिन्न बाजार समितियों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। शोभायात्रा के...

संघर्षशील जीवन से पोषित सफलताओं का श्रृंगार करती है।वह नारी ही है जो सही मायनों में सकल जीवन का उद्धार करती है

Image
 महिलाओं की उन्नति और विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर महिला सशक्तिकरण हेतु प्रत्येक वर्ष 8 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।इसी कड़ी में उदयन शालिनी केयर की ओर से इस दिन की महत्ता को दर्शाते हुए 15 मार्च, 2026, रविवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में एक मनोरंजक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।उदयन केयर' एक भारतीय एनजीओ (पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट) है, जिसे 1994 में पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत किया गया था, जो कमजोर बच्चों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करता है। इसने भारत के 15 राज्यों के 38 शहरों में 30,000 से अधिक बच्चों, महिलाओं और युवाओं के जीवन को प्रभावित किया है।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया एवं उद्घोषिका राशि पलवार (बैच 2) व नंदिनी झा (बैच 4) ने सभी का स्वागत व अभिनंदन किया। सरस्वती वंदना के द्वारा कार्यक्रम का आरंभ किया गया, जिसमें *बैच 1 की शालीनियों के द्वारा किए गए नृत्य* ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर समाज में महिलाओं के महत्व को बताते हुए *मेंटर प्रतिमा भार्गव ने...

स्किल्स 2025–26 नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ।समापन समारोह में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

Image
आगरा के बीएसएनएल ग्राउंड में आयोजित इंडिया स्किल्स 2025–26 नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। चार दिनों तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 5 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 360 से अधिक प्रतिभागियों ने 41 विभिन्न स्किल ट्रेड्स में अपने कौशल, नवाचार और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया।समापन समारोह में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि इंडिया स्किल्स जैसी प्रतियोगिताएँ युवाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं।उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ...

एनसीआरईएस की जीएम पीएनएम प्रयागराज में हुई, जिसमें निम्नलिखित मुद्दों को हल करवाने पर बैठक हुई

Image
 एनसीआरईएस की जीएम पीएनएम प्रयागराज में हुई, जिसमें निम्नलिखित मुद्दों को हल करवाने पर बैठक हुई 1. रेल आवास की tv tv मरम्मत का जोन स्टाफ तथा अधिकारियों का अलग-अलग किया जाए। 2. गैंग बीट में प्री-फैब्रिकेटेड रेस्टरूम, टूल रूम बनाए जाएं। 3. पेट्रोल मैन की बीट कम की जाए। 4. सीनियर पर्यवेक्षक को ही डिपो इंचार्ज बनाया जाए। 5. ट्रेन एस्कॉर्ट स्टाफ को टर्मिनेट स्टेशनों पर ठहरने की व्यवस्था की जाए। 6. मनिया से फराह तक के पॉइंटमैन की ड्यूटी 8 घंटे की जाएगी। 7. रनिंग स्टाफ का BA पॉजिटिव आने पर उसे दोबारा BA करने का चांस दिया जाएगा। यदि फिर भी पॉजिटिव आता है तो ब्लड सैंपल रिपोर्ट 24 घंटे में मंगाई जाए, तब तक उसे स्टेशनरी जॉब पर लगाया जाए। 8. सेल अलाउंस ₹1000 करने की मांग की गई। 9. कोरोना काल में रोका गया DA का एरिया दिलाने की मांग की गई। 10. नाइट ड्यूटी की सीलिंग समाप्त करने की मांग की गई। 11. कर्मचारियों को एनपीएस / यूपीएस की जगह OPS दी जाए। 12. ग्रेड पे 1800 से GP 5400 तक के सभी कर्मचारियों को नाइट ड्यूटी दी जाए। 13. रनिंग कर्मचारियों का कि...

रीतिकाल केवल नायिका-भेद और घोर शृंगारिकता का काव्य नहीं है"

