Posts

Showing posts from December, 2025

बिहारी जी के भक्तों में नए वर्ष 2026 के आगमन की उल्लासपूर्ण भक्ति — श्रीमद्भागवत कथा में कंस वध का मार्मिक वर्णन

Image
 आगरा।जयपुर हाउस स्थित जैन स्मृति भवन में नए वर्ष 2026 के पावन आगमन की खुशी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस (मंगलवार) को  व्यासपीठाचार्य किशोरी जानकी देवी के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध की कथा का अत्यंत भावपूर्ण एवं ओजस्वी वर्णन किया गया, कथा के दौरान जैसे-जैसे प्रसंग आगे बढ़ा, वैसे-वैसे पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूबते चले गए। इस अवसर पर वीर बजरंग बली की भव्य एवं मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने श्रद्धालुओं के हृदय को मंत्रमुग्ध कर दिया, झांकी में भगवान श्रीराम के प्रति वीर हनुमान की अटूट भक्ति, निष्ठा और समर्पण को इतने जीवंत भाव से प्रदर्शित किया गया कि ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो साक्षात प्रभु श्रीराम और महावीर बजरंगबली के मध्य दिव्य संवाद हो रहा हो। झांकी दर्शन के साथ ही समूचा वातावरण “जय श्रीराम”, “जय बजरंगबली” और “राधे-राधे” के गगनभेदी उद्घोष से भक्तिमय हो उठा,श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य-कीर्तन में लीन नजर आए और सभी ने इस दिव्य क्षण को अपने जीवन का सौभाग्य बताया। कथा में मुख्य रूप से समाजसेवी श्याम भोजवानी, लक्ष्मण कल्या...

श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर श्री कृष्ण की बाल लीलाओ का वर्णन

Image
 आगरा मे दिनांक 25 दिसंबर 2025 से प्रारंभ श्रीमद् भागवत कथा के आज पंचम दिवस पर कथा व्यास किशोरी जानकी देवी के मुखारविंद से श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन हुआ, जिसमें तमाम भक्त जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कथा का आयोजन जयपुर हाउस स्थित जैन स्मृति भवन में  लगातार चल रही है श्रीमद्भागवत कथा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों सिंधी युवा मंच के संरक्षक.... लक्ष्मण कल्याणी. ने बताया कि व्यासपीठाचार्य किशोरी जानकी देवी द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्बागवत कथा में प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा की अमृत वर्षा हो रही है,। पंचम दिन श्रीभागवत कथा का महत्व, धुंधकारी की कथा, दूसरे दिन मंगलाचरण, सोनक जी , पांचवें दिन समुन्द्र मंथन, वामन अवतार, श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, छठे दिन रासलीला, कंस वध, रुकमणी विवाह, सातवें दिन सुदामा चरित्र, भगवान कृष्ण-उद्धव संवाद, राजा परीक्षित को मुक्ति की कथा होगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का लाभ लेने की अपील की है। इस अवसर पर मुख्य रूप से लक्ष्मण कल्याणी, परीक्षित सुरेश कल्याणी, खुशबू कल्याणी , लवीन कल्याणी, मायरा कल्य...

बोदला बिचपुरी रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में निवास करने वाली जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर- पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी।

Image
 आगरा  आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी एवं इरफान सैफी के नेतृत्व में बोदला बिचपुरी रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की बदहाल व्यवस्था को लेकर बोदला -बिचपुरी मार्ग जाम किया गया। बोदला बिचपुरी रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के लोग पिछले कई वर्षों से अपने क्षेत्र की रोड एवं नालियाँ निर्माण के कार्य को लेकर नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। जब यहाँ की जनता नगर निगम जाती है तो वहाँ से ये कहकर लौटा दिया जाता है कि ये क्षेत्र नगर निगम सीमा में नहीं आता और जब यही लोग ग्राम प्रधान के पास जाते हैं तो इनको ये कहकर लौटा दिया जाता है कि ये जगह गाँव की सीमा में नहीं आती। पिछले 20 वर्षों से यहाँ पर निवास करने वाले लोग इसी समस्या से परेशान हैं, हद्द तो तब हो गई जब पिछले दिनों गड्डों में पानी भरने से 4 साल की मासूम बच्ची की उसी गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। क्षेत्र की जनता द्वारा बार बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई सुनवाई ना होने का आरोप प्रशासन पर लगाया। रोड पर धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी की वहाँ खड़ी पुलिस से काफ़ी झड़प हुई लेकिन जिलाध्यक्ष द्वारा बिना किसी नगर...

गुरुद्वारा दशमेश दरबार में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया,श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का पावन प्रकाश पर्व आगरा,

Image
 आगरा,22 दिसंबर से निरंतर चल रहे गुरमत समागमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का पावन प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर/विभव नगर, आगरा में अत्यंत श्रद्धा, सत्कार एवं गुरु-प्रेम भाव के साथ मनाया गया।इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा परिसर आलौकिक गुरुबाणी की मधुर ध्वनि, कीर्तन और श्रद्धालु संगत की उपस्थिति से पूर्णतः गुरु मय वातावरण में परिवर्तित हो गया,समागम में पंथ की महान  शख्सियत बीबी कमलजीत कौर मस्कीन शाहामारकंडा वालो ने अमृतवाणी एवं गुरुबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया।शब्द: राजन के राजा महाराजन के महाराजा,,, डगमग छाड रे मन बौरा,,, मैं हौ परम पुरख कौ दासा,,,, उनके भावपूर्ण कीर्तन ने उपस्थित संगत के हृदयों को गुरु चरणों से जोड़ दिया।समागम के दौरान पंथ के प्रख्यात कथा वाचक भाई बलदेव सिंह जी ने कथा विचार के माध्यम से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की महानता, त्याग, शौर्य एवं धर्म रक्षा हेतु दिए गए अद्वितीय योगदान का भावपूर्ण वर्णन किया, उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी का संपूर्ण जीवन मानवता, सत्य और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा।इस अवसर ...