Image
हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ०प्र० प्रयागराज एवं श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 'रीतिकालीन साहित्य के विविध आयाम' विषय पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से दिनांक 13 व 14 मार्च 2026 को आयोजित किया गया। दिनांक 14 मार्च 2026 को संगोष्ठी के द्वितीय दिवस में दो सत्र आयोजित किये गये जिसका शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० वंदना अग्रवाल, प्रो० उमापति दीक्षित, प्रो० गौरव तिवारी, डॉ० आलोक सिंह आदि अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर माँ सरस्वती की प्रतिमा के माल्यार्पण से हुआ।कार्यक्रम की शुरूआत शोध पत्र वाचन सत्र से हुई, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शोधार्थियों ने शोध पत्र वाचन किया। इस सत्र में पर्यवेक्षक के रूप में प्रो० अनुराधा गुप्ता, प्रो० नीलम कांत, प्रो० शुमलेश कुमारी, डॉ० विकास एवं सुश्री स्वाती मिश्रा मंच पर उपस्थित रहीं। इस सत्र का संचालन डॉ० नेहा विश्वकर्मा द्वारा किया गया।द्वितीय दिवस का प्रथम सत्र 'रीतिकाल का लोकवृत्त विषय पर आधारित था। इस सत्र की अध्यक्षता प्रो० उमापति दीक्षित, विभाग...

स्वामी लीलाशाह महाराज की तपोभूमि श्रीकृष्ण गौशाला में उमड़ा भक्तों का सैलाब, संतों के सान्निध्य में गूंजे भक्ति भाव

Image
आगरा,हे भगवान हमें शक्ति दो, निरोगता दो और हम सब अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सुखी जीवन व्यतीत करें,  इस पावन संदेश के साथ स्वामी लीलाशाह महाराज जी की तपोभूमि श्रीकृष्ण गौशाला शाहगंज में भक्तों का अपार जनसमूह उमड़ पड़ा, सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर संतों के दर्शन करते रहे और साईं के चरणों में शीश नवाकर अपने जीवन को धन्य बनाया,इस अवसर पर विभिन्न संतों की टोलियां भी तपोभूमि पहुंचीं और भक्ति-भाव से भरे वातावरण में स्वामी लीलाशाह महाराज जी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा, श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया,कार्यक्रम में स्वामी गुरमुखदास जी उदासीन, दास दीपक उदासीन जी के सान्निध्य में भक्तों को उनके प्रेरणादायी प्रवचन सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, उन्होंने अपने उद्बोधन में मानव जीवन को सेवा, सत्संग और सद्कर्मों से जोड़ने का संदेश दिया, उनके प्रवचनों को सुनकर उपस्थित भक्तगण भाव-विभोर हो उठे और साईं का आशीर्वाद प्राप्त किया,दिन भर आगरा के अनेक समाजसेवी एवं श्रद्धालुजन साईं के दर्शन के लिए तपोभूमि पहुंचते रहे, पूरे परिसर ...

सांस्कृतिक चेतना और वैभव का काल रीतिकाल

Image
 "हिन्दुस्तानी एकेडेमी (उ०प्र०) प्रयागराज एवं श्रीमती बी०डी० जैन कन्या महाविद्यालय आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में, "रीतिकालीन साहित्य के विविध आयाम" के विषय में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से दिनांक 13 व 14 मार्च 2026 को किया जा रहा है। दिनांक 13 मार्च 2026 को संगोष्ठी के प्रथम दिवस में दो सत्र आयोजित किये गये जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो० आशु रानी, कुलपति, डॉ० बी०आर० आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा, अध्यक्षता / संरक्षिका प्रो० वन्दना अग्रवाल, प्राचार्या, श्रीमती बी०डी० जैन कन्या महाविद्यालय आगरा, प्रो० पूनम सिंह, प्राचार्या, बैन्कुठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा, बीज वक्तत्व, प्रो० विद्योत्तमा मिश्र, सेवानिवृत्त, वरिष्ठ आचार्य, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी, विशिष्ट अतिथि, प्रो० उदय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष, हिन्दुस्तानी एकेडेमी, उ०प्र०, प्रयागराज, प्रो० उमापति दीक्षित, विभागाध्यक्ष, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा, डॉ० राजीव द्विवेदी, निदेशक, वृंदावन शोध संस्थान वृंदावन और प्रो० ज्योत्सना जी द्वारा माँ सरस्वती पर माल्यार्पण एवं ...

विशेष कीर्तन दरबार में गूंजे गुरबाणी के स्वर, संगत हुई निहाल

Image
 आगरा,प्राचीन गुरुद्वारा गुरु नानक संत सभा, ताजगंज, आगरा में धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत उपस्थित रही और गुरबाणी की अमृतमयी वाणी का श्रवण कर संगत निहाल हुई,कीर्तन दरबार में बीबी कशलीन कौर ने अपने मधुर एवं भावपूर्ण कीर्तन से संगत को गुरबाणी के संदेश से जोड़ते हुए सभी को भाव-विभोर कर दिया, वहीं कीर्तनकार भाई हरजिंदर सिंह ने भी गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर किया,इस अवसर पर ज्ञानी जुगिंदर सिंह ने गुरु महाराज के चरणों में अरदास करते हुए ‘सरबत के भले’ की कामना की और समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की,कार्यक्रम के अंत में गुरुद्वारा के प्रधान ब्रिज मोहन अरोड़ा ने सभी रागी जत्थों, श्रद्धालु संगत तथा सेवा में लगे सेवादारों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया,इस दौरान गुरु सेवक श्याम भोजवानी ने नए साल के आगमन की खुशी में सभी को लख -लख  बधाइयाँ,देते हुए संगत के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की,इसके पश्चात संगत के लिए गुरु का अटूट ल...

हर वर्ष की भांति इस वर्ष श्री कैला देवी पदयात्री भंडारे का आयोजन

Image
 हर वर्ष की भांति इस वर्ष श्री कैला देवी पदयात्री भंडारे का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन रुदावल स्थित खेरिया मोड राजस्थान में आयोजन किया जाता इसमें यात्रियों के सुबह के नाश्ते से लेकर रात के भोजन तक की उत्तम व्यवस्था की जाती है आज विजय नगर स्थित नवरंग भवन से सभी भंडारा सामग्री वाहन को आरती कर झंडी दिखाकर रवाना किया समाजसेवी उद्यमी कुलदीप ठाकुर अधिवक्ता नितिन वर्मा व समाजसेवी शंभूनाथ चौबे श्री भगवान अग्रवाल नरेंद्र कुमार बंसल कृष्ण चंद चावला मनोज गुप्ता पकंज वर्मा कुलदीप परमार विकास अग्रवाल विनोद अग्रवाल पुश्किन बंसल संजय शर्मा Jarnlist satish mishra agra 

कैला मैया के लख्खी मेले में पदयात्रियों की सेवा हेतु पथौली मार्ग पर भंडारा व देवी जागरण

Image
 आगरा, राज राजेश्वरी कैला मैया के भवन में लगने वाले प्रसिद्ध लख्खी मेले के अवसर पर मैया के दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों की सेवा हेतु आगरा जागरण कलाकार समिति की ओर से पैदल मार्ग पथौली पर 12–13 मार्च को भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है,समिति के सदस्य संदीप अग्रवाल एवं हेमंत भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारे में पदयात्रियों के लिए मीठे जल, भोजन तथा विश्राम की समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके साथ ही रात्रि में भक्तिमय वातावरण में भव्य देवी जागरण का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें माता रानी के भजनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठेगा,उन्होंने बताया कि समिति द्वारा पदयात्रियों की सेवा के उद्देश्य से यह प्रयास पहली बार किया जा रहा है, समिति के सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर मैया के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने तथा देवी जागरण में शामिल होने का अनुरोध किया है,समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि कैला मैया के दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य ह...

श्रीमती बी डी जैन कन्या महाविद्यालय, आगरा व हिंदुस्तानी ऐकेडमी, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में 13 व 14 मार्च 2026 को ‌द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा

Image
 *रीतिकालीन साहित्य के कलात्मक उत्कृष्टता की होगी पड़ताल* आगरा ।"रीतिकालीन साहित्य के विविध आयाम विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी की संयोजिका डॉ. अंकिता तिवारी ने बताया कि रीतिकाल को हिंदी साहित्य में हमेशा उपेक्षित रखा गया है और इसे दरबारी एवं अतिशयोक्ति के खाते में शामिल कर दिया गया। इससे साहित्य के अविरल प्रवाह से निःसृत सहज प्रेम, भव की कोमलता एवं सृजन की उत्कृष्टतम स्वरूपों आदि का तटस्थ मूल्यांकन नहीं हो सका है। सत्ता के अवसान को साहित्य का अवसान मान लिया गया और रीतिकाल को अंधकार काल घोषित कर दिया गया। जो कि अनुचित है। इन सभी बिंदुओं पर स्वस्थ मानसिकता से संवाद को आमंत्रित करने के लिए इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्या प्रो. वंदना अग्रवाल ने बताया कि संगोष्ठी में देश के विभिन्न प्रमुख शहरों के विद्वान एकत्रित होंगे जिससे संवाद की अनेक दिशाएं खुल सकेंगी। वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, कुशीनगर कपिलवस्तु, ललितपुर आदि स्थानों से वि‌द्वतजन इस संगोष्ठी में शामिल होंगे। संगोष्ठी समन्वयक प्रो. शिखा श्रीधर ने बताया ...