माँ केलादेवी मित्र मंडल आप और हम (रजि) आगरा फूलबंगला, कलश यात्रा ध्वजारोहन, पोषक अर्पण, भंडारा व् जागरण का आयोजन

Image
 आगरा। माँ केलादेवी मित्र मंडल आप और हम (रजि) आगरा द्वरा महामहि माँ भगवती की अशीम कृपा से माँ केलादेवी के चरणों में कैलादेवी राजस्थान में विगत 16 साल से फूलबंगला, कलश यात्रा ध्वजारोहन, पोषक अर्पण, भंडारा व् जागरण का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष हम 17 वा प्रोग्राम दिनांक 2-3 जनबरी 2026 को करुणामई माँ भगवती की कृपा से करने जा रहे है प्रोग्राम की शुरुवात 02-01-2026 दिन शुक्रवार को काश यात्रा ध्वजारोहण व् पोषक अर्पण से की जाएगी उसके बाद 03-01-2026 दिन शनिवार को कन्या लंगूरो को प्रसाद ग्रहण कराकर भंडारे की शुरुआत की जाएगी व रात्रि में जागरण कर माता रानी को मनाएंगे व 04-01-2026 सुबह को छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया जायेगा / जिसके लिए आज हम भंडारे के सामान की पहली खेप का ट्रक आज रवाना कर रहे है इसके बाद समय समय पर दो ट्रक और भी रवाना किये जायेंगे। माता रानी के प्रोग्राम में लगभग 2000-2500 भक्त आगरा व् दूसरे जिलों से पहुँचते है व सभी भक्त माँ केला देवी के दर्शन व भक्ति भाव में डूबकर बहुत आंनद का अनुभव करते है सभी भक्त जनो का पूर्ण सहयोग रहता है व् सभी मिलकर प्रोग्राम को सफल बनाते है। सेवा...

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी का 48 वा जन्म दिवस राष्ट्रीय लोकदल के आगरा महानगर महानगर कार्यालय पर केक काट कर प्रसाद स्वरूप गुड़, और लड्डू, वितरित कर बड़े ही धूमधाम से मनाया

Image
 आगरा दिनांक 28 /12/ 2025 को राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी का 48 वा जन्म दिवस राष्ट्रीय लोकदल के आगरा महानगर महानगर कार्यालय पर केक काट कर प्रसाद  स्वरूप गुड़, और लड्डू, वितरित कर बड़े ही धूमधाम से मनाया। सभी ने चौधरी साहब की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ,प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बघेल, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, आलोक चौधरी, सुरेंद्र सिंह, नीरज भारद्वाज, निर्मल मथुरिया, सोनू वर्मा,प्रमोद कश्यप, महेंद्र ओम जी, करण सिंह मोनू उपाध्याय, शेर सिंह,संजीव कुमार, सुनील राजपूत, रिंकू सिंह,सैयद अब्बास ,किशोर राठौर, श्री ओम गुप्ता, गणेशी तोमर,रामनारायण, अजय वर्मा, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुई अप्सा की कार्यशाला : शिक्षकों को मिली प्रतिभा निखारने की प्रेरणा

Image
 अप्सा (एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा) शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता में निरंतर अभिवृद्धि के लिए सतत् प्रयासरत रहती है तथा शिक्षकों के लिए समय-समय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशालाएँ इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं।इसी ध्येय को दृष्टिगत रखते हुए अप्सा द्वारा प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंग्रेज़ी शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। 'प्रतिभा की पहचान और उसका संवर्धन : विकसित होते भविष्य के लिए एक शिक्षक का दृष्टिकोण' विषय पर केंद्रित इस कार्यशाला में अप्सा से संबद्ध 35 विद्यालयों के 123 शिक्षकों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री विक्रांत बहरी ने शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण विधियों और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों को प्रतिभा को पहचानने और निखारने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र में अद्वितीय प्रतिभा होती है, और शिक्षकों को उन्हें पहचानने और विकसित करने में मदद करनी चाहिए। विक्रांत जी ने शिक्षकों को छात्रों की व्यक्तिगत जरूरतों को समझने और अपने शिक्षण तरीकों को अनुकूल...

स्व. श्री सतीश चंद्र गुप्ता ‘विभव’ एवं स्व. श्रीमती श्यामा गुप्ता जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, में 25 व 26 दिसंबर, को “विभव अभिव्यक्ति – वक्तृत्व की शक्ति” प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन

Image
 आगरा। घटते हुए पारिवारिक मूल्य-एक गंभीर समस्या :   स्व. सतीश चंद्र गुप्ता की स्मृति में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुई प्रभावशाली विचारों की अभिव्यक्ति हिंदी भाषा के प्रति आजीवन समर्पित रहे स्व. श्री सतीश चंद्र गुप्ता ‘विभव’ एवं स्व. श्रीमती श्यामा गुप्ता जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग, आगरा में 25 व 26 दिसंबर, 2025 को “विभव अभिव्यक्ति – वक्तृत्व की शक्ति” प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ स्वागत गीत व स्व. सतीश चंद्र गुप्ता की याद में स्मृति गीत के साथ हुआ। तत्पश्चात् डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सुनील गुप्ता, बेनू गुप्ता, प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव, समस्त अतिथिगण एवं निर्णायक मंडल द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत आगरा के 22 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन कल हुआ था, जिसका विषय था - करियर चुनने का आधार परिवार बनाम रुचि, जिसमें कुल 11 प्रतिभागी चयनित हुए। चयनित प्रतिभागियों ने आज द्वितीय चरण,...