मंगलवार को प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ

Image
आगरा। माल रोड स्थित प्राचीन जंगल वाले बाबा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री सुंदरकांड का भव्य पाठ आयोजित किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति रस की धारा बहती रही,सुंदरकांड पाठ के दौरान भजन गायक बलवीर सिंह द्वारा संगीतबद्ध भजनों की मधुर प्रस्तुति दी गई, जिनमें वीर बजरंगी और प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान किया गया, भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा,इस अवसर पर बाबा का अद्भुत और मनोहारी श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए और अपने जीवन को धन्य माना,कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने भावपूर्ण भंडारे के प्रसाद को ग्रहण किया तथा “जय बाबा की” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा, इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया,।मंदिर के महंत योगेश भारद्वाज  जी ने उपस्थित भक्तों को आशीर्वचन देते हुए सभी के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की,अग्रवाल प...

आगरा व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह, टी.एन. अग्रवाल पुनः अध्यक्ष चुने गए

Image
 आगरा, रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर आगरा व्यापार मंडल द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया, यह कार्यक्रम श्री राम हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान, लाल किला के सामने, आगरा में आयोजित हुआ, कार्यक्रम में शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों और आगरा व्यापार मंडल की कई इकाइयों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,समारोह के दौरान सभी आगरा की इकाइयों ने सर्वसम्मति से एक बार फिर टी.एन. अग्रवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी, जबकि अशोक मंगवानी को महामंत्री के रूप में मनोनीत किया गया, इस निर्णय का उपस्थित व्यापारियों और सदस्यों ने तालियों के साथ स्वागत किया,कार्यक्रम में आगरा के अनेक गणमान्य लोगों का पुष्पमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया,उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं,होली मिलन समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया, कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर ...

आर.टी.ई. एक्ट और प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल: एक सफल साझेदारी

Image
राइट टू एजुकेशन (RTE) एक्ट, 2009 के अनुसार सभी प्राइवेट गैर सहायता प्रदत्त स्कूल नर्सरी से ग्रेड VIII तक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए एंट्री-लेवल क्लास में *25% सीटें रिज़र्व रखेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने 2016 में इस एक्ट को अपनाया, जिससे पूरे राज्य के स्कूलों के लिए इसे लागू करना अनिवार्य हो गया।इस नियम का पालन करते हुए प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा 2016 से आर.टी.ई. एक्ट का ईमानदारी से पालन कर रहा है। एकेडमिक सेशन 2025–26* तक, स्कूल ने इस कोटे के तहत *41 छात्रों को प्रवेश दिया है और उन्हें एक्ट के अनुसार पूरी तरह से फ्री में शिक्षा दे रहा है। पूरे भारत में उत्तर प्रदेश सरकार आर.टी.ई. छात्रों के लिए सबसे कम रीइंबर्समेंट अमाउंट देती है, जो एक एकेडमिक साल में 10 महीने के लिए हर स्टूडेंट को ₹450 प्रति महीना है।* पिछले एकेडमिक सेशन से, इस *रीइंबर्समेंट को 10 महीने के बजाय 12 महीने के लिए दोहराया गया है।स्कूल के अप्रूव्ड फीस स्ट्रक्चर के अनुसार, *प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल का आर.टी.ई. छात्रों पर कुल खर्च ₹1,97,53,880 (एक करोड़ सत्तानवे लाख तिरेपन हज़ार आठ सौ अस्सी)* तक पहुँच गया है...

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल का रोमांच, पंचवटी पार्क में बड़ी स्क्रीन पर क्रिकेट प्रेमियों ने देखा मैच

Image
 आगरा। ताजनगरी फेस-2 स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कॉलोनी के पंचवटी पार्क में बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखने की विशेष व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी और क्रिकेट प्रेमी एकत्रित हुए।मैच शुरू होते ही पूरे पार्क में रोमांचक माहौल बन गया। हर चौके और छक्के पर दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ भारतीय टीम का उत्साहवर्धन किया। बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने एक साथ बैठकर देशभक्ति और उत्साह से भरे माहौल में मैच का आनंद लिया।भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजन से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द और अधिक मजबूत होता है।पंचवटी परिवार के संरक्षक शाम भोजवानी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से कॉलोनी के लोगों में आपसी प्रेम, एकता और उत्साह बढ़ता है तथा सभी लोग एक साथ मिलकर राष्ट्रीय गौरव के क्षणों का आनंद ले पाते हैं,इस अवसर पर संरक्षक श्याम भोजवानी,अध्यक्ष न...