सफर-ए-शहादत’ शहीदी सप्ताह के पांचवे दिन में माता गुजरी जी एवं छोटे साहिबजादों के अद्वितीय त्याग, धैर्य और शहादत की मार्मिक गाथा

Image
 आगरा,श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की महान शहादत को नमन करते हुए गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर/विभव नगर, आगरा में आयोजित शहीदी गुरमत समागम ‘सफर-ए-शहादत’ शहीदी सप्ताह के पांचवे दिन का दीवान श्रद्धा, त्याग और गहन भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ, सम्पूर्ण दीवान गुरु साहिब के परिवार द्वारा धर्म और मानवता की रक्षा हेतु दिए गए अतुलनीय बलिदान को समर्पित रहा।आज के दीवान में पंथ के प्रसिद्ध कथा विचारक  भाई साहिब भाई बलदेव सिंह (मोहाली वाले) ने गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को उस हृदयविदारक इतिहास से अवगत कराया, जब चमकौर की जंग के पश्चात गुरु परिवार सरसा के कंडे बिछोड़े के बाद  माता गुजरी और  छोटे साहिबजादें बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी—को साथ लेकर अत्यंत कठिन यात्रा पर सबर से निकले।कथा के दौरान भाई साहिब ने भावपूर्ण वर्णन किया कि किस प्रकार माता गुजरी जी ने अपार कष्टों, भय और ठंड के बीच गांव-गांव भटकते हुए बच्चों की रक्षा की, अद्भुत धैर्य और विश्वास के साथ आगे बढ़ती रहीं, सबसे पहले वे कुम्बे मास्की की झुग्गी में एक रात ठहरीं, जहाँ उनका सामना गंगू ...

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित विभव अभिव्यक्ति: विचार, भाषा और चेतना का संगम

Image
डॉ. सुशील गुप्ता के स्व. पिताजी की स्मृति में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित विभव अभिव्यक्ति के अंतर्गत वक्तृत्व की शक्ति* प्रतियोगिता में आगरा जिले के 22 विद्यालयों के छात्र/छात्राओं* ने प्रतिभाग किया।्श्री सतीश चंद्र गुप्ता 'विभव' की द्वितीय पुण्यतिथि 26 दिसंबर को है। उनके हिंदी भाषा के प्रति अनुराग को ध्यान में रखते हुए 'विभव' परिवार द्वारा उनकी स्मृति में गत वर्ष से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, श्रीमती सुनीता गुप्ता, सुनील गुप्ता, श्रीमती बेनू गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव के द्वारा समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया गया।सभी वक्ताओं ने प्रथम चरण हेतु निर्धारित विषय - करियर चुनने का आधार परिवार बनाम रुचि* पर अपने विचार बखूबी अभिव्यक्त किए। जिनमें से 26 दिसंबर को होने वाले द्वितीय चरण हेतु निम्न 10  प्रतिभागियों का चयन हुआ- 1) परी कटारा (सेंट एंड्रयूज बरौली अहीर) 2) यश्वी उपाध्याय (गायत्री पब्लिक स्कूल)  3) हर्ष भारद्वाज (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल) 4) विशाखा सिंह (रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर...

_किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में तुलसी पूजन के साथ धार्मिक सौहार्द और शिक्षा का संगम_

Image
 आगरा, किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल, कालिंदी विहार, आगरा में भव्य तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री *वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी, उत्तर प्रदेश और जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा), डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल, सह-अध्यक्ष डॉक्टर रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉक्टर स्वाति चंद्रा, मिग्फ्रे कॉर्डिनेटर नूपुर सिंघल, प्रिंसिपल सुनैना नाथ, सुपरवाइजर ममता बघेल , कॉर्डिनेटर कीर्ति उपाध्याय और सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर तुलसी पूजन और मिग्फ्रे संस्थापक की प्रतिमा की विधिवत पूजा कर सभी बच्चों में प्रसाद वितरित किया । श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने कहा कि तुलसी पूजा हमारे सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें अपने बच्चों को इसके महत्व के बारे में बताना चाहिए । श्री मनीष कुमार मित्तल जी ने तुलसी पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल हमारी धार्मिक भावनाओं को मजबूत करता है, बल्कि हमें प्रकृति के प्रति भी जागरूक बनाता है ।कार्यक्रम में छात्रों ने तुलसी ...

MIGFRE में हिंदी एवं अंग्रेज़ी लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Image
आज MIGFRE यूनिट्स में विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं भाषाई प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी एवं अंग्रेज़ी लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस अवसर पर MIGFRE के चेयरमैन श्री वी. के. मित्तल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लेखन प्रतियोगिताएँ बच्चों की सोच, कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति क्षमता को मजबूत बनाती हैं।वहीं MIGFRE के डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल जी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करती हैं और उन्हें अपने विचार प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती हैं।कार्यक्रम में को-चेयरमैन श्रीमती रीना जलान जी, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा जी, एकेडमिक डायरेक्टर, DPIC की प्रिंसिपल श्रीमती नूपुर सिंघल, AVMD की प्रिंसिपल श्रीमती निर्मल चौहान तथा AVV के कोऑर्डिनेटर श्री दिनेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में AVV स्टाफ का विशेष सहयोग रहा तथा MIGFRE की सभी यूनिट्स के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे। ✍️ English Writ...

द लर्निंग किंगडम क्रेयॉन्स स्कूल में चार साहिबजादों के शौर्य को नमन

Image
 आगरा,आगरा कैंट स्थित द लर्निंग किंगडम क्रेयॉन्स स्कूल में 24 दिसंबर 2025 को चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित एक भावनापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सिख इतिहास की गौरवशाली परंपरा एवं वीरता से परिचित कराना रहा।इस अवसर पर बच्चों ने बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा भाव से चार साहिबजादों के बलिदान के विषय में जानकारी प्राप्त की, कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गुरु गोबिंद सिंह जी के साहसी पुत्रों के अद्वितीय त्याग, धर्मनिष्ठा एवं वीरता से अवगत कराया गया, जिससे उनके मन में संस्कार, साहस और देशभक्ति की भावना जागृत हुई।कार्यक्रम में एल.के.जी., पी. नर्सरी एवं पी.जी. के नन्हे विद्यार्थियों ने चित्रों एवं गतिविधियों के माध्यम से साहिबजादों की गाथा को समझा और भावपूर्ण सहभागिता निभाई, बच्चों की मासूम प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया,। विद्यालय के डायरेक्टर अमरजीत सिंह ग्रेसिन एवं विद्यालय स्टाफ श्रीमती कुलबीर कौर, श्रीमती ज्योति साहिल, कु. स्नेहा शर्मा एवं कु. पिंकी शर्मा के सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया, विद्यालय परिवार  एवं समाजसे...