आगरा जागरण कलाकार समिति की ओर से उपाध्याय फार्म हाउस राजपुर में होली मिलन समारोह

Image
 आगरा जागरण कलाकार समिति की ओर से उपाध्याय फार्म हाउस राजपुर में होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया कार्यक्रम में रंग गुलाल भक्ति ओर भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत प्रस्तुतियां समिति के कलाकारों द्वारा दी गई जिसमें ब्रज की होली के साथ साथ राजपूती होली का भी समिति के कलाकारों द्वारा गायन किया गयासमिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह बल्लो ने बताया कि होली गायन विधा जो कि विलुप्त होती जा रही है उसे संजो कर रखने की आवश्यकता है उन्होंने बताया कि मंच पर राधा कृष्ण स्वरूप के माध्यम से भी कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया कार्यक्रम के समापन पर आगरा के वरिष्ठ कलाकारों का सम्मान भी किया गया कार्यक्रम में निरंजन राजपूत, गोपाल परमार ,सर्वेश शर्मा, प देवेंद्र शास्त्री, ओमी भाई, मनोज रंगीला,शिव नंदन, खजांची गुप्ता,शिवनी शर्मा, प्रीति गुप्ता ,रामशंकर पाठक, राघवेन्द्र दीवाना,विवेक प्रजापति, विमलेश,छोटू, प्रदीप, भोला भाई आदि लोग उपस्थित रहे

वाल्मीकि समाज उत्थान समिति झांसी के तत्वाधान में 21वाँ आदर्श विवाह सम्मेलन

Image
*महाराजा गंगाधर राव कला मंच (मुक्ताकाशी मंच पर 11 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ* झांसी। दिनांक 08 मार्च 2026 को वाल्मीकि समाज उत्थान समिति झांसी के तत्वाधान में 21वाँ आदर्श विवाह सम्मेलन महाराजा गंगाधर राव कला मंच (मुक्ताकाशी मंच पर 11 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता मुख्य संरक्षक श्री अशोक चौधरी, श्री सुभाष माते, पूर्व अध्यक्ष श्री नरेन्द्र माटे, श्री राजू खरे, श्री रवि बट्टू श्री अर्जुन गौहर, श्री रामस्वरूप, द्वारा संयुक्त रूप से की गयी। 11 जोड़ों की बारात भगवान वाल्मीकि मन्दिर नगर निगम से भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात्। वहीं आगरा से प्रमोद कुमार सिंह महानगर महामंत्री अनुसूचित मोर्चा भाजपा आगरा मुख्य रूप से मौजूद रहे, उनके साथ देवेंद्र सिंह नलवंशी पूर्व सदस्य रेलवे सलाहकार समिति, संतराम पेंटर,पप्पू राम सहाय,श्री विजय करौसिया, श्री अखिलेश गौर, श्री राहुल मदान, श्री रंजीत पथरौड, श्री लखन पथरौड, श्री नीरज साहू, श्री विनोद नरवारे, श्री रामनिवास पहलवान, श्री अरविन्द सिद्दी, श्री दीपक डागौर,श्री राजेश चौहान, श्री हितेश करौसिया, श्री गौरव टैंक बहोरो, श्री पंकज चौधरी, श्री रा...

बिजली घर शिवाजी मार्केट में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया होली मिलन समारोह

Image
 आगरा, बिजली घर स्थित शिवाजी मार्केट, ब्लॉक नंबर-5 के व्यापारियों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ किया गया, इसमें रंगारंग कार्यक्रम राधा कृष्ण एवं शिव पार्वती की झांकी सभी का  मन मोहा भव्य फूलों की होली अद्भुत दृश्य इस अवसर पर सभी व्यापारियों ने आतिषी ग़ुलाल उड़ा एक-दूसरे को चंदन का टीका लगाकर होली पर्व की हार्दिक बधाइयाँ दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सद्भाव का संदेश दिया,कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी व्यापारियों ने कहा कि हमारे पारंपरिक पर्व हमारी संस्कृति और एकता के प्रतीक हैं, इसलिए सभी को अपने हिंदुत्व के पर्वों को मिलजुल कर धूमधाम से मनाना चाहिए,इस अवसर पर संरक्षक श्याम भोजवानी द्वारा भी सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए संदेश प्रेषित किया गया कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं,कार्यक्रम का समापन सभी के आपसी मिलन, शुभकामनाओं के आदान-प्रदान और होली की मंगलकामनाओं के साथ हुआ, कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय पुरषनानी, फ़ोर्ट चौकी इंचार्ज अतुल पाठक शिवाजी मार्केट अध्यक्ष पंकज सचदेवा  राजकुमार भाटीया,श्याम...