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में क्रिसमस उत्सव बना आनंद, संगीत और संस्कारों का संगम*

Image
  प्रेम, शांति और उल्लास का संदेश देने वाला क्रिसमस पर्व   24 दिसंबर को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ   प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के एस्ट्रोडोम में आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा अदिता अग्रवाल द्वारा जागरूकता भाषण दिया गया। क्रिसमस को मुख्य विषय बनाते हुए क्रिसमस डे पर भाषण के बाद विद्यार्थियों द्वारा नेटीविटी प्ले का मंचन किया गया, जिसने प्रभु यीशु के जन्म का संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।कक्षा एक के विद्यार्थियों द्वारा “Joy to the World” नृत्य प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के कॉयर द्वारा क्रिसमस कैरोल के साथ सांता क्लॉज का आगमन हुआ, जिसके साथ ‘जिंगल बेल्स’ एवं ‘मेरी क्रिसमस’ गीतों पर बच्चों ने आनंदपूर्वक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के दूसरे चरण में विभिन्न  प्रतियोगिताओं में विजयी रहे स्कूल बैंड, सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग की  एकल नृत्य प्रस्तुतियाँ, समूह गायन, जूनियर व सीनियर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा आय...

बस एक ही तीरथ है हिंद में यात्रा के लिए,कटाए बाप ने बेटे जहाँ ख़ुदा के लिए

Image
 आगरा।श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की महान शहादत को नमन करते हुए गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर/विभव नगर, आगरा में चल रहे लड़िवार गुरमत समागम  ‘सफर-ए-शहादत’ शहीदी सप्ताह श्रद्धा एवं शौर्य भाव के साथ सम्पन्न हुआ, गुरु साहिब के अद्वितीय बलिदान और धर्म की रक्षा हेतु दिए गए सर्वोच्च त्याग को स्मरण करने के लिए समर्पित रहा।,आज के दीवान में पंथ के प्रसिद्ध कथाविचारक  भाई साहिब भाई बलदेव सिंह (मोहाली वालो) ने गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को निहाल किया,उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा चमकौर की ऐतिहासिक जंग में धर्म और मानवता की रक्षा हेतु दिए गए महान बलिदान का विस्तार से वर्णन किया, कथा में गुरु साहिब की अडिग आस्था, साहस तथा सिख शहीदों की वीरता का भावपूर्ण स्मरण किया गया, जिसे सुनकर संगत भाव-विभोर हो उठी,भाई साहब जी ने कथावाचन के दौरान गुरु गोबिंद सिंह जी के चमकौर की जंग में और सिख शहीदों की जीकर गुरमत विचारों द्वारा पंच प्यारे में से भाई हिम्मत सिंह, भाई मोकम सिंह, भाई साहब सिंह, भाई संगत सिंह को कलगी दी जाने की बात कथा विचारों से सांझा कर सिख शहीदों की शहाद...

गुरुद्वारा दशमेश दरबार में ‘सफर-ए-शहादत’ शहीदी सप्ताह का प्रथम दिवस श्रद्धा व शौर्य भाव से सम्पन्न

Image
आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर/विभव नगर, आगरा में ‘सफर-ए-शहादत’ शहीदी सप्ताह का शुभारंभ  प्रथम दिवस के रूप में श्रद्धा एवं गौरवपूर्ण वातावरण में हुआ, यह प्रथम दिवस श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबज़ादों की महान शहादत को समर्पित रहा,आज आयोजित प्रथम दीवान में पंथ के प्रसिद्ध कथावाचक भाई साहिब भाई बलदेव सिंह (मोहाली वाले) ने गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को भाव-विभोर किया, उन्होंने श्री गुरु गोविंद सिंह जी की महिमा का वर्णन करते हुए बड़े साहिबज़ादे बाबा अजीत सिंह जी एवं बाबा जुझार सिंह जी की चमकौर साहिब की पावन धरती पर दी गई वीर शहादतों का अत्यंत भावपूर्ण स्मरण कराया, कथा के माध्यम से गुरु परिवार की अद्वितीय कुर्बानियों को संगत के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु नतमस्तक हो उठे,दीवान के दौरान हजूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया गया। कीर्तन के माध्यम से उन्होंने गुरु साहिब की महिमा का गुणगान कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। प्रथम दिवस का यह गुरमत समागम शौर्य, त्याग एवं श्रद्धा की अनुपम मिसाल बना, जिसमें बड़ी संख्या में...

भारतीय युग जनता पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोक दल महानगर कार्यालय पर सदस्यता ली*

Image
आगरा में  दिनांक 21-12- 2025 को भारतीय युग जनता पार्टी के’ प्रांतीय संगठन मंत्री आलोक चौधरी के नेतृत्व में, दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ, राष्ट्रीय लोक दल महानगर कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर  के मार्गदर्शन में सभी लोगों ने सदस्यता ली। सभी लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के द्वारा  किए गए कार्यों और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में मंत्री रहे स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी के किसानों के लिए किए गए कार्यों व राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चौधरी जयंत सिंह द्वारा किसान नौजवान शोषित वंचितों के लिए आगामी विज़न से प्रभावित होकर भारतीय युग जनता पार्टी के  सभी टीम के सदस्यों ने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी में सम्मिलित होने का फैसला किया। जिसमें  आलोक चौधरी, सुरेंद्र सिंह, नीरज भारद्वाज , सोनू वर्मा ,किशोर राठौड़ ,गणेशी तोमर, श्री ओम गुप्ता ,जयप्रकाश राजपूत, निर्देश राजपूत, राम नारायण, अजय वर्मा ,चेतन वर्मा ,मोनू उपाध्याय, सेठ लच्छी राम जाटव, चरण सिंह सुनील राजपूत निर्मल मथुरिया, संजीव कुमार लखन राजपूत भूपें...

श्री 108 अजुंद्री भैरों बाबा मंदिर में श्रद्धा एवं आस्था के साथ संपन्न हुआ भव्य हवन-यज्ञ एवं छप्पन भोग युक्त विशाल भंडारा

Image
 आगरा कैलाशपुरी, मथुरा रोड स्थित श्री 108 अजुंद्री भैरों बाबा मंदिर में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में भव्य हवन-यज्ञ एवं छप्पन भोग के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, यह पावन आयोजन श्री 108 अजुंद्री भैरों बाबा मेला कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ,इस अवसर पर बाबा के दरबार को भव्य फूल बंगले से आकर्षक रूप से सजाया गया, वहीं रंग-बिरंगे गुब्बारों की अद्भुत सजावट ने मंदिर परिसर को भक्तिमय और मनोहारी स्वरूप प्रदान किया, हवन-यज्ञ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ, जिसमें संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने सहभागिता कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की,आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए तथा भक्ति भजनों की मधुर धुनों पर झूमते-नाचते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बाबा के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया और श्रद्धालुओं ने इस पावन अवसर पर दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बताया,हवन-यज्ञ के उपरांत छप्पन भोग युक्त विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार प्रसाद ग्रहण किया...

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में प्रस्तावना कॉनक्लेव अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद–संवाद निर्वाचिका सभा का गरिमामय आयोजन

Image
 प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग, आगरा में दिनांक 20 व 21 दिसंबर 2025 को प्रस्तावना कॉनक्लेव (निर्वाचिका सभा) के अंतर्गत आयोजित0 अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-संवाद निर्वाचिका सभा का दो दिवसीय  आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर 10 विद्यालयों के 113 छात्र /छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में छः कमेटियों का गठन कर उन्हें कार्यसूची प्रदान दिया गया।इस शैक्षणिक एवं बौद्धिक आयोजन का नेतृत्व रेटोरिक्स के संस्थापक श्री हर्ष भारद्वाज द्वारा किया गया।सम्मेलन को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल एवं  रिटोरिक्स ग्रुप ने सहयोगी संस्था आलटियर के सहयोग से सम्पन्न किया।सम्मेलन का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव*, मुख्य शैक्षणिक प्रमुख डाॅ. रश्मि गाँधी, मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल, प्रतिनिधि मंडल एवं एग्जीक्यूटिव बोर्ड सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का औपचारिक स्वागत किया गया तथा स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए।निर्णायक मंडल में  श्री आदित्य दुबे (सहायक प्राध्यापक, संस्कृत...

सपा का आगरा में PDA फॉर्मूला:ऊदल सिंह कुशवाहा जिलाध्यक्ष और शब्बीर अब्बास महानगर अध्यक्ष बनाए

Image
आगरा। पंचायत चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने आगरा कार्यकारिणी में बदलाव किया है। पार्टी ने पीडीए फॉर्मूले के तहत ही नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा व महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास को बनाया गया है। इसको लेकर पार्टी की ओर से पत्र भी जारी किया गया है। ऊदल सिंह कुशवाहा सपा में लंबे समय से हैं। वो पहले भी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रहे चुके हैं। सपा से उत्तरी विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था, हालांकि वो चुनाव हार गए थे। पार्टी ने पीडीए फार्मूले के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए ऊदल सिंह कुशवाहा को जिम्मेदारी दी है। वहीं, महानगर में मुस्लिम वोट बैंक को देखते हुए जिम्मेदारी दी गई है। शब्बीर अब्बास लंबे समय तक कांग्रेस में रहे हैं। इसके बाद वो बसपा में शामिल हो गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर उत्तर विधानसभा से चुनाव भी लडे़ थे, लेकिन चुनाव हार गए थे।

अमावस्या पर गुरुद्वारे में आलौकिक कीर्तन दरबार, साहिबज़ादों की शहादत को किया नमन

Image
 आगरा। अमावस्या के पावन अवसर पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी महाराज चरण छोह प्राप्त स्थान पर आलौकिक कीर्तन दरबार का आयोजन श्रद्धा और सत्कार के साथ हुआ धार्मिक आयोजन दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों की महान शहादत को समर्पित था।कीर्तन दरबार में श्री हेमकुंठ साहिब के हजूरी रागी जत्था भाई हरपाल सिंह मेहर एवं साथी तबलाकर गुरमीत सिंह  और बीबी अरूणगीता द्वारा गुरुवाणी का  भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत किया। शब्द गुरुबाणी कीर्तन की दिव्य ध्वनियों से पूरा गुरुद्वारा परिसर “वाहेगुरु” के जयकारों से गूंज उठा स्त्री सत्संग और साध संगत ने भाव-विभोर होकर सुखमनी साहिब जी के पाठ किये साहिबज़ादों के त्याग, बलिदान और धर्म-रक्षा के संदेश को आत्मसात किया। शब्द:देह शिवा वर मोहे एह शुभ करमन ते कबहुँ ना टरु,,, साहिबज़ादों की शहादत से मिलने वाली प्रेरणा, सत्य, साहस और धर्म की रक्षा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया ज्ञानी विजय सिंह द्वारा अरदास हुकमनामा के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी संगत सभी श्रद्धालु प्रेमपूर्वक पाया सेवा मे रहे। गुरनाम सिंह अरोड़ा,जसप्...

डॉली पब्लिक इंटर कॉलेज में 'हुनरबाज़' कार्यक्रम का भव्य आयोजन एबीवीपी संगठन द्वारा,बच्चों ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा

Image
 आगरा डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तत्वावधान में 'हुनरबाज़' कार्यक्रम का अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया गया।प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें ओवरऑल प्रथम वंश , द्वितीय अनन्या  एवं तृतीय शिवांशी स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया  व सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। डॉली पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र हमेशा से ही हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते आए हैं। चाहे वह शिक्षा हो, कला हो, नृत्य हो या खेलकूद, यहाँ के विद्यार्थी हर विधा में निपुण और पारंगत हैं।इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  थाना अध्यक्ष योगेश नागर जी एवं मुख्य वक्ता रजत जोशी के रुप मे उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी एवं मनीष कुमार मित्तल जी ने शिरकत की। विद्यालय क...