माँ कैला देवी की कृपा से 12 वी बार माँ कैला देवी की निःशुल्क बस यात्रा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता*

Image
 आगरा। माँ कैला देवी की कृपा से 12 वी बार माँ कैला देवी की निःशुल्क बस यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। समाजसेवी अतुल तिवारी ‌द्वारा आयोजित की जाने वाली यह यात्रा 18.03.2026 को फतेहाबाद रोड TDI मॉल के पीछे होटल स्टार ऑफ़ ताज, से रवाना होगी। इस यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन स्टार ऑफ़ ताज होटल पर किया गया। आयोजक अतुल तिवारी ने बताया कि पिछली बार करीब 64 बसों से 3000 से ज्यादा माँ कैला देवी के भक्तों को बसों से खाना किया गया था। इस बार पिछली बार से भी ज्यादा यात्रियों के आने का अनुमान हैं, आयोजक अतुल तिवारी ने बताया जो भी यात्री माँ कैला देवी के निःशुल्क बस यात्रा के माध्यम से दर्शन करना चाहते हैं, वो अपने आधार कार्ड की कॉपी लाकर दिनांक 15.03.2026 तक TDI मॉल के पीछे होटल स्टार ऑफ ताज पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सभी भक्तों से निवेदन हैं कि, किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित तिथि तक अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा ले। इस मौके पर समाजसेवी अतुल तिवारी, दिलीप तिवारी, पवन अग्रवाल, कुमुद भावना, गोपाल धर्मेन्द्र आर्या आदि मौजूद रहे। Jarnlist satish mi...

होली पर दिखा उत्साह और प्यार का संगम पंचवटी कॉलोनी , ताज नगरी में पंचवटी परिवार सोसायटी का भव्य होली मिलन समारोह

Image
 आगरा, ताज नगरी स्थित पंचवटी में होली का पावन पर्व इस वर्ष आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह के अनोखे संगम के रूप में मनाया गया, पंचवटी परिवार पी आरडब्ल्यूए के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में कॉलोनीवासियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ भाग लिया,डीजे की मधुर धुनों और ढोल की थाप पर बच्चे, युवा और महिलाएं रंग-गुलाल में सराबोर होकर झूमते-नाचते नजर आए, सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पुराने गिले-शिकवे भुलाकर आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया,समारोह में रंगों की मस्ती के साथ ठिठोली और हंसी-ठहाकों का माहौल बना रहा, पारंपरिक अंदाज में मनाए गए इस उत्सव ने पूरे वातावरण को रंगमय और उल्लासपूर्ण बना दिया,कार्यक्रम के दौरान स्वादिष्ट एवं लजीज व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने आनंद लिया,समस्त पंचवटी परिवार आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और आपसी प्रेम को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं,होली मिलन का यह आयोजन क्षेत्र में सौहार्द और उत्साह की सुखद मिसाल बनकर सभ...

सीनियर सिटीज़नों के सम्मान में होली मिलन समारोह, बच्चों ने पेश की मिसाल

Image
 आगरा फतेहाबाद रोड स्थित निखिल गार्डन कॉलोनी में होली के पावन अवसर पर सीनियर सिटीज़नों के सम्मान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, कॉलोनी के बच्चों और निवासियों ने बुजुर्गों का सम्मानपूर्वक स्वागत-सत्कार कर समाज में आदर्श प्रस्तुत किया,समारोह के दौरान सीनियर सिटीज़नों ने अपने मुखारविंद से काव्य और कविताएँ प्रस्तुत कीं, जिससे माहौल हंसी और ठहाकों से गूंज उठा, सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया,बच्चों का कहना था कि सीनियर सिटीज़नों का सम्मान करना भगवान के सम्मान के समान है, इसलिए निखिल गार्डन कॉलोनीवासियों ने बुजुर्गों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, कार्यक्रम के अंत में सभी ने विशेष दावत का आनंद लिया और आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया,सुरेंद्र सिंह लाडी, स्वरन कौर,चांदनी भोजवानी संजय सिंह,जसविन्दर कौर,हरपाल सिंह,मुदगल साहब ,प्रदीप बंसल, इंदरजीत सिंह, दीपक जैन, पी के सक्सेना, रूपेंद्र सिंह लवली वीर आदि Jarnlist satish mishra agra 