गणेश रामनागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में स्पोर्ट्स डे उत्साहपूर्वक संपन्न

Image
गणेश रामनागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में दिनांक 19 दिसंबर 2025 को  स्पोर्ट्स डे अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।  सर्वप्रथम  दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत विद्यालय में आयोजित होने वाले सभी खेलों एवं गतिविधियों को दर्शाने हेतु छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलों के आकर्षक मुद्रा बनाकर  प्रदर्शन  किया गया, जिसमें बच्चे स्थिर मुद्रा में खड़े होकर विभिन्न खेलों का सजीव चित्रण कर रहे थे।खेल भावना के प्रतीक स्वरूप मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम को गति प्रदान की गई तथा इसके उपरांत गुब्बारे छोड़कर उत्साह और ऊर्जा का संदेश दिया गया इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पैरा पिस्टल शूटर मिस सोनिया शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रियंका सिकरवार रहीं। प्रबंधिका डॉ.बीना शर्मा एवं प्रधानाचार्या चारू पटेल ने अतिथियों का स्वागत पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बीना शर्मा जी ने की ।इसके बाद ग्रीन, रेड, ब्लू एवं येलो हाउस की छात्राओं ने अपने-अपने हाउस फ...

डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में *हुंनरबाज* डांस प्रतियोगिता क्या हुआ आयोजन

Image
 आगरा दिनांक 18दिसंबर 2025 डोली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हुनरबाज डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के कक्षा 5से कक्षा 11 तक के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ के भाग लिया। कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद व विद्यालय फाउंडर श्री नेमिचन्द्र मित्तल जी व श्रीमती मीरा मित्तल के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि प्रदेश मंत्री भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ,भारतीय जनता पार्टी प्रणित श्री वी के मित्तल जी,क्रीड़ा भारती से रुपेश अग्रवाल  जी  देव घोष जी ,दीपक कश्यप जी-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा विभागाध्यक्ष प्रमुख,  निवर्तमान  मंडल अध्यक्ष गिरिराज बंसल जी, व डॉली' ज पब्लिक इण्टर कॉलेज के डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल जी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने बच्चों को संस्कृतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिया और बताया कि बच्चों मै मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास होना अति आवश्यक है। स्कूल डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल जी ने भी बच्चों ...

श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस भगवान की करुणा का अनुपम वर्णन — सुदामा चरित्र से भावविभोर हुए श्रद्धालु

Image
 प्राचीन अखलेश्वर महादेव मंदिर, वी आई पी रोड़ ख्वाजा सराय, खेरिया पर, श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा के विश्राम दिवस पर, भगवान श्रीकृष्ण की असीम करुणा और सखा-भाव के दिव्य उदाहरण सुदामा चरित्र का अत्यंत भावपूर्ण एवं हृदयस्पर्शी वर्णन किया गया, वृंदावनधाम बना कथा स्थल, श्रद्धालु भक्ति और करुणा के रस में डूबकर भावविभोर हो उठे।कथा व्यास पंडित कपिलदेव शास्त्री जी ने सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों की भक्ति देखते हैं, न कि उनकी गरीबी या वैभव,सुदामा की निष्काम भक्ति, सच्चा मित्रत्व और भगवान की करुणा यह संदेश देती है कि ईश्वर अपने भक्तों के प्रेम मात्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं, सुदामा के चरणों को पखारते भगवान श्रीकृष्ण के प्रसंग ने उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं।वातावरण “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा, भजन-कीर्तन, आरती एवं कथा श्रवण के पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और समर्पण का अनुपम दृश्य देखने को प्राचीन अखिलेश्वर महादेव मंदिर समिति  मनोज नोतनानी, हर्षिल भोजवानी  पप्पू ब...

आरए मूवीज के बैनर तले बन रही फिल्म धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे का बाबा प्रीतम सिंह ने श्रीफल फोड़कर किया उद्घाटन

Image
 धर्म दे रक्षक साडेगुरुद्वारे में दिखेगा आगरा के 26 गुरुद्वारों का इतिहास आगरा। देश की रक्षा और स्वाभीमान के लिए हमेशा तलवार उठाने वाले सिख समुदाय के आस्था के केन्द्र और सेवा त्याग, भाईचारे का संदेश देने वाले गुरुद्वारों का इतिहास धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे में नजर आएगा। आगरा शहर के 26 गुरुद्वारों के परिचय को समेटी डॉक्यूमेन्द्री फिल्म में एक गाना भी होगा। गुरुद्वारे शहर की ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक सौहार्द और सिख समाज की आस्था का प्रमुख केन्द्र होने के साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन और मत्था टेकने के लिए पहुंचती है। यह जानकारी फिल्म निर्माता रंजीत सामा व विजय सामा ने सिकन्दरा, गुरु का ताल स्थित गुरुद्वारे में आयोजित फिल्म के मुहूर्त अवसर पर दी। सभी ने सर्वप्रथम गुरुदारे में मात्था टेककर आर्शीवाद लिया। फिल्म का उद्घाटन बाबा प्रीतम सिंह ने श्रीफल फोड़कर किया। कहा कि नई व युवा पीढ़ी को अपने धर्म के इतिहास से परिचित कराने के लिए फिल्म का निर्माण सराहनीय प्रयास है। लोगों को सिर्फ 2-4 प्रमुख गुरुदारों के बारे में...

आगरा में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु विभव कैपिटल व स्पाइसी शुगर क्लब के सौजन्य से किया गया ज्ञानवर्धक सत्र का सफल आयोजन

Image
 आगरा के प्रतिष्ठित होटल ओबेरॉय अमरविलास में आज दिनांक 17 दिसंबर, 2025 को निवेश जगत से जुड़ा एक महत्वपूर्ण और प्रेरक कार्यक्रम इनसाइट्स दैट शेप स्मार्टर इंवेस्टिंग अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष सत्र का आयोजन विभव कैपिटल व स्पाइसी शुगर क्लब द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य निवेश से जुड़ी जटिलताओं को सरल भाषा में प्रस्तुत कर महिलाओं को वित्तीय रूप से जागरूक और सशक्त बनाना है।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री राधिका गुप्ता (मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, एडलवाइस म्यूचुअल फंड) रहीं। विभव परिवार की वरिष्ठ व कर्मठ सदस्या शारदा खंडेलवाल जी व क्लब की संस्थापिका पूनम सचदेवा ने जोश व उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। राधिका गुप्ता एक भारतीय बिजनेस एग्जीक्यूटिव हैं। वह एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उन्होंने कंपनी में मल्टी-स्ट्रेटेजी फंड्स की बिजनेस हेड के रूप में शुरुआत की और टीम के निवेश, वितरण और प्लेटफॉर्म के लिए रणनीतिक दिशा तय करने की जिम्मेदारी संभाली।अपने संबोधन में राधिका गुप्ता जी ने निवेश की बदलती प्रवृत्तियों, दीर्घकालिक वित्तीय योजना, जोखिम प्र...