शिवाजी मार्कीट एसोसिएशन में होली उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया

Image
 आगरा, शिवाजी मार्कीट एसोसिएशन द्वारा होली का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर युवा सोसाइटी के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एकत्र होकर चंदन और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं,कार्यक्रम के दौरान सभी ने पारंपरिक और आयुर्वेदिक रंगों के साथ होली खेलते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया, इस अवसर पर युवा अध्यक्ष पंकज सचदेवा के नेतृत्व मे भाव पूर्वक स्वागत किया गया सम्मानित वरिष्ठ साथियों के आशीर्वाद से कार्यक्रम और अधिक मंगलमय बनाउपस्थित सभी सदस्यों ने एकता और सौहार्द का परिचय दिया सम्मलित रहे।सम्मानित जय पुरषनानी व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी, प्रदीप लूथरा,पवन पेंगोरिया, आजाद जैन,हेमंत गिदवानी, अशोक मल्होत्रा,पंकज भाटिया,मुकेश फतेहपुरिया, योगेश छठवानी, सुरेंद्र भाटिया, हितेश गंगलानी,अमित भाटिया,गगन लूथरा,राज छाबरा,राहुल चोपडा,राधेश्याम  अनवर भाई,रमेश खोरेजा,सुखपाल सिंह,अरुण, ओमी,रमेश

भक्ति, उल्लास और रंगों के संग सजा होली मिलन समारोह

Image
 आगरा, माल रोड स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी जंगल वाले बाबा श्री हनुमान मंदिर में होली पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं आध्यात्मिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम महंत योगेश भारद्वाज जी के सानिध्य में संपन्न हुआ,मंदिर से जुड़े समस्त श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ होली उत्सव मनाया,बाबा के दरबार में बिरज के रसिया बलवीर सिंह बल्लो रजत शमशाबादी ने एक के बाद एक अपनी सुरीले आवाज का जादू बिखेरा भक्ति भजनों की स्वर लहरियाँ गूंजती रहीं, भक्तजन भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते-नाचते रहे और पूरे परिसर में आध्यात्मिक आनंद का वातावरण छा गयाംगृहण ण समाप्त होते ही हिंदुत्व का परिचय देते हुए भक्तों के सैलाब श्रद्धालुओं ने बाबा के भव्य श्रंगार में शामिल होकर मंगलमय स्वरूप के दर्शन कर आत्मिक शांति का अनुभव किया,सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया,समाजसेवी श्याम भोजवानी ने बताया यह होली मिलन समारोह न केवल रंगों का उत्सव रहा, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और एकता का सुंदर संगम भी सिद्ध हुआ,मुख्...

पार्श्वनाथ पंचवटी, ताज नगरी फेस-2 में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया होलिका पूजन व होली मिलन

Image
 आगरा, पार्श्वनाथ पंचवटी, ताज नगरी फेस-2 स्थित पंचवटी परिवार में होली पर्व के उपलक्ष्य में आज प्रातःकाल महिलाओं द्वारा विधि-विधान, श्रद्धा एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका पूजन किया गया, महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए होलिका की परिक्रमा की तथा परिवार एवं समाज के सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की, पूरे वातावरण में भक्ति, आस्था और उत्सव का सुंदर संगम देखने को मिला,शाम को पंचवटी परिवार की सखियों ने सामूहिक रूप से होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें रंग-गुलाल, हंसी-खुशी और आपसी प्रेम का मनोहारी दृश्य उपस्थित हुआ, इस अवसर पर राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रंग भर दिए,होलिका दहन के समय सभी परिवारजन एकत्रित हुए और पारंपरिक विधि से अग्नि प्रज्ज्वलित कर बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक यह पर्व मनाया, उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उत्साहपूर्वक पर्व की खुशियाँ साझा कीं,पंचवटी परिवार के संरक्षक श्याम भोजवानी द्वारा जानकारी दी गई कि भव्य एवं आकर्षक रंगों की...