गुरुद्वारा दशमेश दरबार में ‘सफर-ऐ -शहादत’ शहीदी सप्ताह का भव्य आयोजन

Image
आगरा, गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर/विभव नगर, आगरा में ‘सफर-ए-शहादत’ (शहीदी सप्ताह) एवं प्रकाश पर्व श्री गुरु गोविंद सिंह जी को समर्पित विशेष गुरमत समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं शौर्य भाव के साथ किया जा रहा है,यह आयोजन 22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक सम्पन्न होगा। आयोजन के पोस्टर विमोचन के अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी एवं उनके संपूर्ण परिवार ने देश और धर्म की रक्षा हेतु अद्वितीय एवं महान शहादतें दीं, जो मानवता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्हीं अमर शहादतों को नमन करते हुए ‘सफर-ऐ -शहादत’ शहीदी सप्ताह के अंतर्गत कथा, गुरबाणी कीर्तन एवं गुरमत विचारों के माध्यम से गुरुओं एवं गुरु साहिबज़ादों की वीर गाथाओं का भावपूर्ण गुणगान किया जाएगा। शहीदी सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन गुरबाणी कीर्तन, गुरमत विचार सुबह एवं शाम को दीवान सजाए जाएंगे। गुरबाणी कीर्तन गुरमत विचार- प्रातः 7:30 से 9:30 बजे तक,सायं 6:30 से 9:00 बजे तक विशेष दीवान,कार्यक्रम के दौरान वीर हरजिंदर सिंह (हजूरी रागी) एवं भाई साहिब भाई बलदेव सिंह (मोहाली वाले) द्...

रेलवे इंस्टीट्यूट में नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ, आगरा मण्डल की मण्डलीय परिषद् सभा आयोजित

Image
 आगरा। रेलवे इंस्टीट्यूट में नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ, आगरा मण्डल की मण्डलीय परिषद् सभा आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि मजदूर मसीहा NFIR के कोषाध्यक्ष एवं संघ के महामंत्री जी श्री आर.पी.सिंह जी और उनके साथ केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री पी. के. सोनी जी मौजूद रहे। मण्डलीय परिषद् की अध्यक्षता करते हुए मण्डल अध्यक्ष श्री दीपक गोयल जी ने मण्डल सचिव श्री अरूण कुमार शर्मा जी से महामंत्री जी एवं केन्द्रीय उपाध्यक्ष जी का स्वागत माला, शाल व मुर्मेटों देकर करवाया। मंच का संचालन करते हुए मण्डल सचिव श्री अरूण कुमार शर्मा जी ने सर्वप्रथम सभी मण्डल पदाधिकारियों का स्वागत शाखाओं पदाधिकारियों द्वारा माला व शाल पहनाकर करवाया। मंच का संचालन करते हुए मण्डल सचिव जी ने संयुक्त मण्डल सचिव जी.एस. शर्मा जी को बोलने को मौका दिया, जिसके अंर्तगत जी. एस. शर्मा जी ने शाखा पदाधिकारियों एवं मण्डल पदाधिकारियों के एक मत होने की बात को विस्तार से समझाया और सभी से आग्रह किया की व्यक्तिगत स्वार्थो से बाहर निकलकर संगठन के लिए कार्य करें। इसी कड़ी में द्वितीय वक्ता के रूप में सहा. मण्डल सचिव श्रीमती वंदना गुप्ता ज...

प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड भजन संध्या का आयोजन

Image
 प्राचीन श्री हनुमान मंदिर, माल रोड़ पर  भक्तों द्वारा अत्यंत श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ संगीतमय सुंदरकांड भव्य  एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक एवं मनोहारी सजावट से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर बाबा का विशेष फूल बंगला सजाया गया तथा मनोहारी श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, भक्तों ने बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।कार्यक्रम में ब्रज के प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह बल्लो ने बाबा की स्तुति में एक से बढ़कर एक सुंदर भजन प्रस्तुत किए, उनके मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरा परिसर “जय बजरंग बली” के जयकारों से गूंज उठा। महंत योगेश भारद्वाज जी ने अपने आशीर्वचन से उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया, कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाते हुए भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और स्वयं को धन्य माना।इस भव्य आयोजन में मंदिर परिसर की सजावट देखते ही बन रही थी, श्रद्धा, संगीत और भक्ति से परिपूर्ण यह आय...

श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएँ, गिरिराज पूजन एवं दिव्य छप्पन भोग का भावपूर्ण आयोजन

Image
 आगरा,प्राचीन अखलेश्वर हनुमान मंदिर, ख्वाजा सराय, खेरिया रोड पर आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा के पंचम दिवस भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी बाल लीलाओं, गिरिराज पूजन एवं दिव्य छप्पन भोग के पावन प्रसंग का भव्य आयोजन हुआ, कथा स्थल भक्ति, श्रद्धा और आनंद के भावों से सराबोर हो उठा।कथा व्यास पं. कपिलदेव शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु की प्रत्येक लीला मानव जीवन को प्रेम, सेवा, करुणा और भक्ति का संदेश देती है। माखन चोरी, यशोदा मैया के वात्सल्य भाव एवं ब्रजवासियों पर कृपा के प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे,।इसके पश्चात गिरिराज पूजन के महत्व का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने बताया कि अहंकार का त्याग कर प्रकृति एवं धर्म की रक्षा करना ही सच्ची भक्ति है, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के अभिमान को चूर कर गिरिराज पर्वत की पूजा कराने के प्रसंग पर पूरा पंडाल “जय गिरिराज महाराज” के जयघोषों से गूंज उठा।,कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को श्रद्धा एवं भक्ति भाव से दिव्य छप्पन भोग अर्पित किए गए। भोग दर्शन के समय पूरा वातावरण भक्ति...

उद्योग व्यापर प्रतिनिधि मंडल आगरा का सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रोफेसर राम शंकर कठेरिया

Image
 आगरा। सूबे में जब सपा की सरकार थी। उस समय व्यापारी सुरक्षित नहीं था। सरेआम उसे गोली मार दी जाती है। उसे व्यापार संबंधी कार्य के लिए जब एक से दूसरे जिले में जाना पड़ा था तो उसे डर लगा था। घरवालों को चिंता सताती थी कि शाम को घर लौटेंगे अथवा नहीं। यह उद्गार पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं आगरा- इटावा के पूर्व सांसद प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया ने व्यक्त किए। में वाटर वक्स स्थित अतिथि का में आयोजित उद्योग व्यापर प्रतिनिधि मंडल आगरा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रोफेसर राम शंकर कठेरिया ने कहा कि वर्तमान की योगी सरकार व्यापारियों को सुरक्षा देने के साथ-साथ सहूलियत देने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का अर्थव्यायन मजबूत हुई। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है। एकजुट होकर अपनी समस्याओं को हल कराने की लड़ाई लड़े। व्यापारी उसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्या को को रखा। साथ ही नव निर्वाचित कार्यकारिणी...

श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सागर

Image
 आगरा प्राचीन अखलेश्वर हनुमान मंदिर ख्वाजा की सराय  वी आई पी रोड पर श्री मद्भागवत कथा के तृतीय दिवस का आयोजन भक्तिभाव एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ,कथा व्यास पंडित कपिल देव शास्त्री जी महाराज ने अपने मुखारविंद से प्रवचन करते हुए विदुर जी की जीवन-गाथा, भगवान विष्णु के बराह अवतार द्वारा हिरण्याक्ष वध की दिव्य लीला तथा परम भक्त ध्रुव के चरित्र का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया,कथा व्यास ने विदुर जी की कथा के माध्यम से बताया कि सच्चा ज्ञान, वैराग्य और धर्म सत्ता या पद से नहीं, बल्कि विनम्रता और सत्य से प्राप्त होता है, वहीं बराह अवतार की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि जब-जब अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में धरती की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं, हिरण्याक्ष वध की लीला सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे,ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने बताया कि बालक ध्रुव ने कठोर तपस्या और अटूट भक्ति के बल पर भगवान को प्राप्त किया, यह कथा प्रत्येक मानव को लक्ष्य के प्रति अडिग रहने और ईश्वर में पूर्ण विश्वास रखने की प्रेरणा देती है,कथा के दौरान पूरा पंडाल “हरि-हरि” और “ना...

श्री सोमनाथ धाम शाहगंज आगरा में भारतीय सिंधु सभा (उत्तर प्रदेश) रजिस्टर्ड जो कि प्रदेश की अग्रणी पंजीकृत संस्था है, की आगरा शाखा द्वारा यह कार्यक्रम आदरणीय गुरु जी के सानिध्य में मेधावी छात्र - छात्रा सम्मान समारोह

Image
 आगरा  आस्था का केंद्र बिंदु श्री सोमनाथ धाम शाहगंज आगरा में भारतीय सिंधु सभा (उत्तर प्रदेश) रजिस्टर्ड जो कि प्रदेश की अग्रणी पंजीकृत संस्था है, की आगरा शाखा द्वारा यह कार्यक्रम आदरणीय गुरु जी के सानिध्य में मेधावी छात्र - छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में लगभग 40 छात्र छात्राओं जिनके 80 परसेंट से ज्यादा अंक 10th व 12th 2025 के परीक्षा फल में आए थे उन सभी को माला पहनाकर बैज पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया आदरणीय गुरु जहाजनाथ जी द्वारा बच्चों को भविष्य के प्रति अच्छी बातें समझा कर लाभान्वित किया भारतीय सिंधु सभा (उत्तर प्रदेश) रजिस्टर्ड के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष नरेश जोतवानी द्वारा यह बताया गया कि बच्चों का उत्साह वर्धन के लिऐ प्रदेश भर की 30 बड़े शहरों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत भोजवानी आगरा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश धर्मानी प्रदेश सचिव (महिला शाखा) किरन वरयानी सफल संचालन महामंत्री सुंदर चेतवानी द्वारा किया गया कार्यक्रम में श्याम भोजवानी मनोहरलाल आहूजा, मि० कालरा, विजय भाटिया संजय नोतनानी आनंद न...

अहिल्याबाई होलकर’ नुक्कड़ नाटिका के साथ मनाया गया विश्व दिव्यांगता दिवस

Image
 कालिंदी बिहार स्थित राधास्वामी दृष्टिबाधितार्थ संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 दिसम्बर 2025 विश्व दिव्यांगता दिवस का भव्य समारोह यूथ हॉस्टल आगरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया।समारोह के मुख्य अतिथि नीरज गुप्ता जी महानगर उपध्याय भाजपा विशिष्ट अतिथि  नारायण बहरानी जी सांई एक्सपोर्ट वरिष्ठ समाजसेवी दीपक आतवानी जी (अध्यक्ष जय झूलेलाल सेवा संगठन), योगेश रखवानी (मंत्री आगरा व्यापार मंडल), यादराम सिंह वर्मा (पूर्व PCS अधिकारी),  डॉक्टर कीर्ति वर्मा (समाज सेविका), दीनबंधु शर्मा जी (एफ० पी० ए० आई०) तथा संस्थान के संस्थापक श्री जगन्नाथ सिंह  सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष राकेश कबीर ने की। अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।विकास विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम इस दौरान ‘पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की आत्मा का आह्वान’  नुक्कड़ शैली में लघु नाटिका का मंचन हुआ।गायिका निशि राज ने  अहिल्याबाई, डॉ.राजेन्द्र मिलन ने साहित्यकार, राजकुमार जैन न...